Connect with us

Fashion

स्किन पर लटके काले भद्दों मस्सों से होती है शर्मिंदगी? आज़माएं ये उपाय रातों-रात होंगे गायब

Published

on


Image Source : FREEPIK
Skin tag remedy

स्किन पर मस्से चांद पर ग्रहण जैसे नज़र आते हैं। मस्से आपके शरीर पर कहीं भी आ सकते हैं। लेकिन अक्सर ये हमारे गर्दन और चेहरे को अपना निशाना बनाते हैं। मस्से ना केवल देखने में गंदे और भद्दे लगते हैं बल्कि कई बारे इनकी वजह से हमें बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है। ये चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ कर रख देते हैं, कई बार तो कुछ मस्से बहुत ज़्यादा पेनफुल होते हैं। अगर आपको ये मस्से रह रहकर परेशान कर रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। जानें मस्सों से छुटकारा पाने के लिए कौन से घरेलू उपाय असरदार है।

आलू का टुकड़ा

आलू ना केवल सब्जी में इस्तेमाल होता है बल्कि ये आपकी कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। यहां तक कि मस्से की समस्या में आलू का रस काफी असरदार है। इसके लिए बस आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे

प्याज का रस

मस्से से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस भी कारगर है। आप बस प्याज को कद्दूकस से घिस लें या फिर प्याज को काटकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकालें। इस रस को रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा।

अलसी का बीज

अलसी के बीज ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि ये मस्से की समस्या को भी दूर करने में असरदार है। बस आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्सों पर करीब 4 से 5 दिन लगाने पर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

नारियल तेल

तिल और मस्से को हटाने में नारियल तेल काफी फायदेमंद है। 10 से 15 मिनट तक नारियल तेल लगाने के बाद उसपर लहसुन का पेस्ट लग दें। इसे पेस्ट को भी भी थोड़े समय तक पेस्ट रखें। अब आप ठंडे पानी से चेहरा धो लें। कुछ हफ्ते लगाने के बाद ये अपने आप सुखकर गिर जायेंगे।

लहसुन है संजीवनी

लहसुन की कली मस्से से निजात दिलाने में संजीवनी बूटी की तरह काम करती है। लहसुन की कली को छील लें। इसके बाद हल्के हाथ से लहसुन की कली को मस्से वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा रोजाना करें। कुछ दिन में आप देखेंगे कि मस्सा अपने आप सूख जाएगा और झड़ जाएगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

संतरे के छिलके से आपकी स्किन को मिलेगा अनुष्का शर्मा जैसा निखार, बस ऐसे करें इस्तेमाल

सर्दियों में एड़ियों से निकलने लगता है खून, चलना हो जाता है भारी, इन नुस्खों से मलाई की तरह हो जाएंगी कोमल

चावल के लड्डू के बिना अधूरी है छठ पूजा, 10 मिनट में बनाएं यह मिठाई

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Fashion

कमजोर और बेजान बालों में जान फूंक देगा ये मैजिकल तेल, हर कोई पूछेगा घने बालों का राज

Published

on

By


Image Source : SOCIAL
strong and thick hair

लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल भी बेजान हो जाते हैं। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने, डैंड्रफ, सफेद बाल या फिर ट्राई हेयर से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए बाजार से मंहगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल की मालिश भी जरूरी है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मैजिकल तेल जिसके इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी, घने -लंबे और काले हो जाएंगे।

इन चीज़ों से मिलकर बनेगा मैजिकल तेल

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं नीम की बात करें तो ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। वहीं गुलहड़ आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाएं ये मैजिकल तेल।

तेल बनाने के लिए सामग्री

  • आधा लीटर नारियल तेल की।
  • एक छोटा कप करी पत्ता।
  • एक छोटा कप नीम की पत्तियां
  • एक चम्मच मेथी के बीज (रात भर भिगोए हुए)।
  • 100 ग्राम सूखे हुए आंवला (रात भर भिगोए हुए)।
  • 7। गुलहड़ के फूल 3-4
  • कुछ गुलहड़ की पत्तियां

 

ऐसे बनाएं ये मैजिकल तेल

नारियल तेल को छोड़कर सभी चीजें एक ग्राइंडर पर डालकर एक अच्छा पेस्ट बनाएं। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें पेस्ट डाल दें और धीमी आंच में 30-35 मिनट पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। जब तेल का रंग भूरा-काला हो जाएगा।  तो हैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें। अगर आपके बाल ड्राई या फिर नॉर्मल है तो इसे रात में लगा लें और सुबह अच्छे से बालों को धो लें। ऑयली हेयर हैं तो शैंपू करने से एक घंटा पहले इस तेल को लगाएं।

त्वचा पर बीयर लगाने से ग्लो करने लगती है स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading

Fashion

दूध-मलाई से चिकने हो जाएंगे गाल, फटी और रूखी त्वचा के लिए अपना लें ये घरेलू नुस्खे

