Connect with us

Business

साधारण जीवनशैली वाले अरबपति पलोनजी का निधन

Published

on


पलोनजी मिस्त्री ने दुनिया को कहा अलविदा…
देव चटर्जी / मुंबई June 29, 2022






मशहूर अरबपति और परोपकार से जुड़े रहने वाले पलोनजी मिस्त्री का आज तड़के मुंबई में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।  मिस्त्री के परिवार में पत्नी पैट्सी, बेटियां लैला रुस्तम जहांगीर, अलू नोएल टाटा और बेटे शापूर मिस्त्री तथा साइरस मिस्त्री हैं।

मिस्त्री का परिवार 150 साल से भी ज्यादा समय से निर्माण कारोबार से जुड़ा है। उनका मशहूर एसपी समूह टाटा संस में 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है।

मिस्त्री ने हमेशा सामान्य जीवनशैली बनाए रखी और टाटा समूह के मामलों में परोक्ष प्रभाव के कारण उन्हें ‘बॉम्बे हाउस का फैंटम’ कहा जाता था। बॉम्बे हाउस टाटा समूह का मुख्यालय है। पलोनजी की बेटी अलू की शादी टाटा समूह के प्रमुख संरक्षक रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई है।

मिस्त्री 1990 के दशक में कुछ समय के लिए टाटा समूह की तत्कालीन कंपनी एसीसी के अध्यक्ष भी बने थे और टाटा समूह के सीमेंट कारोबार से बाहर निकलने के तुरंत बाद उन्होंने भी इस्तीफा दे दिया था। मिस्त्री वर्ष 2004 तक टाटा संस के बोर्ड में एक निदेशक की हैसियत से भी रहे। समूह के अधिकारी मिस्त्री को आयरलैंड के एक नागरिक और जमीन से जुड़े शख्स के तौर पर याद करते हैं जिन्होंने शायद ही कभी किसी पार्टी में हिस्सा लिया हो। पलोनजी और रतन टाटा के सौहार्दपूर्ण संबंध थे। पलोनजी ने विदेशों में कई कंपनियों को खरीदने और कुछ कारोबारों से बाहर निकलने जैसे सभी फैसलों में रतन टाटा का समर्थन किया था।

मिस्त्री ने कुछ साल पहले टाटा संस में अपने शेयरों और अपने कारोबार को अपने बेटों के बीच समान रूप से विभाजित किया था। उनके छोटे बेटे साइरस को 2012 में टाटा संस का अध्यक्ष भी बनाया गया था, लेकिन साइरस और रतन टाटा के रिश्ते में खटास दिखती नजर आई और टाटा संस बोर्ड ने अक्टूबर 2016 में साइरस को अध्यक्ष पद से हटा दिया। मिस्त्री परिवार की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में है।

पिछले पांच वर्षों में टाटा समूह के शेयरों में तेज वृद्धि के बलबूते मिस्त्री की संपत्ति में कई अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग के अरबपतियों के सूचकांक के अनुसार मिस्त्री की हैसियत लगभग 29 अरब डॉलर तक हो गई, जिसकी वजह से वह भारत और यूरोप में सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल हो गए। वर्ष 2003 में मिस्त्री ने डबलिन में जन्मी पैट्सी से शादी कर ली और आयरलैंड की नागरिकता भी पा ली।

शापूरजी पलोनजी समूह की कंपनियों ने मुंबई की कुछ ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण किया, जिनमें हॉन्गकॉन्ग बैंक, ग्रिंडलेज बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक तथा ओबेरॉय होटल्स की इमारतें शामिल हैं।

दिलचस्प बात यह है कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपने समय की सबसे सफल फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्माता भी पलोनजी के पिता थे और वर्ष 2004 में डिजिटल तरीके से रंगीन बनाने के बाद इस परिवार ने फिल्म को दोबारा रिलीज कराया था। परिवार ने इसके बाद फिल्म कारोबार में निवेश नहीं किया।

1929 में जन्मे मिस्त्री ने स्कूल और कॉलेज की शिक्षा मुंबई में ही पूरी की और 1947 में वह अपने पारिवारिक कारोबार शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी लिमिटेड से जुड़ गए। उस वक्त उनकी उम्र महज अठारह साल थी और उनके पिता शापूरजी पलोनजी मिस्त्री की चौकस नजरें उन पर टिकी थीं। उन्होंने कारोबार की चुनौतियों और बारीकियों को बहुत जल्दी सीख लिया। उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद 1975 में कंपनी की बागडोर संभाली।

उनके पिता ने बड़े पैमाने पर निर्माण से जुड़े कामों पर अपना ध्यान केंद्रित किया था और कई दशकों में अपना कारोबार भी कई गुना बढ़ा लिया था। लेकिन शापूरजी के विपरीत पलोनजी एक चतुर कारोबारी थे और भारत में औद्योगीकरण तथा अर्थव्यवस्था के बढ़ते दायरे के कारण तैयार हुए नए अवसर खोजने के लिए तैयार रहते थे।

धमार्थ ट्रस्टों से इतर पलोनजी मिस्त्री की 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी ने उन्हें टाटा समूह की धारक कंपनी टाटा संस में सबसे बड़ा शेयरधारक बना दिया।

2012 की शुरुआत में पलोनजी ने एसपी समूह की परिचालन और धारक कंपनी शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन की कुर्सी छोड़ दी और उनके बड़े बेटे शापूर मिस्त्री चेयरमैन बने। छह दशकों तक भारतीय उद्योग और राष्ट्र निर्माण में पलोनजी के अहम योगदान को देखते हुए 2016 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिर गया, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की मामूली बढ़त, निफ्टी 18 हजार के पार खुला

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) भी सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1205 शेयरों में तेजी आई, 679 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज बढ़े दाम या मिली राहत

Published

on

By



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों को लेकर लंबे समय से कोई बढ़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई बार जबरदस्त तरीके से गिर चुकी हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होने पर इसका असर देश में दिखाई दे सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि, आखिरी बार बीते साल में 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। इसके बाद लगातार स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 



Source link

Continue Reading