अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस ऐक्टर हैं। उन्होंने ‘पुष्पा’ मूवी में अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्हें हाल ही में ‘बॉलिवुड की नगरी’ मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वो फैमिली के साथ नजर आए, लेकिन उनकी एक बात लोगों को पसंद नहीं आ रही है। साउथ ऐक्टर्स और अल्लू अर्जुन को चाहने वाले लोग उनसे खफा नजर आ रहे हैं। आखिर मुंबई आकर उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि एक ‘तबका’ उनसे नाराज नजर आ रहा है। आइये आपको बताते हैं।
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो मुंबई (Allu in Mumbai) में फैमिली के साथ स्पॉट हुए। सिर पर गोल टोपी और आंखों पर चश्मा पहने अल्लू का स्वैग देखने लायक था। उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी बेताब थे और कुछ फैंस भी उनसे मिलना चाहते थे, लेकिन अल्लू ने उनसे मिलना और पपाराजी को पोज देना तो दूर, उनकी तरफ देखने की भी जहमत नहीं उठाई। Rashmika Mandana: ‘पुष्पा 2’ में हो जाएगी रश्मिका मंदाना के कैरेक्टर श्रीवल्ली की मौत? प्रड्यूसर ने बताया सच एटिट्यूड देख भड़के लोग
बस यही बात लोगों को खटक रही है। जहां एक तरफ साउथ ऐक्टर्स के हंबल होने वाली अदा पर ही लोग फिदा हो रहे थे तो वहीं Allu Arjun के रवैये को देख लोगों का माथा ठनक गया है। उनका कहना है अल्लू ने ऐसे ऐसे रिएक्ट किया है, जैसे बॉलिवुड स्टार्स भी नहीं करते। ये वीडियो देखने के बाद लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने नाराज होते हुए लिखा, ‘इतना एटिट्यूड किस चीज के लिए है अल्लू सर?’ वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा, ‘साउथ स्टार्स बहुत हंबल होते हैं!’
‘पुष्पा 2’ की तैयारी में जुटे अल्लू
अल्लू अर्जुन साल 2021 में ‘पुष्पा: द राइज’ मूवी में नजर आए थे, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। इसमें रश्मिका मंदाना ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब वो इस मूवी के दूसरे पार्ट की शूटिंग में बिजी हैं, जिसका नाम ‘पुष्पा: द रूल’ होगा।
अल्लू अर्जुन संग ‘श्रीवल्ली’ स्टेप करना चाहते हैं शाहिद कपूर
बॉडी शेमिंग के हुए शिकार
अल्लू अर्जुन हाल ही में बॉडी शेमिंग के शिकार हो गए। वो हाल ही में स्पॉट हुए तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। कहा जा रहा है कि उन्होंने ‘पुष्पा 2’ के लिए ही थोड़ा वजन बढ़ाया है, लेकिन उन्हें देखकर यूजर्स ने मोटापे को लेकर उन्हें टारगेट किया।
Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा, अभीर को अस्पताल ले जाती है। अभिनव, अभीर से बेहोश होकर उसे डराने के लिए नहीं कहता है। अक्षरा, अभीर को डांटती है और कहती है कि वह फुटबॉल खेलता रहता है और आराम नहीं करता। वह अभीर को फुटबॉल खेलने से रोकती है। अभीर, अक्षरा से उसे फुटबॉल खेलने देने की विनती करता है।
पार्थ ने हेरफेर करने की कोशिश –
अक्षरा, अभिनव से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि अभीर को कुछ नहीं होगा। अभिनव कहता है कि वह अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अभिनव और अक्षरा ने अभीर को सुला दिया। शेफाली, शिवू से बात करती है। पार्थ आता है और उसे माफ करने के लिए हेरफेर करने की कोशिश करता है।
अक्षरा की खुशी – अक्षरा, अभीर के लिए दवा बनाने की कोशिश करती है। सुरेखा, अक्षरा को आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बताती है। अक्षरा, मनीष को भरोसा दिलाती है कि वह अभिमन्यु और आरोही के लिए खुश है।
अभिमन्यु का पर्दाफाश – शेफाली-पार्थ से कहती हैं कि छुने की कोशिश न करें। पार्थ कहता है कि वह उसका पति है। पार्थ सबके सामने अभिमन्यु के ‘मैं बदल गया हूं’ के दावे का पर्दाफाश करने का फैसला करता है। अभिमन्यु, अभीर के अपडेट का इंतजार करता है। उसे अभीर के फुटबॉल मैच के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु, अभीर की जीत के लिए प्रार्थना करता है। वह सोचता है कि उसका अभीर से क्या संबंध है।
अभी को अभीर की चिंता – अभीर अपने मैच की तैयारी करता है। अभिनव को अभीर की सेहत की चिंता होती है। अभिमन्यु द्वारा उपहार में दिया गया जूता अभीर पहनता है। मुस्कान ने कायरव को उसका दुपट्टा लौटाने के लिए धन्यवाद दिया। सुरेखा को लगता है कि मुस्कान ने कायरव के साथ नई कहानी शुरू की है। अक्षरा, अभिनव अभीर को टूर्नामेंट में ले जाते हैं। अभिमन्यु को अभीर की चिंता होती है।
Precap: मुस्कान, अभिमन्यु को अभीर की स्थिति के बारे में बताती है। अभीर अस्पताल में भर्ती हो जाता है।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। अंशुला की ये तस्वीर मालदीव वकेशन की है और सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अंशुला की इस तस्वीर पर उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने भी कॉमेंट किया है।
Written by अर्चना सिंह | Navbharat Times | Updated: 27 Mar 2023, 10:44 pm
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनके बचपन की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना, भाई राहुल खन्ना और मां गीतांजली नजर आ रही हैं।