Connect with us

TRENDING

NDA में वापस जाएंगे नीतीश? प्रशांत किशोर, मांझी के बाद अब तेजस्वी का बड़ा बयान

Published

on


Image Source : PTI
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

पटना: बिहार की सियासत में इन दिनों इस बात की चर्चा काफी जोरों से है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं। कुछ लोग जहां इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ इसे हवा देने में लगे रहते हैं। अब इस मामले में ताजा प्रतिक्रिया बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग पूरी मजबूती से एकसाथ हैं। 

‘दोनों सीटों पर जीतेंगे उपचुनाव’

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को महागठबंधन के सभी सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है और वह मोकामा और गोपालगंज की विधानसभा सीटों पर अगले हफ्ते होने जा रहे उपचुनाव को जीतने की उम्मीद कर रही है। यादव ने सोमवार को जहानाबाद में कहा, ‘सभी गठबंधन सहयोगियों ने तय किया था कि हम दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मोकामा हमारी मौजूदा सीट है जबकि गोपालगंज मेरा पैतृक जिला है। हमें दोनों जगहों पर महागठबंधन की जीत का भरोसा है।’

Nitish Kumar, Nitish Kumar NDA, Nitish Kumar BJP, Nitish Kumar Jitan Ram Manjhi

Image Source : PTI

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी।

दोनों सीटों पर है कांटे की टक्कर
मोकामा में उपचुनाव अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराये जाने के कारण कराया जा रहा है। उन्हें अपने आवास से बरामद हथियारों और विस्फोटकों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया है। RJD ने अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को मैदान में उतारा है। वहीं, गोपालगंज में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी अपने दिवंगत पति सुभाष सिंह की सीट बरकरार रखने की कशिश कर रही हैं और उन्हें राष्ट्रीय जनता दल के मोहन गुप्ता की तरफ से चुनौती मिल रही है।

प्रशांत-मांझी के बयान से मची हलचल
बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने हाल ही में आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार ने सांसद हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति के पद से इस्तीफा देने के लिए इसलिए नहीं कहा क्योंकि वह विकल्प खुला रखना चाहते थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी हाल ही में अटकलों को हवा देते हुए कहा था कि वह इस तरह के किसी भी फैसले के लिए कुमार का समर्थन करेंगे, यदि यह राज्य के हित में लिया जाए। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी ‘महागठबंधन’ का हिस्सा हैं।

Nitish Kumar, Nitish Kumar NDA, Nitish Kumar BJP, Nitish Kumar Prashant Kishor

Image Source : PTI

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर।

‘मांझी झी हमारे अभिभावक की तरह हैं’
तेजस्वी जब नीतीश से जुड़ी अटकलों पर जवाब दे रहे थे तब मांझी संयोग से उनके बगल में ही बैठे थे। तेजस्वी ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, ‘मांझी जी हमारे वरिष्ठ हैं, वह एक अभिभावक की तरह हैं। हमारा गठबंधन मजबूत है और वह भी ऐसा ही महसूस करते हैं।’ इसके जवाब में मांझी ने ‘हां’ में सिर हिलाया। यादव ने कहा, ‘हमने बीजेपी को सत्ता से बाहर कर दिया है और एक मजबूत और स्थिर सरकार चला रहे हैं। किसी भी तरह की गलतफहमी के लिए कोई जगह नहीं है, हालांकि निहित स्वार्थ वाले लोग अफवाहें फैला सकते हैं।’

नीतीश ने किशोर के आरोपों को किया था खारिज
बता दें कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए हाल ही में कहा था कि नीतीश फिर से बीजेपी के साथ आ सकते हैं। जेडीयू के सांसद और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की ओर इशारा करते हुए किशोर ने कहा था कि नीतीश राज्यसभा में विधेयक पास कराने के लिए अपने दल का व्यक्ति लगाए हुए हैं और बिहार में महागठबंधन बनाकर प्रदेश की जनता को फिर से ठगने का प्रयास कर रहे हैं। जवाब में नीतीश ने किशोर के आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि ‘उसके जो मन में आता है, बोलता रहता है।’





Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

व्हाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा कंटेंट भेजने पर मौत की सजा, PAK की आतंकवाद-रोधी अदालत का फैसला

Published

on

By



दोषी शख्स की पहचान सैयद मुहम्मद जीशान के तौर पर हुई है। जीशान को शुक्रवार को पेशावर की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम और आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया।



Source link

Continue Reading

TRENDING

यूपी BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें

Published

on

By


Image Source : FILE
यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन में पिछले कई दिनों से एक सूची का इंतजार किया जा रहा था। आज यह इंतजार ख़त्म हुआ। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की टीम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट का इंतजार कई महीनों से किया जा रहा था। इस सूची में बीजेपी के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी बड़ी मात्रा में फेरबदल किये गए हैं। 

इस बार बनाए गए 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री 

देर रात जारी हुई लिस्ट में इस बार प्रदेश संगठन में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें से नोएडा से पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, कानपुर से सलिल बिश्नोई, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस बार 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें अमेठी से गोविन्द नारायण शुक्ल, लखनऊ से अमर पाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता आगरा से रामप्रताप सिंह चौहान प्रमुख हैं। 

Uttar Pradesh, BJP

Image Source : INDIA TV

प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की लिस्ट

बदले गए हैं सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष 

वहीं अगर क्षेत्रीय अध्यक्षों की बात करें तो इस बार के फेरबदल में कानपूर बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पटेल को दी गई है। वहीं काशी क्षेत्र का भार दिलीप पटेल को दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्र का कामकाज शहजानंद राय को मिला है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी कमलेश मिश्रा को मिली है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बनाए गए हैं। वहीं सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिमी क्षेत्र की कमान मिली है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Continue Reading

TRENDING

आरिफ को भारी पड़ी सारस की दोस्ती, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस 

Published

on

By



एक और जहां शनिवार को सारा समसपुर पक्षी विहार से कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर गौरीगंज वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस दर्ज किया है।



Source link

Continue Reading