OTT This Week: आजकल लोग सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना ज्यादा पंसद कर रहे हैं। इसलिए ओटीटी भी एक से बढ़कर एक सीरीज और फिल्में दर्शकों के लिए रिलीज करता रहता है। इस बीच इस हफ्ते भी OTT Platforms पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज (Web Series) रिलीज होने वाली हैं। इस वीकेंड नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, डिस्कवरी प्लस और डिज्नी+हॉटस्टार पर कई शोज, सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जिसे देखकर आप अपना वीकेंड मजेदार बना सकते हैं।
1. दोबारा (Dobaaraa)
तापसी पन्नू, पवैल गुलाटी, राहुल भट्ट, सुकांत गोयल अभिनीत ‘दोबाराा’ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन तापसी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में असफल रही। इस फिल्म को अनुराग कश्यप और एकता कपूर ने मिलकर बनाया है।
रिलीज की तारीख– 15 अक्टूबर 2022 से स्ट्रीम होगा
कहां देखें– नेटफ्लिक्स
निर्देशक – अनुराग कश्यप
लैंग्वेज- हिंदी
2. मिस्मैच्ड 2 (Mismatched Season 2)
रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली स्टारर वेब नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘बेमेल’ के दूसरे सीज़न में अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। इसका पहला सीजन नवंबर 2020 में आया था। अब इसके नए सीजन में प्राजक्ता कोली, रोहित सराफ, विहान समत, तारुक रैना, देवयानी शौरी, मुस्कान जाफरी, कृतिका भारद्वाज, अभिनव शर्मा, रणविजय सिंह, विद्या मालवड़े दिखाई देंगे। शो में रणविजय सिंह भी हैं। कहानी रिश्तों के झगड़ों और कई मनोदशाओं को छूती है जो युवा और प्यार में मुख्य पात्रों और उनके साथी इन नई-नई जटिलताओं के माध्यम से नेविगेट करने के लिए संघर्ष करते हैं। 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।
रिलीज की तारीख– 14 अक्टूबर 2022
कहां देखें-– नेटफ्लिक्स
निर्देशक: आकर्ष खुराना
लैंग्वेज– हिंदी
3. शांताराम (Shantaram)
इसी नाम की किताब पर आधारित, शांताराम में चार्ली हन्नम, एंटोनिया डेसप्लेट, अलेक्जेंडर सिद्दीग और शुभम सराफ हैं। इसे ग्रेगरी डेविड रॉबर्ट्स के सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास से रूपांतरित किया गया है। ड्रामा सीरीज़ 1980 के दशक के बॉम्बे में एक भगोड़े को छुड़ाने के बारे में है और इसे पाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वह करेगा, भले ही इसका मतलब अपने अतीत को अपने वर्तमान में वापस जाने देना हो।
कहां देखें- एप्पल टीवी+
रिलीज की तारीख – 14 अक्टूबर, 2022
लैंग्वेज- भाषा
निर्देशित – भरत नल्लूरिक
4. कहानी रबर बैंड की
रिलीज की तारीख- 14 अक्टूबर 2022
कहां देखें- जी5
लैंग्वेज- हिंदी
5. The Journey of India Episode 2
‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ 17 अक्टूबर को अपने दूसरे एपिसोड के साथ लौटेगी। तेलुगु स्टार राणा दग्गुबाती, अग्रणी वन्यजीव संरक्षणवादी लतिका नाथ के साथ डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड की मेजबानी करेंगे। दोनों देश के व्यक्तियों और समुदायों के धैर्य, ²ढ़ संकल्प और कभी न हारने वाली भावना को उजागर करेंगे, जो प्रकृति के साथ सही संतुलन बहाल करने के अपने प्रयासों में सभी बाधाओं के खिलाफ प्रयास करते हैं। ‘द जर्नी ऑफ इंडिया’ का दूसरा एपिसोड 17 अक्टूबर से डिस्कवरी प्लस पर उपलब्ध होगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को लेकर ट्रोलर्स एक बार फिर सोशल मीडिया पर ओछी बातें कर रहे हैं। एक फेक मीडिया पोर्टल बनकर कुछ ट्रोलर ने स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की खबर चलाई, इसके बाद लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस फेक स्क्रीनशॉट में लिखा था कि स्वरा भास्कर जुलाई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन बाद में उस न्यूज पोर्टल ने ऑफिशियल ट्वीट करके पूरी सच्चाई बताई। न्यूज चैनल ने बताया कि ये फेक खबर है। उनके नाम से ये झूठी खबरें चलाई जा रही हैं। वहीं स्वरा भास्कर ने इन खबरों पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। इस Ha’a में न्यूज पोर्टल का नाम लिखा हुआ था। जिसमें बताया गया, ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हुईं प्रेग्नेंट, शौहर फवाद अहमद ने खुद कंफर्म किया है। एक्ट्रेस की डिलीवरी जुलाई महीने में हो सकती है। इस हीरोइन ने 8 साल छोटे फवाद से फरवरी में ही शादी की थी।’
