Vastu Tips: हर शख्स को धन आस होती है। किसी को ज्यादा तो किसी को थोड़ी कम लेकिन हर व्यक्ति अपने घर में धन का वास चाहता है। ऐसे में लोग इस बात का भी काफी ध्यान रखते हैं कि अपने धन को घर के किस हस्से या तिजोरी में रखा जाए। कुछ लोग तो सिर्फ पैसे रखने के लिए स्पेशल तिजोरी भी बनवाते हैं। ताकि उनका धन सुरक्षित रहें, किसी के गलत हाथों में न जाए। लेकिन इतना सोच-विचार करते वक्त लोग ये भूल जाते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आखिर तिजोरी को कहां और किस दिशा में रखना चाहिए। उनकी एक छोड़ी सी भूल उनके घर के धन को हानि पहुंचा सकती है।
कई लोग घर में मां लक्ष्मी के वास के लिए काफी पूजा-पाठ करते हैं, कई सारे उपाय भी करते हैं। इतना ही नहीं घर की महिलाएं घर में धन की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं और कई तरह के नियमों का भी पालन करती हैं। लेकिन अनजाने में ही सही वह लोग कई सारी गलतियां कर बैठते हैं। जिसका सीधा असर वास्तु पर पड़ता है। ऐसा करने से घर में काम कर रहे लोगों की तरक्की पर प्रभाव पड़ता है।
सही समय पर अपनी गलती का एहसास न होने के चलते व्यक्ति कई सारे उपाय के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझता रह जाता है। लेकिन आप ऐसा करने से बच सकते हैं। क्या आप जानते हैं घर की किस दिशा में तिजोरी को रखने से वास्तु दोष खत्म होता है?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक तिजोरी को हमेशा एक दरवाजा जिसके वाले कमरे में रखना चाहिए। ध्यान रहे इस दरवाजे की दो किवाड़ होनी चाहिए। अगर दिशा की बात की जाए तो दरवाजे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे काफी शुभ माना गया है।
यदि आप अपनी तिजोरी को दक्षिण की ओर रख रहे हैं तो ध्यान रहे यह दीवार से एक इंच आगे की तरफ होनी चाहिए। कि तिजोरी को कभी भी नैऋत्य कोण, ईशान और आग्नेय में नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। यदि आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपका धन बेकार की चीज़ों में खर्च होने लगता है। जिसके चलते घर में आर्थिक संकट भी सकता है।
डिस्क्लेमर – ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
चमेली के फूल के फायदे: चमेली के फूलों (Jasmine flower benefits for skin) को सालों से स्किन केयर प्रोडक्ट्स में शामिल किया जाता रहा है। यह आपकी स्किन में दाने, रेडनेस और सूजन को दूर करने में मददगार है। दरअसल, चमेली एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि स्किन से जुड़ी कई समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। तो, आइए हम आपको बताते हैं आप चमेली के ताजा फूलों से अपनी स्किन के लिए फेस पैक कैसे तैयार कर सकते हैं।
चमेली के फूलों से बनाएं फेस पैक-Diy facepack of jasmine flower
चमेली के फूलों को लें और इसे कच्चा दूध के साथ मिला कर पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा केसर, थोड़ा सा गुलाब जल और स्क्रब के लिए थोड़ा सा कॉफी मिला लें। अब सबको मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। फिर इसे ऐसे ही 30 मिनट तक छोड़ दें। थोड़ी देर बाद आप पानी से अपना चेहरा धो लें।
Image Source : FREEPIK
jasmine flower
चमेली का फेस पैक कैसे हैं फायदेमंद-Jasmine diy facepack benefits
1. ग्लोइंग स्किन के लिए मददगार-Jasmine face pack for glowing skin
चमेली का ये फेस पैक ग्लोइंग स्किन को बढ़ावा देने में मददगार है। ये आपकी स्किन को अंदर से डिटॉक्स करता है और इसके पोर्स का सफाया करता है। इसके बाद ये स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है जिससे आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिल सकती है।
एक्ने को कम करने में चमेली का फेस पैक काफी कारगर तरीके से फायदेमंद है। ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि स्किन में एक्ने की समस्या को होने से रोकता है। इतना ही नहीं ये चेहरे में डेड सेल्स को जमा होने नहीं देता और इस तरह ये एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार है।
3. झुर्रियां कम करने में मददगार-Jasmine face pack for wrinkles
जब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे स्किन में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है जिससे झुर्रियों में कमी आ सकती है। ये तरीका आपकी स्किन टाइटनिंग के साथ चेहरे में लंबे समय तक नमी को लॉक करने में भी मदद करता है। जो कि ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपनी स्किन के लिए चमेली के फूलों का इस्तेमाल करना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
