Connect with us

Entertainment

Worldwide Collection: ‘ब्रह्मास्त्र’ ने दूसरे दिन की छप्पर फाड़ कमाई, दिल थाम कर देखिएगा आंकड़े

Published

on


आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। देश में ही नहीं दुनियाभर में ‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई का आलम कुछ ऐसा है कि मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। लगता है कि रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट और उनका लकी नंबर 8 उनके लिए लकी चार्म रहा। तभी तो शमशेरा के बाद उनके करियर को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। मगर अब ‘ब्रह्मास्त्र’ ने काया पलट कर दिया है। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने दो दिनों में वर्ल्ड वाइड 160 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड कायम किया है। कोरोना काल के बाद गिने चुने मौके हुए हैं जब फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की हो। आइए बताते हैं ‘ब्रह्मास्त्र’ की ओवरसीज कमाई और किन देशों में सबसे ज्यादा चला ‘ब्रह्मास्त्र’।

ब्रह्मास्त्र का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन डे 2
‘ब्रह्मास्त्र’ की वर्ल्ड वाइड कमाई (Brahmastra Worldwide Collection) की बात करें तो पहले दिन इसने 75 करोड़ का कुल बिजनेस किया था। अब दूसरे दिन इसकी कमाई की बढ़ोत्तरी हुई और इसने सभी देशों समेत 85 करोड़ का बड़ा आंकड़ा छुआ है। अब ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का सिर्फ दो दिनों में वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 160 करोड़ रुपये हो चुका है। ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है और कोरोना के बाद तो इस आंकड़े को अलग चश्मे से देखने की जरूरत है।

‘ब्रह्मास्त्र’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Brahmastra Collection in India)
‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Part One: Shiva) ने देश में सिर्फ हिंदी में 31 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन ये कमाई 35.5 करोड़ रही। इसका मतलब ये है कि भारत में हिंदी भाषा में कुल 66.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाबी हासिल हुई।

‘ब्रह्मास्त्र’ का पहले दिन और दूसरे दिन की कमाई का कलेक्शन की तुलना (Brahmastra Collection Comparisons)
‘ब्रह्मास्त्र’ की कमाई में शनिवार यानी दूसरे दिन 15% की तेजी दर्ज की गई। पहले दिन से दूसरे दिन सीधे सीधे साढ़े चार करोड़ का फायदा फिल्म को हुआ है। महाराष्ट्र, ईस्ट पंजाब, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में इसे काफी पसंद किया जा रहा है। मगर साउथ के आंकड़े देखें तो यहां मामूली गिरवाट देखने को मिला है।

जानें ब्रह्मास्त्र ने किस शहर से की कितनी कमाई (Brahmastra Collection City Wise)
मुंबई
शुक्रवार – 9,75,00,000
शनिवार – 10,75,00,000 (+10%)

दिल्ली/ UP
शुक्रवार – 6,05,00,000
शनिवार – 7,40,00,000 (+22%)

ईस्ट पंजाब
शुक्रवार – 2,56,00,000
शनिवार – 3,35,00,000 (+31%)

राजस्थान
शुक्रवार – 1,29,00,000
शनिवार – 1,49,00,000 (+16%)

चंडीगढ़
शुक्रवार – 82,00,000
शनिवार – 1,08,00,000 (+32%)

गुजरात
शुक्रवार – 2,75,00,000
शनिवार – 3,40,00,000 (+24%)

क्या क्या चीजें रंग लाई
‘ब्रह्मास्त्र’ में पहली बार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी नजर आई है। बतौर पेयर इस कपल ने फिल्म में काम किया है। ये फिल्म 11 साल पहले बनना शुरू हुई थी और अब 9 सितंबर 2022 में जाकर पूरी हुई है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया। वह इस फिल्म के जरिए हॉलीवुड वाला मसाला दर्शकों के लिए बॉलीवुड के जरिए लाया है और उन्होंने अपने यूनिवर्स का नाम ‘अस्त्रावर्स’ रखा है। इसमें सबसे शक्तिशाली अस्त्र है ब्रह्मास्त्र। इस फिल्म के VFX और दृश्यों की काफी तारीफ हुई है जिसका श्रेय इसकी तकनीकी टीम को जाता है। साथ ही शाहरुख खान के कैमियो और मौनी रॉय के किरदार को लेकर भी समीक्षकों ने काफी प्रंशसा की है।

