Connect with us

International

Doomsday Glacier: अगर 9.8 फीट बढ़ गया समुद्र का जलस्तर तो… ‘प्रलय के ग्लेशियर’ में घुसा गर्म पानी, पिघला तो जलमग्न हो जाएगी दुनिया!

Published

on


वॉशिंगटन : अंटार्कटिका में एक विशालकाय ग्लेशियर है। थवाइट्स ग्लेशियर नाम के इस पर्वत को ‘डूम्सडे ग्लेशियर’ भी कहते हैं। इस पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके कमजोर हिस्सों में गर्म पानी रिस रहा है। यह विनाश और बड़े पैमाने पर समुद्र के जलस्तर के बढ़ने का कारण बन सकता है। थवाइट्स का आकार मोटे तौर पर फ्लोरिडा जितना है। अगर यह ग्लेशियर पिघलता है तो वैश्विक समुद्र स्तर में 1.6 फीट से अधिक की वृद्धि हो सकती है। यह अपने पड़ोसी ग्लेशियरों को भी अस्थिर कर सकता है जिससे स्तर 9.8 फीट तक और बढ़ सकता है।

अंटार्कटिका में अब तक के सबसे बड़े फील्ड कैंपेन, अंतरराष्ट्रीय थ्वाइट्स ग्लेशियर सहयोग (International Thwaites Glacier Collaboration), के हिस्से के रूप में अमेरिका और ब्रिटेन के 13 वैज्ञानिकों की एक टीम ने 2019 के अंत और 2020 की शुरुआत में ग्लेशियर पर करीब छह हफ्ते बिताए। आइसफिन नामक एक अंडरवॉटर रोबोट व्हीकल का इस्तेमाल करके उन्होंने ग्लेशियर की ग्राउंडिंग लाइन की निगरानी की, जहां बर्फ ग्लेशियर से फिसल कर पहली बार समुद्र से मिलती है।

हर साल पिघल सकते हैं 98 फीट किनारे

यह अध्ययन कॉर्नल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक ब्रिटनी श्मिट के नेतृत्व में किया गया है। नेचर जर्नल में प्रकाशित दो रिसर्च पेपर में से एक में, शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्म पानी दरारों और छतों जैसी अन्य खुली जगहों से अपना रास्ता बना रहा है। इससे 98 फीट या उससे अधिक के किनारे हर साल पिघल सकते हैं। श्मिट ने कहा, ‘गर्म पानी ग्लेशियर के सबसे कमजोर हिस्सों में जा रहा है और इसे और कमजोर कर रहा है। इस तरह की चीज को लेकर हम सभी को बहुत चिंतित होना चाहिए।’

सदी के आखिर तक गायब हो जाएंगे 83 फीसदी ग्लेशियर

बर्फ के व्यवहार को दिखाने के लिए वैज्ञानिक पहले सैटेलाइट तस्वीरों पर निर्भर थे। इनसे बारीक जानकारी हासिल करना मुश्किल हो गया था। पहले भी कई वैज्ञानिक चेतावनी दे चुके हैं कि दुनियाभर के ग्लेशियर कल्पना से अधिक तेजी से पिघल रहे हैं। वर्तमान हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस सदी के आखिर तक दो तिहाई ग्लेशियर धरती से गायब हो जाएंगे। रिसर्चर्स का अनुमान है कि 2100 के आखिर तक 83 फीसदी ग्लेशियर दुनिया से गायब हो जाएंगे।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

Coronal Holes: सूरज पर बने कुएं से निकल चुकी है सौर आंधी, धरती से टकराई तो क्या मचेगी तबाही?