Published

on

By


Image Source : INDIA TV
रूखी त्वचा

सर्दियां आते ही स्किन ड्राई होने लगती है। हाथ-पैर फट जाते हैं और होंठ सूखने लगते हैं। कुछ लोगों की त्वचा इतनी रूखी और बेजान हो जाती है कि स्किन में क्रेक्स नज़र आने लगते हैं। इतना तो ठीक है, कई बार ड्राईनेस की वजह से गाल भी फटने लग जाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों के गाल फटे रहते हैं। इससे स्किन में गंदगी भरने लगती है जो दिखने में खराब लगती है। कुछ महिलाएं भी इस समस्या से परेशान रहती हैं। सर्दियों में फटे गाल और होंठ आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं। कई बार ड्राई स्किन में दर्द भी होने लगता है। मॉइश्चराइजर और लोशन लगाने के बाद भी ये ठीक नहीं होता। फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए आप ये घरेलू उपाय जरूर अपनाएं। 

फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए नुस्खे (Home Remedies For Dry Skin And Lips)

  • मलाई और हल्दी- मलाई मक्खन जैसे गाल चाहिए, तो इसके लिए फेस पर 1 चम्मच मलाई और उसमें थोड़ी हल्दी मिला कर लगाएं। इसे हाथों से गालों पर रब करें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से फेस को क्लीन कर लें। रोजाना रात में मलाई और हल्दी लगाने से चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाएगा।
  • देसी घी की मालिश- अगर आपकी स्किन बहुत रूखी और बेजान हैं तो देसी घी बहुत असरदार काम करता है। फटे गालों को हील करने के लिए आप देसी घी से मसाज कर लें। हाथों पर थोड़ा देसी घी लें और उसमें 2-3 बूंद शहद मिक्स कर लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाते हुए हल्की मसाज करें। आपके फेस पर ग्लो आ जाएगा और फटी स्किन भी हील हो जाएगी।
  • शहद, हल्दी और ओट्स- फटे गालों को ठीक करने के लिए आप शहद, हल्दी और ओट्स का इस्तेमाल करें। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे फेस पर लगाएं। स्क्रब की तरह हल्का रब करें और फिर 10-12 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद फटी स्किन को ठीक करने में असरदार काम करता है। वहीं डेड स्किन हटाने और त्वचा को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
  • केला और मलाई- केला खाने और लगाने दोनों में फायदेमंद होता है। केले (Banana) को मैश कर लें और थोड़ी मलाई मिला लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला लें। तीनों चीजों को पैक की तरह फेस पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे आपका फेस एकदम ग्लोइंग और स्मूद बन जाएगा।

त्वचा पर बीयर लगाने से ग्लो करने लगती है स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading

Fashion

त्वचा पर बीयर लगाने से ग्लो करने लगती है स्किन, ऐसे करें इस्तेमाल

Published

on

By


Image Source : FREEPIK
त्वचा के लिए बीयर

बीयर पीने लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन चेहरे पर बीयर लगाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरोलॉजी के एक रिसर्च के मुताबिक बीयर में कई औषधीय गुण होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। बीयर लगाने से मुहांसे की समस्या को भी कम किया जा सकता है। दरअसल बीयर को बनाने का जो तरीका होता है और उसमें इस्तेमाल होने वाले तत्व स्किन के लिए फायगेमंद होते हैं। बीयर बनाने में होप्स नाम के एक फूल का इस्तेमाल होता है जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-मेलानोजेनिक जैसे गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। फेस पर बीयर के इस्तेमाल से बैक्टीरियल इंफेक्शन और सूजन को भी कम किया जा सकता है।

चेहरे पर बीयर लगाने के फायदे

  • चेहरे पर बीयर लगाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम किया जा सकता है, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।
  • फेस पर डेड स्किन होने पर बीयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लैक्टिक एडिस होता है जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।
  • बीयर में हाइड्रोक्विनोन नामक कंपाउंड होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करता है।
  • त्वचा पर रोजना बीयर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है। 

त्वचा पर कैसे लगाएं बीयर 

  1. चेहरे पर बीयर और नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बीयर, 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इसे पूरे फेस पर अप्लाई करें। जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
  2. बीयर और संतरे के रस को भी मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए आधा कप बीयर में करीब 2 चम्मच संतरे का जूस मिला लें। इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीरे फेस पर लगाएं। सूखने पर एक लेयर और लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  3. बीयर के साथ स्ट्रॉबेरी को मिलाकर आप फेसपैक भी बना सकते हैं। इसके लिए करीब 3 स्ट्रॉबेरी आपको लेनी हैं और इन्हें मैश करना है। अब इसमें 1 चम्मच बीयर मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।

रूसी, बालों का झड़ना और सफेद होना, हर समस्या हो जाएगी गायब, बालों पर लगाएं अदरक का रस

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading