Connect with us

Politics

5G Launch Today: पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे 5G, जानें कैसे सबसे पहले उठाएं फायदा

Published

on


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश में 5G सर्विस लॉन्च करेंगे। इसकी शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित मोबाइल इंडिया कांग्रेस से पीएम मोदी देश में 5G की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक 5G सर्विस को 1 अक्टूबर की सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद भारत 5G सर्विस वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा। भारत में 5G की शुरुआत दिल्ली से होगी। लेकिन इस साल दीवाली से देश के 13 शहरों में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। दिग्गज टेलिकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल और जियो की सबसे पहले 5G सर्विस ऑफर करने वाली कंपनियां होंगी।

इन शहरों को सबसे मिलेगी 5G की सौगात

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • अहमदाबाद
  • बेंगलुरु
  • चंडीगढ़
  • चेन्नई
  • गांधीनगर
  • गुरुग्राम
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • जामनगर
  • लखनऊ
  • पुणे

कैसे ले 5G सर्विस का सबसे पहले लुत्फ

अगर आप 5G सर्विस सर्विस का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले 5G स्मार्टफोन लेना होगा। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस 5G स्मार्टफोन को खरीदना है, उसमें ज्यादा से ज्यादा 5G बैंड्स दिए गए हो। दरअसल टेलिकॉम कंपनियां सबसे पहले भारत में मिड-बैंड स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएंगी। जियो और एयरटेल की कंपनी सबसे पहले भारत में 5G सर्विस लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में आपके पास इन दोनों कंपनियों में से किसी एक का सिम होना चाहिए। साथ ही आप दिल्ली, मुंबई सहित 13 शहरों के निवासी होने चाहिए।

मिलेगी हाई स्पीड इंटनरेट कनेक्टिवटी

  • इस 5वीं पीढ़ी की इंटरनेट सर्विस में हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस ऑफर की जाएगी। जियो और एयरटेल दोनों कंपनियां दावा कर रही हैं कि 5G सर्विस में 4G के मुकाबले 10 गुना फास्ट स्पीड मिलेगी।
  • केंद्र सरकार का कहना है कि अगल दो साल यानी 2024 तक पूरे भारत में 5G सर्विस शुरू हो जाएग। सरकार 5G लॉन्च के तुरंत बाद 6G लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर देगी। इसके लिए सरकार की तरफ से पहले ही काम शुरू कर दिया गया है।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

iPhone 12 बंद कर रहा Apple? 54 हजार वाला फोन मिल रहा 21 हजार में

Published

on

By


iPhone 12 पर आपको बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट से ये फोन खरीदने पर आपको ये डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इस दौरान आपको कई चीजों का खास ध्यान रखना होगा। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। यही वजह है कि कई लोग अचानक iPhone 12 को ऑर्डर भी कर रहे हैं। लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा।APPLE iPhone 12 (Blue, 64 GB) को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस फोन की MRP 59,900 से खरीद सकते हैं। लेकिन इसे 9% डिस्काउंट के बाद 53,999 रुपए में ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank से फोन खरीदने पर 5% Cashback मिल सकता है। HDFC Bank Credit Card से ऑर्डर करने पर 2 हजार रुपए की छूट मिल सकती है। EMI Transaction पर भी 2 हजार रुपए की छूट मिल रही है।

सबसे भारी डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के साथ मिल रहा है। अगर आप पुराना स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट को वापस कर देते हैं तो इसके बदले आपको 33 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन इसके लिए आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए। साथ ही ये पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन पर भी डिपेंड करता है। इसलिए आपको फोन ऑर्डर करने से पहले इसका ध्यान रखना चाहिए।

स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। फोन में 6.1 Inch Super Retina XDR Display दिया जाता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा भी दिया जा रहा है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12MP का मिलता है। इसके अलावा फोन में 12MP Front Camera भी मिल रहा है। यानी आपको फ्रंट कैमरा भी बेहतरीन मिलने वाला है। फोन में A14 Bionic Chip भी मिल रही है। ऐसे में आपको स्पीड भी काफी शानदार मिलने वाली है। OLED Display की वजह से आपको स्क्रीन भी काफी शानदार मिलने वाली है।



Source link

Continue Reading

Politics

Flipkart Sale में बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदें Samsung Galaxy M33 5G, आज ही करें ऑर्डर

Published

on

By


Samsung Galaxy M33 5G को बाजार में आए कुछ समय ही हुआ है। ऐसे में आप इसे खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम ऑफर्स बताने जा रहे हैं। इसके बाद आपको यही फोन काफी सस्ता मिल सकता है। फ्लिपकार्ट पर सेल की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में आपके लिए ये फोन काफी बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। तो चलिये इस ऑफर के बारे में बताते हैं-SAMSUNG Galaxy M33 5G (128GB+8GB RAM) को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन की MRP 25,999 रुपए है और आप इसे 32% डिस्काउंट के बाद महज 17,457 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। HDFC Bank Credit Card EMI Transaction पर 1250 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। यही वजह है कि इस फोन को कई लोग दबाकर ऑर्डर कर रहे हैं।

कंपनी की तरफ से फोन की 1 साल की वारंटी दी जा रही है। आज ऑर्डर करने पर ये फोन 2 दिन के अंदर डिलीवर कर दिया जाएगा। फोन में 6.6 Inch Display मिलती है। फोन में 50MP का रियर कैमरा भी मिल रहा है। इसमें 6000 mAh बैटरी मिल रही है। ऐसे में आपको बैटरी बैकअप से भी कोई शिकायत नहीं होने वाली है।

कम कीमत और बेहतर फीचर्स की वजह से ही ज्यादातर लोग इसे खरीदते हैं। डिजाइन को लेकर तो आपको बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नहीं है। साथ ही डिस्प्ले भी आपको बेहतर मिलता है। Samsung के Smartphone से आपको डिस्प्ले को लेकर तो कोई शिकायत नहीं होने वाली है। ऐसे में आप इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। खासकर फ्लिपकार्ट से ऑर्डर करने पर फास्ट डिलीवरी ऑप्शन भी आपको दिया जा रहा है।



Source link

Continue Reading

Politics

WhatsApp अलर्ट! भूलकर इस लिंक पर न करें क्लिक, वरना ऐप हो जाएगा क्रैश

Published

on

By


वॉट्सऐप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप में कमाल के फीचर्स और प्राइवेसी ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि इसके बावजूद वॉट्सऐप पर एक बग मिलने की शिकायत है, जो वॉट्सऐप को क्रैश कर रहा है। एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप मौजूदा वक्त में एक बग का सामना कर रहा है। यह बग व्यक्तिगत या फिर ग्रुप में एक स्पेसिफिक लिंक के साथ आता है। आमतौर पर इस लिंक को वॉट्सऐप सेटिंग पेज पर ओपन होना चाहिए। लेकिन मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड डिवाइस के क्रैश होने की शिकायत मिल रही है।कौन सा वॉट्सऐप वर्जन है प्रभावित
रिपोर्ट के मुताबिक इस लिंक के साथ चैट खोलने से ऐप क्रैश हो जाता है। लेकिन ऐप दोबारा से शुरू हो जाता है। बग के एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के 2.23.10.77 संस्करण को प्रभावित करने की सूचना है, हालांकि यह संभव है कि अन्य संस्करण भी इस बग से प्रभावित हो सकते हैं।

WhatsApp की ये हैं सबसे Smart Tricks, इन्हें जरूर आजमाएं

वॉट्सऐप बग को कैसे करें ठीक
अगर आप ऐप के क्रैश होने की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो वॉट्सऐप वेब ब्राउजर वर्जन का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वॉट्सऐप वेब इस बग से प्रभावित नहीं है। ऐसे में आप वॉट्सऐप वेब में लॉग इन कर सकते हैं और क्रैश होने वाले मैसेज को हटा सकते हैं। इसके बाद वॉट्सऐप तब तक क्रैश नहीं होगा, जब तक आपको वही समस्याग्रस्त लिंक दोबारा नहीं मिलता। इसके साथ ही Google Play Store से अपना ऐप अपडेट करना चाहिए।
वॉट्सऐप की तरफ से कई सिकयोरिटी फीचर्स दिए जाते हैं, जिसे यूजर्स को ऑन कर लेना चाहिए। इसके अलावा अननोन नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक करने से भी बचना चाहिए।



Source link

Continue Reading