Connect with us

Sports

T20 World Cup 2022 के लिए आशीष नेहरा ने किया 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन, ये दिग्गज तेज गेंदबाज बाहर

Published

on


एशिया कप 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद रोहित शर्मा की टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ अपने घर में टी20 सीरीज खेलेगी। ये सीरीज अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए से पहले टीम को अपनी कॉम्बिनेशन और गलितयों को सुधारने का माैका देगा। इस बीच, पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है। 

नेहरा ने इस टीम में से एक बड़े खिलाड़ी को बाहर रखा और उनका नाम है मोहम्मद शमी। तेज गेंदबाज शमी ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था और नेहरा इस टीम के कोच थे। नेहरा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जिन चार तेज गेंदबाजों को भारतीय टीम में चुना है, उनमें जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार शामिल है। नेहरा ने कहा कि शमी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर नहीं खींचा क्योंकि वह टेस्ट स्पेशलिस्ट हैं।

एशिया कप 2022 के बाद इन दो टीमों से भिड़ने को तैयार भारत, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

उन्होंने कहा कि युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा को विश्व कप के लिए टी20 टीम में एक अन्य स्पिन गेंदबाज के अलावा दो स्पिनरों के रूप में चुना गया है। उन्होंने कहा, “न केवल चहल और जडेजा महत्वपूर्ण हैं, यहां तक ​​कि रवि अश्विन भी महत्वपूर्ण हैं। अगर वह खेलते हैं, तो भी वह प्रभाव डाल सकते हैं।”

पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत के टॉप 3 में होना चाहिए और सूर्यकुमार यादव को निश्चित रूप से प्लेइंग XI में होना चाहिए। 

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए आशीष नेहरा की 15 सदस्यीय भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह , भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा। 



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही RCB फैंस के लिए बुरी खबर, ऐसा हुआ तो डगमगा जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

Published

on

By


ऐप पर पढ़ें

आईपीएल के 16वें सीजन को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। हालांकि पिछले सीजन की तरह इस बार भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे या पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे, जोकि सीजन के शुरुआत में ही फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी चोट की समस्या से जूझ रही है। जोश हेजलवुड के खेलने पर संशय बरकरार ही है कि टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार भी चोटिल हैं और वह पहले हाफ से बाहर हो सकते हैं।

आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार का आईपीएल 2023 के पहले हाफ में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। एड़ी की चोट की वजह से वह आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पाटीदार फिलहाल बेंगलुरु में एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक रजत पाटीदार को अगले तीन सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। जिसके बाद एमआरआई स्कैन होने के बाद उनके दूसरे हाफ में उपलब्धता को लेकर तस्वीर साफ होगी। पाटीदार को चोट कैंप में शामिल होने से पहले लगी थी, ऐसे में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने से पहले एनसीए से फिटनेस क्लीयरेंस लेनी होगी।

IPL 2023 : विराट कोहली का नया टैटू हुआ वायरल, आपने देखा क्या?, RCB के अनबॉक्स इवेंट के लिए बेंगलुरू पहुंचे

आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विल जैक्स बाहर हो चुके हैं। जोश हेजलवुड चोट से रिकवर हो रहे हैं। रजत पाटीदार को लेकर संशय बरकरार है। जबकि हसरंगा कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे। 

 



Source link

Continue Reading

Sports

WPL के फाइनल में भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टीम, जानें कहां और कब देख सकेंगे Live मैच

Published

on

By


Image Source : PTI
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Streaming

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें WPL के इस एतिहासिक मैच को जीत रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीम जमकर मेहनत कर रही है। फाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में नंबर 1 पर रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराकर यहां तक पहुंची है। आइए इस मैच के शुरू होने से पहले इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब के बारे में जानें।

  • कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2023 का फाइनल?

26 मार्च, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी।

  • कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2023 का फाइनल?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।

  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल कब शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। टॉस 7:00 PM IST पर होगा

  • हम टीवी पर दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।

  • हम दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी। 

WPL 2023 के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस टीम: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव , नीलम बिष्ट, और जिंतिमनी कलिता।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मरिजाने कप्प, टिटास साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, और अपर्णा मंडल

Latest Cricket News





Source link

Continue Reading

Sports

नीतू और स्वीटी बूरा ने रचा इतिहास, गोल्डन पंच लगाकर बनी विश्व चैंपियन

Published

on

By


नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता नीतू घंगघस (48 किग्रा) और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा (81 किग्रा) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अलग अलग अंदाज में जीत से विश्व चैम्पियन बनीं और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्टेडियम में बीजिंग ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और नीतू के आदर्श विजेंदर सिंह भी मौजूद थे। स्वीटी ने लाइट हेवीवेट वर्ग में चीन की वांग लिना की चुनौती से पार पाते हुए 4-3 से जीत हासिल की और भारत को दोहरी सफलता दिलाई। दिन के पहले मुकाबले में भिवानी की 22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने आक्रामक शुरूआत की, पहले राउंड में वह 5-0 से आगे थी। दूसरे राउंड में उन्होंने सीधे मुक्के जड़े। अल्तानसेतसेग ने जब जवाबी हमला किया तो इस भारतीय मुक्केबाज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से अच्छा बचाव किया।

दोनों मुक्केबाज करीब होकर खेल रही थी और एक दूसरे को जकड़ रही थी जिसमें दूसरे राउंड के अंत में नीतू पर ‘पेनल्टी’ से अंक कांट लिए गए। दूसरे राउंड में मंगोलियाई मुक्केबाज की मजबूत वापसी के बावजूद नीते इसे 3-2 से अपने हक में करने में सफल रही।

फिर अंतिम तीन मिनट में नीतू ने दूर से शुरूआत की और अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए फिर करीब से खेलने लगीं जिसमें अल्तानसेतसेग का भी प्रतिद्वंद्वी को जकड़ने के लिए एक अंक काट लिया गया। अंत में भारतीय मुक्केबाज विजेता रहीं।

पहले तीन मुकाबले आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीतने वाली नीतू ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबे भरा प्रदर्शन किया। इस जीत से 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू विश्व चैम्पियन खिताब हासिल करने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बनी।

छह बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आर एल (2006), लेखा केसी (2006) और निकहत जरीन (2022) अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व खिताब जीते हैं।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के पार छक्का मारने वाला बल्लेबाज, बॉर्डर ने कहा था बॉल गिरेगी तो बर्फ लगी होगी, पहचाना आपने?
LLC 2023 Final: शाहिद अफरीदी की एशिया लायंस नई चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड जायंट्स को दी 7 विकेट से मात
Maiden Over Records: टीम इंडिया के सबसे ‘कंजूस’ खिलाड़ी के नाम ऐसा रिकॉर्ड, जो कभी टूट ही नहीं सकता



Source link

Continue Reading