World Cup 2023 Updates Points Table: बांग्लादेश को वर्ल्ड कप 2023 के 17वें मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 7 विकेट से रौंदकर जीत का चौका लगाया। टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। लगातार सभी मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान पर अपनी पकड़ बनाई हुई थी, मगर इस बार न्यूजीलैंड ने बाजी मार ली। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने जीत का चौका तो लगाया, मगर वह नेट रन रेट के मामले में कीवी टीम से पीछे रह गई। भारत के अलावा न्यूजीलैंड ही एकमात्र टीम है जिसे इस वर्ल्ड कप में पराजय नहीं मिली है। ये दोनों टीमें 8-8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में बरकरार है।
केएल राहुल की वजह से कोहली पूरा कर सके शतक, तिहरे अंक तक पहुंचने के विराट कोहली ने लगातार खेली 19 गेंद
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच से पहले भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर थी। भारत को नंबर-1 बनने के लिए इस मैच में दो अंक तो हासिल करने ही थे, साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड को नेट रन रेट के मामले में भी पछाड़ना था जो उनसे 0.102 से आगे चल रहे थे। भारत बांग्लादेश को रौंदने में तो कामयाब रहा, मगर टीम नेट रन रेट में सुधार नहीं कर पाई।
इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेट रन रेट का गैप 0.102 से बढ़कर 0.264 हो गया है। कीवी टीम 8 अंक और +1.923 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है, वहीं भारत इतने ही अंक और +1.659 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाना है, इस मैच में किसी एक टीम को टूर्नामेंट की पहली हार का सामना करना पड़ेगा।
विराट ने कहा ऐसा नहीं किया तो लोग कहेंगे… केएल राहुल ने बताया कैसे कोहली का नामुमकिन शतक मुमकिन हुआ
भारत और न्यूजीलैंड के अलावा साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान टॉप-4 में बरकरार है। वहीं हार की हैट्रिक लगाने वाली बांग्लादेश की टीम 7वें पायदान पर खिसक गई है।
वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल
क्रम |
टीम |
मैच |
जीते |
हारे |
अंक |
नेट रन रेट |
1 |
न्यूजीलैंड |
4 |
4 |
0 |
8 |
+1.923 |
2 |
भारत |
4 |
4 |
0 |
8 |
+1.659 |
3 |
साउथ अफ्रीका |
3 |
2 |
1 |
4 |
+1.076 |
4. |
पाकिस्तान |
3 |
2 |
1 |
4 |
-0.137 |
5. |
इंग्लैंड |
3 |
1 |
2 |
2 |
-0.084 |
6 |
ऑस्ट्रेलिया |
3 |
1 |
2 |
2 |
-0.734 |
7 |
बांग्लादेश |
4 |
1 |
3 |
2 |
-0.784 |
8. |
नीदरलैंड |
3 |
1 |
2 |
2 |
-0.727 |
9. |
अफगानिस्तान |
4 |
1 |
3 |
2 |
-1.250 |
10. |
श्रीलंका |
3 |
0 |
3 |
0 |
-1.532 |
कैसा रहा इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम को उनके सलामी बल्लेबाजों ने धाकड़ शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े, जैसे ही यह जोड़ी टूटी तो भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। बांग्लादेश इन झटकों के बाद रनों की रफ्तार ज्यादा नहीं बढ़ा पाया और निर्धारित 50 ओवर में टीम 8 विकेट के नुकसान पर 256 ही रन बना पाई। इस स्कोर का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने एक बार फिर टीम को तेज तर्रार शुरुआत देते हुए 48 रन ठोके, इस दौरान उन्हें शुभमन गिल का भी साथ मिला जिन्होंने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक ठोका। इन दोनों के आउट होने के बाद रन बनाने का जिम्मा किंग कोहली ने उठाया। कोहली ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ते हुए भारत को महज 41.3 ओवर में जीत दिलाई। कोहली 103 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड से 22 अक्टूबर को है।