नई दिल्ली: डबलिन में मंगलवार रात टी-20 का एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जहां आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन से हार-जीत का फैसला हुआ। दरअसल, पहला मैच जीत चुकी भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दीपक हुड्डा (104) ने शानदार शतक तो संजू सैमसन (77) ने ताबड़तोड़ फिफ्टी मारी। अब बारी आयरिश बल्लेबाजों की थी, जिन्होंने जोरदार पलटवार किया। मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर आया। उमरान मलिक ने 17 रन बचा लिए। 225 के जवाब में आयरलैंड 221 रन ही बना पाया। इस तरह दो मैच की सीरीज 2-0 से भारत के नाम रही। आयरलैंड की जबरदस्त बल्लेबाजी आयरलैंड की शुरुआत शानदार रही। स्टर्लिंग ने पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार की जमकर पिटाई कर दी। 5.4 ओवर में जब वह आउट हुए तब टीम का स्कोर 72 रन हो चुका था। अनुभवी बल्लेबाज स्टर्लिंग 18 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। इस विकेट के बाद भी रनगति कम नहीं हुई। दूसरे सलामी बल्लेबाज और कप्तान एंडी एंड्र्यू बलबर्लिन ने 37 गेंद में 60 रन कूट दिए। पिछले मैच में हीरो बने हैरी टेक्टर (39) का भी बल्ला चला। जॉर्ज डॉकरेल (नाबाद 16 गेंद में 34 रन) और मार्क एडेर (12 गेंद में नाबाद 23 रन) ने आखिरी तक भारतीय बॉलर्स को परेशान रखा।
दीपक हुड्डा चौथे शतकवीर दीपक हुड्डा (57 में 104) और संजू सैमसन (42 में 77) की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए एक साथ 176 रन जोड़े, जो अब तक टी-20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे अधिक रन हैं। टॉस जीतकर और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, भारत ने पारी के तीसरे ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवा दिया, जिसमें बल्लेबाज 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन बना पाए। भारत 6 ओवर के बाद 54/1 पर पहुंच गया। हुड्डा ने पावरप्ले के बाद भी अपना आक्रामक रुख जारी रखा और 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
Deepak Hooda: शतक जड़ते ही भावुक हो गए थे दीपक हुड्डा, आंखों में आंसू के साथ मनाया जश्न संजू सैमसन का पहला अर्धशतक दूसरी ओर, सैमसन ने भी गियर बदल दिए क्योंकि भारत 11 ओवर के भीतर 100 रन के पार चला गया। बहुत जल्द, सैमसन ने भी 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया क्योंकि भारत एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था। यह मार्क अडायर ही थे, जिन्होंने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैमसन को क्लीन बोल्ड कर इस बड़ी साझेदारी को तोड़ा। सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज थे और वह सीधे एक्शन में आ गए, गेंदबाज को एक छक्का और एक चौका लगाया, भारत उसी ओवर में 200 रन के पार चला गया।
दोनों को छोड़कर सब फेल सूर्यकुमार यादव (15), दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल अपना खाता नहीं खोल सके। हार्दिक पांड्या नाबाद (9 रन पर 15) नाबाद लौटे।आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने तीन जबकि क्रेग यंग और जोश लिटिल ने दो-दो विकेट लिए।
आईपीएल के 16वें सीजन को शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों के ज्यादातर खिलाड़ी आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। हालांकि पिछले सीजन की तरह इस बार भी कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे या पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे, जोकि सीजन के शुरुआत में ही फ्रेंचाइजी के लिए अच्छी खबर नहीं है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी चोट की समस्या से जूझ रही है। जोश हेजलवुड के खेलने पर संशय बरकरार ही है कि टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार भी चोटिल हैं और वह पहले हाफ से बाहर हो सकते हैं।
आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार का आईपीएल 2023 के पहले हाफ में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। एड़ी की चोट की वजह से वह आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। पाटीदार फिलहाल बेंगलुरु में एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक रजत पाटीदार को अगले तीन सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी गई है। जिसके बाद एमआरआई स्कैन होने के बाद उनके दूसरे हाफ में उपलब्धता को लेकर तस्वीर साफ होगी। पाटीदार को चोट कैंप में शामिल होने से पहले लगी थी, ऐसे में उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने से पहले एनसीए से फिटनेस क्लीयरेंस लेनी होगी।
आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विल जैक्स बाहर हो चुके हैं। जोश हेजलवुड चोट से रिकवर हो रहे हैं। रजत पाटीदार को लेकर संशय बरकरार है। जबकि हसरंगा कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे।
Image Source : PTI
Mumbai Indians vs Delhi Capitals Live Streaming
WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें WPL के इस एतिहासिक मैच को जीत रिकॉर्ड बनाना चाहेगी। फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीम जमकर मेहनत कर रही है। फाइनल में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में नंबर 1 पर रही थी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराकर यहां तक पहुंची है। आइए इस मैच के शुरू होने से पहले इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब के बारे में जानें।
कब खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2023 का फाइनल?
26 मार्च, रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी।
कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, WPL 2023 का फाइनल?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल कब शुरू होगा?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। टॉस 7:00 PM IST पर होगा
हम टीवी पर दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।
हम दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2023 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema ऐप पर उपलब्ध होगी।
WPL 2023 के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड
मुंबई इंडियंस टीम: हरमनप्रीत कौर, नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमायरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव , नीलम बिष्ट, और जिंतिमनी कलिता।
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता नीतू घंगघस (48 किग्रा) और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा (81 किग्रा) महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में अलग अलग अंदाज में जीत से विश्व चैम्पियन बनीं और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को 5-0 से हराकर न्यूनतम वजन वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्टेडियम में बीजिंग ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और नीतू के आदर्श विजेंदर सिंह भी मौजूद थे। स्वीटी ने लाइट हेवीवेट वर्ग में चीन की वांग लिना की चुनौती से पार पाते हुए 4-3 से जीत हासिल की और भारत को दोहरी सफलता दिलाई। दिन के पहले मुकाबले में भिवानी की 22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने आक्रामक शुरूआत की, पहले राउंड में वह 5-0 से आगे थी। दूसरे राउंड में उन्होंने सीधे मुक्के जड़े। अल्तानसेतसेग ने जब जवाबी हमला किया तो इस भारतीय मुक्केबाज ने अपनी प्रतिद्वंद्वी से अच्छा बचाव किया। दोनों मुक्केबाज करीब होकर खेल रही थी और एक दूसरे को जकड़ रही थी जिसमें दूसरे राउंड के अंत में नीतू पर ‘पेनल्टी’ से अंक कांट लिए गए। दूसरे राउंड में मंगोलियाई मुक्केबाज की मजबूत वापसी के बावजूद नीते इसे 3-2 से अपने हक में करने में सफल रही।
फिर अंतिम तीन मिनट में नीतू ने दूर से शुरूआत की और अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए फिर करीब से खेलने लगीं जिसमें अल्तानसेतसेग का भी प्रतिद्वंद्वी को जकड़ने के लिए एक अंक काट लिया गया। अंत में भारतीय मुक्केबाज विजेता रहीं।
पहले तीन मुकाबले आरएससी (रैफरी द्वारा मुकाबला रोकना) से जीतने वाली नीतू ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबे भरा प्रदर्शन किया। इस जीत से 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीतू विश्व चैम्पियन खिताब हासिल करने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज बनी।
छह बार की चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018), सरिता देवी (2006), जेनी आर एल (2006), लेखा केसी (2006) और निकहत जरीन (2022) अन्य मुक्केबाज हैं जिन्होंने विश्व खिताब जीते हैं।