Published

on

By


अत्यधिक पराबैंगनी प्रकाश में देखे जाने पर कोरोनल होल काले दिखाई देते हैं। कभी-कभी सौर हवा पृथ्वी पर ऊंचाई वाले स्थानों पर अरोरा पैदा कर सकती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार जब कोरोनल मास इजेक्शन (सौर तूफान) पृथ्वी से टकराते हैं, तो वे भू-चुंबकीय तूफान पैदा कर सकते हैं, अरोराओं को ट्रिगर कर सकते हैं, रेडियो तरंगों के साथ-साथ जीपीएस और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को बाधित कर सकते हैं।



Source link

Continue Reading

International

Russia Vs US: पहले यार्स मिसाइल का अभ्‍यास, अब न्‍यूक्लियर बम का डेटा देना बंद… नाटो की परमाणु टेंशन बढ़ा रहे पुतिन

Published

on

By


मास्‍को: रूस अब अमेरिका के साथ परमाणु बमों की सूचना को शेयर नहीं करेगा। रूस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने इसका ऐलान कर दिया है। इससे पहले नई स्‍टार्ट संधि के तहत अमेरिका और रूस एक-दूसरे को परमाणु बमों का डेटा शेयर करते थे। रूस ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब साइबेरिया में पुतिन की सेना ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों के साथ अभ्‍यास शुरू किया है। यह मिसाइल अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के इस ऐलान से अमेरिका के साथ उसका तनाव काफी बढ़ गया है।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि मास्‍को ने वॉशिंगटन के साथ सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना बंद कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने रूस ने नई स्‍टार्ट परमाणु हथियार संधि से खुद को अलग कर लिया था। यह पूछे जाने पर कि क्‍या अब रूस मिसाइलों के परीक्षण से पहले सूचना देगा, इस पर रयाबकोव ने कहा, ‘इस संबंध में कोई भी नोटिफ‍िकेशन नहीं जारी किया जाएगा।’ उन्‍होंने कहा कि इस संधि के अब किसी प्रावधान को लागू नहीं किया जाएगा।
Nuclear Weapons Report: दुनिया में कितने परमाणु हथियार लॉन्च के लिए तैयार? आ गई न्यूक्लियर वेपन्स की ताजा लिस्ट

नाटो के ऐलान से भड़का हुआ है रूस

इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने कहा था कि वह पुतिन के नई स्‍टार्ट संधि के रद करने के बाद रूस को परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर आंकड़ा देना बंद करेगा। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘रूस पूरी तरह से नियमों को नहीं मान रहा है और उसने डेटा देना भी बंद कर दिया है जिस पर नई स्‍टार्ट संधि के तहत सहमति बनी थी।’ उन्‍होंने कहा कि चूंकि रूस आंकड़े नहीं दे रहा है, इसलिए वह भी अब रूस को यह आंकड़ा नहीं दे रहे हैं।

रूस और अमेरिका दोनों ही हर साल एक-दूसरे को अपने परमाणु हथियारों की संख्‍या और परमाणु बम गिराने में सक्षम बॉम्‍बर की तैनाती के बारे में बताते रहते हैं। इसे नई स्‍टार्ट संधि के तहत शुरू किया गया था। पिछले महीने पुतिन ने इस संधि से हटने का ऐलान किया था। उन्‍होंने यह ऐलान तब किया था जब अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो देशों ने खुलकर कहा था कि यूक्रेन में रूसी सेना की हार उनका लक्ष्‍य है। रूस ने कहा है कि वह अपने मिसाइल परीक्षण की योजना के बारे में सूचना देता रहेगा।



Source link

Continue Reading

International

Pakistan Food Hunger: भूखे रह जाएंगे 51 लाख पाकिस्तानी, गरीब अवाम की रोटी खा गए हुक्मरान, कंगाली के बीच सबसे भयावह चेतावनी

Published

on

By


Pakistan Food Crisis: पाकिस्तान के आर्थिक संकट के कारण लगातार अर्थव्यवस्था बर्बादी की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही खाने का संकट पैदा होता जा रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं, जिसके कारण अच्छे-अच्छे लोग दान के ऊपर निर्भर हो गए हैं। कराची के फूड बैंक का कहना है कि लगातार मुफ्त राशन लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

 



Source link

Continue Reading