कत्था खाने के फायदे: पान तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन, क्या आपने कभी सिर्फ कत्था खाया है? अब इसमें कितने लोग ऐसे होंगे जो बताएंगे कि कत्था का स्वाद कड़वा होता है, इसलिए वे इसे नहीं खा पाते। पर आपको हैरानी हो सकती है कि कड़वा स्वाद वाला कत्था (Katha benefits in hindi), आपकी सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। ये सर्दी-जुकाम सहित शरीर की कई समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है। तो, आइए जानते हैं कत्था के फायदे के बारे में विस्तार से।
कत्था खाने के फायदे-benefits of katha for health
1. खांसी में फायदेमंद-katha for cough
जिन लोगों को लंबे समय तक सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करती है उनके लिए कत्था बहुत ही फायदेमंद है। लेकिन, ध्यान देने वाली बात ये है कि खांसी में ये सबसे कारगर तरीके से काम करता है। ये गले को शांत करने के साथ खराश से आराम दिलाता है। इसके अलावा ये बार-बार होती सूखी खांसी को कम करने में भी मददगार है।
माउथ अल्सर में कत्था का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, माउथ अल्सर एक प्रकार का इंफेक्शन है और कत्था एंटीबैक्टारियल है जो कि इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है और माउथ अल्सर से निजात दिलाने में मददगार है।
3. स्किन के लिए फायदेमंद-katha for skin
स्किन में कोई फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की समस्या है तो कत्था का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही, इसका सेवन आपके खून को प्यूरीफाई करने और दाने आदि को कम करने में मदद कर सकता है।
कत्था का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप इसे पानी में उबाल लें और इसका सेवन करें। साथ ही स्किन के लिए आप इसके लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, अगर आपको लगातार आने वाली खांसी है जो आप अपने मुंह में कत्था दबा कर रखें। तो, इन तमाम तरीकों से कत्था का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
Image Source : FREEPIK
best indoor plants for purifying air
ज्यादातर लोगों को अपने घर को सजाने का शौक होता है। ऐसे में आजकल अपने घरों को पौधों से सजाने का लोगों में बेहद क्रेज़ देखा जा रहा है। पौधे लगाना प्रकृति के लिए हमेशा से अच्छा माना जाता रहा है। बहुत से पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से कई तरह का लाभ होता है। ये ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि हवा की गुणवत्ता को सुधारने में भी असरदार हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे जो आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ साथ ताजगी का भी एहसास दिलाएंगे।
मनी प्लांट
मनी प्लांट अधिकतर घरों में मिल जाता है। यह हवा को शुद्ध करने में काफी मदद करता है। यह आसानी से कही भी बढ़ जाते है। यह घर से कार्बन मोनो आक्साइड और कार्बन डिऑक्साइड जैसी जहरीली हवाओं को निकालने में मदद करता है। जिससे साथ ही आपके घर में यह ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ा देगा।
ऐरेका पाम
इस पौधे को लिविंग रूम प्लांट भी कहा जाता है। यह पौधा हवा से फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। अगर आप अपने पूरे घर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होना देना चाहते है तो कम से कम के 4 पौधे लिविंग रूम में लगाएं। इसके साथ ही इसकी पत्तियां रोजाना साफ करें। इसके साथ ही तीन से चार महीने में एक बार धूप में रखना पड़ता है।
पीस लिली प्लांट
पीस लिली प्लांट को स्पेथिफिलम भी कहा जाता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक कणों और बीमारी पैदा करने वाले कणों को दूर भगाकर हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। वहीं ये रात को ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट एक इंडोर प्लांट है जिसे संसेविया ट्रिफसिआटा भी कहा जाता है। इस पौधे की दुनिया भर में लगभग 70 प्रजातियां हैं और सभी सदाबहार हैं। यह मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। इसके मोटे, नुकीले, तलवार के आकार के 18 इंच तक के पत्ते हो सकते हैं। इसके फूल क्रीम कलर के बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक होता है। इसे बढ़ने के लिए बहुत कम पानी की जरूरत होती है।
सिंगोनियम पौधे
यह जितना दिखने में खूबसूरत लगते है उतना ही यह आपके घर को शुद्ध ऑक्सीजन भी देते हैं। ये पौधे इनडोर वायु प्रदूषण के घटकों को कम कर सकते हैं।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन