Cheapest Smartwatch: अगर आप अपने लिए सस्ती स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको एक सस्ती स्मार्टवॉच के बारे में बता रहे हैं। Amazon पर boAt Wave Lite को 81 फीसद डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह फ्लैट डिस्काउंट है। इसके बाद 7 हजार की स्मार्टवॉच को 1,500 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। अगर आप अपनी हेल्थ का पूरा ट्रैक रखना चाहते हैं और बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने हैं तो यह आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं boAt Wave Lite को कितने कम में खरीदा जा सकता है।
boAt Wave Lite Smartwatch की कीमत और ऑफर्स: इस स्मार्टवॉच को आप 1,500 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। वैसे तो इसकी MRP 6,990 रुपये है लेकिन इसे 81 फीसद डिस्काउंट के साथ 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे आप EMI पर भी घर ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 445 रुपये देने होंगे।
क्या है खासियत: इसमें 1.69 इंच का फुल एचडी टच डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसका कलर रेजोल्यूशन काफी ब्राइट है। यह स्लिम डिजाइन के साथ आता है। यह काफी लाइटवेट है। इसमें कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसमें वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, क्लाबिंग, योगा, बास्केटबॉल, फुलबॉल समेत कई अन्य शामिल हैं। इसमें डेली एक्टिविटी को भी ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही कैलोरी बर्न और स्टेप्स का भी ब्यौरा रख सकते हैं।
यह Google Fit और Apple Health के साथ काम कर सकती है। इसमें IP68 डस्ट, स्वेट और स्प्लैश रेटिंग दी गई है। इसमें 140 से ज्यादा वॉच फेसेज उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 सेंसर, वेदर फॉरकास्ट और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Source link