काहिरा: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं। भारत की सरकार ने उन्हें खास न्योता दिया था। बुधवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। मिस्र और भारत के लंबे समय से संबंध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सीसी ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में आतंकवाद एक बड़ी चिंता है। राष्ट्रपति सीसी ऐसे समय में यात्रा कर रहे हैं, जब मिस्र एक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आइए जानते हैं इस यात्रा का क्या महत्व है?
Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। मुशर्रफ करगिल युद्ध के वक्त पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख थे। उन्होंने ही सरकार को बिना बताए इस युद्ध की प्लानिंग की थी। बाद में मुशरर्फ को देश निकाला दिया गया और वह दुबई में जाकर बस गए थे।
अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को लड़ाकू विमान से मार गिराया है। इस घटना को दक्षिण कैरोलिना के नजदीक अटलांटिक महासागर में अंजाम दिया गया। चीनी जासूसी गुब्बारे का मलबा सात वर्ग मील के इलाके में फैला है। इसे इकट्ठा करने के लिए अमेरिकी नौसेना के कई युद्धपोत उस इलाके में पहले से ही मौजूद हैं।
दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। स्पेसएक्स अगले माह यानी मार्च के महीने में स्टारशिप रॉकेट लॉन्च कर सकती है। एलन मस्क ने अपनी ट्वीट में इस बात की ओर इशारा किया है। उन्होंने शनिवार को इस आशय का ट्वीट किया था।दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने स्टारशिप को लेकर सवाल पूछा था। मस्क ने अपने जवाब में कहा, ‘अगर बाकी परीक्षण अच्छे रहे, तो हम एक स्टारशिप को अगले महीने लॉन्च करने की कोशिश करेंगे।’
चंद्रमा और मंगल तक पहुंचने की है योजना
इससे पहले, जनवरी में भी मस्क ने स्टारशिप को जल्द लॉन्च करने की संभावना जताई थी। उन्होंने तब कहा था कि इसे फरवरी अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले, स्पेस एक्स इस प्रोजेक्ट को पिछले साल ही लॉन्च करना चाह रहा था। स्टारशिप की सफल लॉचिंग के बाद कंपनी मंगल और चंद्रमा तक पहुंचने का लक्ष्य को पाना चाहती है। स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को चंद्रमा और मंगल तक ले जाने के लिए स्टारशिप विकसित कर रहा है। मार्च में ऐसा पहली बार होगा जब स्पेसएक्स एक बार पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगा और फिर हवाई द्वीप से दूर प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भरेगा।
प्रोटोटाइप ने की थी सफल लैंडिंग
मार्च 2021 में स्टारशिप के एक प्रोटोटाइप ने धरती पर सफल लैंडिंग की थी। हालांकि, कुछ देर बाद इसमें जबरदस्त धमाका हो गया था। प्रोटोटाइप आग के गोले में तब्दील हो गया था।
जानिए कितनी है स्पेसएक्स की क्षमता
स्पेसशिप एक शक्तिशाली लॉन्च व्हीकल है। यह 100 टन कार्गो को उठाने में सक्षम है। इसमें एक सुपर हेवी रॉकेट भी लगा है जो चालक दल और कार्गो दोनों को साथ ले जाने की क्षमता रखता है। यह रॉकेट स्टारशिप के लॉन्च होने के बाद उसे 65 किमी ऊंचाई तक ऊपर उठाएगा।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्शन