Connect with us

International

US China Relations: ब्रिटिश ही नहीं, अमेरिकी फाइटर पायलट भी चीनी सेना को दे रहे ट्रेनिंग, एक ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

Published

on


सिडनी: चीन के लिए काम करने वाले एक पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट को ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी पायटल चीनी वायु सेना के पायलटों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर ट्रेनिंग दिया करता था। ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि इस पूर्व पायलट को अमेरिका के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई अदालत में पेशी के बाद अब इसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार पूर्व अमेरिकी पायलट का नाम डैनियल एडमंड दुग्गन बताया जा रहा है। इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ग्रामीण शहर ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और गिरफ्तार पायलट के वकील ने बताया कि डैनियल एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया।

अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा गिरफ्तार पायलट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी पायलट डैनियल एडमंड के वकील वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। बहस के बाद जज ने डैनियल एडमंड को जमानत देने से इनकार कर दिया और पास के बाथर्स्ट जेल भेज दिया। गिरफ्तार पायलट एक अमेरिकी नागरिक है और उसकी गिरफ्तारी अमेरिका के अनुरोध पर किया गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है। उसकी जमानत अर्जी पर विचार के लिए अगली सुनवाई नवंबर में सिडनी कोर्ट में होगी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी पूर्व पायलट पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की अर्जी को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपा था।

एफबीआई ने किया था पायलट को गिरफ्तार करने का अनुरोध
फेडरल अटॉर्नी-जनरल के डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति को 21 अक्टूबर 2022 को अमेरिका से उनकी अस्थायी गिरफ्तारी के अनुरोध के अनुसार गिरफ्तार किया गया था। चूंकि मामला अदालतों के समक्ष है, इसलिए आगे टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। यह गिरफ्तारी उस हफ्ते में हुई, जब ब्रिटेन ने दर्जनों पूर्व सैन्य पायलटों के चीन में काम करने का खुलासा किया था। ब्रिटेन ने कहा था कि ये लोग अगर चीन के लिए काम करना बंद नहीं करते हैं तो नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया भी उन रिपोर्टों की जांच कर रहा है, जिसमें कुछ पूर्व फाइटर पायलटों को चीन में काम करने के लिए संपर्क किया गया था।

चीनी सेना के लिए काम करने का था आरोप
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई चीनी सेना के लिए काम करने के कारण डैनियल एडमंड दुग्गन की लंबे समय से तलाश कर रही थी। जब इस पूर्व पायलट की लोकेशन ऑस्ट्रेलिया में ट्रेस हुई तो, तुरंत ही गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया गया। अमेरिकी सेना के लिए एक दशक तक काम करने वाला यह पायलट रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया और टॉप गन तस्मानिया नाम से एक बिजनेस शुरू किया। इसमें पूर्व अमेरिकी, ब्रिटिश लड़ाकू पायलटों को पर्यटकों की खुशी के लिए जहाज उड़ाने का पेशकश किया जाता था। डैनियल एडमंड दुग्गन ने भी रिकॉर्ड शो और ऑस्ट्रेलियाई एयर शो में सैन्य विमान उड़ाए हैं।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Coronal Holes: सूरज पर बने कुएं से निकल चुकी है सौर आंधी, धरती से टकराई तो क्या मचेगी तबाही?

Published

on

By


अत्यधिक पराबैंगनी प्रकाश में देखे जाने पर कोरोनल होल काले दिखाई देते हैं। कभी-कभी सौर हवा पृथ्वी पर ऊंचाई वाले स्थानों पर अरोरा पैदा कर सकती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार जब कोरोनल मास इजेक्शन (सौर तूफान) पृथ्वी से टकराते हैं, तो वे भू-चुंबकीय तूफान पैदा कर सकते हैं, अरोराओं को ट्रिगर कर सकते हैं, रेडियो तरंगों के साथ-साथ जीपीएस और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को बाधित कर सकते हैं।



Source link

Continue Reading

International

Russia Vs US: पहले यार्स मिसाइल का अभ्‍यास, अब न्‍यूक्लियर बम का डेटा देना बंद… नाटो की परमाणु टेंशन बढ़ा रहे पुतिन

Published

on

By


मास्‍को: रूस अब अमेरिका के साथ परमाणु बमों की सूचना को शेयर नहीं करेगा। रूस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने इसका ऐलान कर दिया है। इससे पहले नई स्‍टार्ट संधि के तहत अमेरिका और रूस एक-दूसरे को परमाणु बमों का डेटा शेयर करते थे। रूस ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब साइबेरिया में पुतिन की सेना ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों के साथ अभ्‍यास शुरू किया है। यह मिसाइल अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के इस ऐलान से अमेरिका के साथ उसका तनाव काफी बढ़ गया है।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि मास्‍को ने वॉशिंगटन के साथ सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना बंद कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने रूस ने नई स्‍टार्ट परमाणु हथियार संधि से खुद को अलग कर लिया था। यह पूछे जाने पर कि क्‍या अब रूस मिसाइलों के परीक्षण से पहले सूचना देगा, इस पर रयाबकोव ने कहा, ‘इस संबंध में कोई भी नोटिफ‍िकेशन नहीं जारी किया जाएगा।’ उन्‍होंने कहा कि इस संधि के अब किसी प्रावधान को लागू नहीं किया जाएगा।
Nuclear Weapons Report: दुनिया में कितने परमाणु हथियार लॉन्च के लिए तैयार? आ गई न्यूक्लियर वेपन्स की ताजा लिस्ट

नाटो के ऐलान से भड़का हुआ है रूस

इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने कहा था कि वह पुतिन के नई स्‍टार्ट संधि के रद करने के बाद रूस को परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर आंकड़ा देना बंद करेगा। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘रूस पूरी तरह से नियमों को नहीं मान रहा है और उसने डेटा देना भी बंद कर दिया है जिस पर नई स्‍टार्ट संधि के तहत सहमति बनी थी।’ उन्‍होंने कहा कि चूंकि रूस आंकड़े नहीं दे रहा है, इसलिए वह भी अब रूस को यह आंकड़ा नहीं दे रहे हैं।

रूस और अमेरिका दोनों ही हर साल एक-दूसरे को अपने परमाणु हथियारों की संख्‍या और परमाणु बम गिराने में सक्षम बॉम्‍बर की तैनाती के बारे में बताते रहते हैं। इसे नई स्‍टार्ट संधि के तहत शुरू किया गया था। पिछले महीने पुतिन ने इस संधि से हटने का ऐलान किया था। उन्‍होंने यह ऐलान तब किया था जब अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो देशों ने खुलकर कहा था कि यूक्रेन में रूसी सेना की हार उनका लक्ष्‍य है। रूस ने कहा है कि वह अपने मिसाइल परीक्षण की योजना के बारे में सूचना देता रहेगा।



Source link

Continue Reading

International

Pakistan Food Hunger: भूखे रह जाएंगे 51 लाख पाकिस्तानी, गरीब अवाम की रोटी खा गए हुक्मरान, कंगाली के बीच सबसे भयावह चेतावनी

Published

on

By


Pakistan Food Crisis: पाकिस्तान के आर्थिक संकट के कारण लगातार अर्थव्यवस्था बर्बादी की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही खाने का संकट पैदा होता जा रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं, जिसके कारण अच्छे-अच्छे लोग दान के ऊपर निर्भर हो गए हैं। कराची के फूड बैंक का कहना है कि लगातार मुफ्त राशन लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 



Source link

Continue Reading