Brahmastra Worldwide Collection: विदेशी बाजार में ब्रह्मास्त्र की बंपर कमाई, आंकड़े देख जल-भुन जाएंगे ट्रोलर्स
टॉप ओपनिंग वाली फिल्में (TOP OPENING DAYS OF 2022)
KGF 2- 53.95 करोड़ रुपये
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा -31.75 करोड़
डॉक्टर स्ट्रेंड 2 – 28.35 करोड़
RRR – 20.07 करोड़
थॉर 4- 18.6 करोड़

ब्रह्मास्त्र की कुल स्क्रीन्स (BRAHMĀSTRA PART 1 SHIVA SCREENS)
कुल- 8913 वर्ल्डवाइड स्क्रीन्स
5019 – भारत में
2894 ओवरसीज स्क्रीन्स



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिनव और अक्षरा की लापरवाही से अभीर जिंदगी होगी बर्बाद, अभिमन्यु का हाल हुआ बेहाल

Published

on

By


Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा, अभीर को अस्पताल ले जाती है। अभिनव, अभीर से बेहोश होकर उसे डराने के लिए नहीं कहता है। अक्षरा, अभीर को डांटती है और कहती है कि वह फुटबॉल खेलता रहता है और आराम नहीं करता। वह अभीर को फुटबॉल खेलने से रोकती है। अभीर, अक्षरा से उसे फुटबॉल खेलने देने की विनती करता है। 

पार्थ ने हेरफेर करने की कोशिश –

अक्षरा, अभिनव से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि अभीर को कुछ नहीं होगा। अभिनव कहता है कि वह अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अभिनव और अक्षरा ने अभीर को सुला दिया। शेफाली, शिवू से बात करती है। पार्थ आता है और उसे माफ करने के लिए हेरफेर करने की कोशिश करता है। 

अक्षरा की खुशी –
अक्षरा, अभीर के लिए दवा बनाने की कोशिश करती है। सुरेखा, अक्षरा को आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बताती है। अक्षरा, मनीष को भरोसा दिलाती है कि वह अभिमन्यु और आरोही के लिए खुश है।

अभिमन्यु का पर्दाफाश –
शेफाली-पार्थ से कहती हैं कि छुने की कोशिश न करें। पार्थ कहता है कि वह उसका पति है। पार्थ सबके सामने अभिमन्यु के ‘मैं बदल गया हूं’ के दावे का पर्दाफाश करने का फैसला करता है। अभिमन्यु, अभीर के अपडेट का इंतजार करता है। उसे अभीर के फुटबॉल मैच के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु, अभीर की जीत के लिए प्रार्थना करता है। वह सोचता है कि उसका अभीर से क्या संबंध है।

अभी को अभीर की चिंता –
अभीर अपने मैच की तैयारी करता है। अभिनव को अभीर की सेहत की चिंता होती है। अभिमन्यु द्वारा उपहार में दिया गया जूता अभीर पहनता है। मुस्कान ने कायरव को उसका दुपट्टा लौटाने के लिए धन्यवाद दिया। सुरेखा को लगता है कि मुस्कान ने कायरव के साथ नई कहानी शुरू की है। अक्षरा, अभिनव अभीर को टूर्नामेंट में ले जाते हैं। अभिमन्यु को अभीर की चिंता होती है। 

Precap: मुस्कान, अभिमन्यु को अभीर की स्थिति के बारे में बताती है। अभीर अस्पताल में भर्ती हो जाता है।

ये भी पढ़ें-

Prabhas की फिल्म ‘छत्रपति’ के रीमेक में होगी इस एक्टर की एंट्री, पहला पोस्टर रिलीज

भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की मां ने इस शख्स को ठहराया मौत का जिम्मेदार, नाम सुन आप भी चौंक जाएंगे

Anupamaa New Promo: अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेंगा ये शख्स, इस तूफान में कौन देगा साथ?

 

 

 





Source link

Continue Reading

Entertainment

मालदीव से अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की आई रोमांटिक फोटो, जान्हवी और खुशी कपूर ने लुटाया प्यार

Published

on

By


अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। अंशुला की ये तस्वीर मालदीव वकेशन की है और सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अंशुला की इस तस्वीर पर उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने भी कॉमेंट किया है।

 



Source link

Continue Reading

Entertainment

अपनी सोलो फिल्म की असफलता पर बोले थे अक्षय खन्ना, क्या सफलता का मतलब आमिर, सलमान या शाहरुख ही हैं?

Published

on

By


Written by अर्चना सिंह | Navbharat Times | Updated: 27 Mar 2023, 10:44 pm

बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनके बचपन की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना, भाई राहुल खन्ना और मां गीतांजली नजर आ रही हैं।

 



Source link

Continue Reading