हाल ही में 10 जून को ‘777 चार्ली’ रिलीज़ हुई, जिसमें इंसानों और कुत्ते के बीच के प्यार इस तरह से दिखाया गया कि ऑडियंस भी खूब इमोशनल हुई। इस फिल्म में रक्षित शेट्टी धर्मा के किरदार में हैं, जिसे चार्ली नाम के कुत्ते से काफी प्यार है। इसकी वजह से उसकी लाइफ में काफी मुसीबतें भी आती हैं और वो उसका डटकर सामना करते हैं। फिल्म इतनी इमोशनल है जिसे देखकर कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आंसू बहने लगे और उनके रोते हुए वीडियो को लेकर खूब चर्चा भी हुई। इससे पहले भी जब भी बड़े पर्दे पर जानवरों को लेकर फिल्में बनीं लोगों को खूब पसंद भी आईं। फिर चाहे वो जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ हो या राजेश खन्ना की ‘हाथी मेरे साथी’ हो, हर बार जानवरों पर बनी इन फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद आई। यहां हम बताने जा रहे हैं जानवरों पर बनी हॉलिवुड फिल्म The Secret Life of Pets 2 की जिसकी स्क्रीनिंग की कहानी मजेदार है। इसकी स्क्रीनिंग में 120 कुत्ते ऑडियंस की सीट पर मौजूद थे और इसने वर्ल्ड रेकॉर्ड बना डाला था।
ब्राजील में ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2’ यूनिवर्सल पिक्चर्स ब्राज़ील ने साओ पौलो, ब्राजील में ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2’ की स्क्रीनिंग रखी थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 8 जून 2019 को रखी गई थी, जिसे देखने के लिए इतनी संख्या में डॉगीज़ पहुंचे थे जो इससे पहले कभी नहीं दिखा। बताया जाता है ब्राजील स्थित एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में डॉगीज़ पहुंचे थे। इनकी संख्या 120 थी और इस कहानी ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड बना लिया।
क्रिस रेनॉड ने किया था निर्देशन क्रिस रेनॉड निर्देशित ‘द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स 2′ साल 2019 में रिलीज़ हुई थी और यह एक अमेरिकन फिल्म है जो कम्प्यूटर एनिमेटेड कॉमिडी फिल्म है। यह फिल्म ”द सीक्रेट लाइफ ऑफ पेट्स’ फ्रैंचाइजी की सीक्वल है। 80 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने रेकॉर्ड कमाई की और 430.1 मिलियन डॉलर की कमाई कर डाली।
‘777 चार्ली’ भी फैन्स को आई थी पसंद हाल ही में साउथ सिनेमा में बनी फिल्म ‘777 चार्ली’ को इंडियन दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन डॉगी प्रेमी इस फिल्म को देखकर खूब इमोशनल हुए। हालांकि, यह कहानी उन लोगों को भी पसंद आई जो डॉग लवर नहीं हैं। इसकी कहानी लगभग वैसी ही है जैसी कहानी महाभारत के युधिष्ठिर और उनके साथ स्वर्ग गए एक कुत्ते की थी। फिल्म में कई ऐसे सीन है जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आई है और कई बार आंखें भी नम हुईं।
Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा, अभीर को अस्पताल ले जाती है। अभिनव, अभीर से बेहोश होकर उसे डराने के लिए नहीं कहता है। अक्षरा, अभीर को डांटती है और कहती है कि वह फुटबॉल खेलता रहता है और आराम नहीं करता। वह अभीर को फुटबॉल खेलने से रोकती है। अभीर, अक्षरा से उसे फुटबॉल खेलने देने की विनती करता है।
पार्थ ने हेरफेर करने की कोशिश –
अक्षरा, अभिनव से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि अभीर को कुछ नहीं होगा। अभिनव कहता है कि वह अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अभिनव और अक्षरा ने अभीर को सुला दिया। शेफाली, शिवू से बात करती है। पार्थ आता है और उसे माफ करने के लिए हेरफेर करने की कोशिश करता है।
अक्षरा की खुशी – अक्षरा, अभीर के लिए दवा बनाने की कोशिश करती है। सुरेखा, अक्षरा को आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बताती है। अक्षरा, मनीष को भरोसा दिलाती है कि वह अभिमन्यु और आरोही के लिए खुश है।
अभिमन्यु का पर्दाफाश – शेफाली-पार्थ से कहती हैं कि छुने की कोशिश न करें। पार्थ कहता है कि वह उसका पति है। पार्थ सबके सामने अभिमन्यु के ‘मैं बदल गया हूं’ के दावे का पर्दाफाश करने का फैसला करता है। अभिमन्यु, अभीर के अपडेट का इंतजार करता है। उसे अभीर के फुटबॉल मैच के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु, अभीर की जीत के लिए प्रार्थना करता है। वह सोचता है कि उसका अभीर से क्या संबंध है।
अभी को अभीर की चिंता – अभीर अपने मैच की तैयारी करता है। अभिनव को अभीर की सेहत की चिंता होती है। अभिमन्यु द्वारा उपहार में दिया गया जूता अभीर पहनता है। मुस्कान ने कायरव को उसका दुपट्टा लौटाने के लिए धन्यवाद दिया। सुरेखा को लगता है कि मुस्कान ने कायरव के साथ नई कहानी शुरू की है। अक्षरा, अभिनव अभीर को टूर्नामेंट में ले जाते हैं। अभिमन्यु को अभीर की चिंता होती है।
Precap: मुस्कान, अभिमन्यु को अभीर की स्थिति के बारे में बताती है। अभीर अस्पताल में भर्ती हो जाता है।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। अंशुला की ये तस्वीर मालदीव वकेशन की है और सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अंशुला की इस तस्वीर पर उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने भी कॉमेंट किया है।
Written by अर्चना सिंह | Navbharat Times | Updated: 27 Mar 2023, 10:44 pm
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनके बचपन की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना, भाई राहुल खन्ना और मां गीतांजली नजर आ रही हैं।