Swara Bhasker की प्रेग्नेंसी की फेक खबरें
अब जिस पोर्टल के नाम ये फर्जी खबरें चलाई गई, उसी न्यूज चैनल ने ट्विटर पर ऑफिशियल पोस्ट किया। उन्होंने साफ साफ इन खबरों को झूठा और बेहुदा बताया। ऑफिशियल न्यूज पोर्टल ने ट्वीट किया, ‘एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ये फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर न्यूज 24 के नाम से शेयर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फर्जी है। हमने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है।’
Swara Bhaskar: वलीमा में स्वरा भास्कर ने पहना पाकिस्तानी लहंगा, साथ ही सोशल मीडिया पर बता डाली पूरी कहानी
स्वरा भास्कर को प्रेग्नेंसी पर किया गया ट्रोल
इसी के साथ स्वरा भास्कर को ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा। कुछ यूजर्स ने कतई घटिया और ओछी बातें एक्ट्रेस के खिलाफ लिखीं। फिलहाल स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया का इस मामले पर इंतजार है। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही अपने करियर पर फोकस्ड हैं।
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के फैंस उनकी हर अपडेट पर खास नजर रखते हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। आए दिन बॉलीवुड में हम स्टार्स की रिलेशनशिप के बारे में खबरें सुनते हैं लेकिन बीते कई सालों से कंगना का नाम किसी के साथ नहीं आया है। इसलिए लोगों के मन में अब कंगना की शादी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों के मन की बात को समझते हुए कॉमेडियन जैमी लिवर ने एक मजेदार वीडियो बनाया है। इस वीडियो में कंगना और मैचमेकर की बातचीत सुनकर आप भी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे।
कंगना को चाहिए कैसा लड़का?
वीडियो में जैमी कंगना और फेमस मैचमेकर सीमा तपारिया दोनों के किरदारों की मिमिक्री करते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें कंगना और सीमा की मुलाकात के बाद कंगना लड़कों के मामले में अपनी पसंद बताती हैं कि लड़के के एक हाथ में पांच उंगलियां होनी चाहिए? यह सुनते ही सीमा उन्हें समझाती हैं कि ऐसा नहीं होता एडजेस्ट करना होता है, हम जैसा सोचते हैं एकदम वैसा रिश्ता मिलना मुश्किल है। यह सुनकर कंगना का दिमाग गर्म हो जाता है और वह सीमा को ट्वीट के जरिए जवाब देने की धमकी देती हैं। देखिए ये वीडियो…
आपको बता दें कि जैमी लीवर फेमस कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी हैं। वह आए दिन ऐसे किसी सेलेब्रिटी को लेकर उनकी मिमिक्री वाले वीडियो बनाती रहती हैं। ऐसे में जैमी लिवर का ये कंगना की शादी की बात वाला आइडिया लोगों को काफी पसंद आया है। वह कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अगर वाकई सीमा और कंगना की मुलाकात हुई तो कुछ ऐसा ही होने वाला है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्शन
Varsha Rani | Navbharat Times | Updated: 1 Jun 2023, 10:42 pm
बॉलीवुड की सुपर मॉडल मलाइका अरोड़ा जब जब नजर आती हैं तब तब सुर्खियों बटौरती हैं। इन दिनों वह बेटे के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। गुरुवार को भी वह बेटे के साथ नजर आईं। जहां ब्लैक आउटफिट में वह काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। आइए दिखाते हैं मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे की लाजवाब तस्वीरें।