Connect with us

International

सऊदी अरब बसाएगा एक और नई सिटी Marafy , मरूस्थल में होगी 7 मील लंबी नहर

Published

on


Image Source : FILE
सऊदी अरब बसाएगा नई सिटी Marafy

Soudi Arab: दुनियाभर के टूरिस्ट को रिझाने के लिए सऊदी अरब अब टूरिज्म इंडस्ट्री को डेवलप करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा है। तेल की खपत आने वाले भविष्य में कम होने की आशंकाओं के बीच सऊदी अरब अब टूरिज्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमा रहा है। यही कारण है कि सऊदी अरब अब एक और ऐसी सिटी बनाने जा रहा है, जिसमें रेगिस्तान के बीच 7 ​मील लंबी नहर बनाई जाएगी। यही नहीं, रेगिस्तान में एक शानदार गार्डन बनाया जाएगा, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करेगा। 

सऊदी अरब ने एक और नई सिटी बनाने की घोषणा कर दी है। इस मेगा सिटी में लंदन जैसे एक भव्य वाटरफ्रंट का प्रॉमिस किया गया है। अल अरेबिया की रिपोर्ट के मु​ताबिक मराफी नाम का शहर जेद्दाह के उत्तर में निर्मित किया जाएगा। इसमें मिश्रित उपयोग वाली भूमि का विकास किया जाएगा। आउटलेट ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि इसके केंद्र में सात मील लंबी यानी 11 किलोमीटर मानव निर्मित नहर के साथ 130,000 लोगों को समायोजित करने की क्षमता होगी। मराफी का निर्माण ROSHN ग्रुप द्वारा किया जा रहा है, जो सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (PIF) द्वारा समर्थित है।

100 मीटर चौड़ी होगी नहर

डेवलपर्स के अनुसार, मेगासिटी के पीछे का विचार समुद्री पर्यावरण को एक ऐतिहासिक शहर के केंद्र में लाना है। अल-अरबिया ने कहा 11 किलोमीटर और 100 मीटर चौड़ी नहर ओबुर क्रीक से जुड़ती है। ‘मराफी रियल एस्टेट विकास क्षेत्र में एक गेमचेंजर होगा, जो क्षेत्र में विकास के पैमाने को बढ़ाएगा, जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा देगा और जेद्दा में एक बड़ा प्रभाव पैदा करेगा।’ मराफी उन प्रतिष्ठित परियोजनाओं में से एक है जो जेद्दा को विश्व स्तरीय गंतव्य के मानचित्र पर स्थापित करेगी।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे लिंक होगा शहर

इसका किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी सीधा लिंक होगा। यह किंगडम की एक और महत्वाकांक्षी परियोजना है, जो लाल सागर तट पर एक नया शहर निओम भी बना रही है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान  निओम को एक ऐसे शहर के रूप में प्रदर्शित कर रहे हैं जो सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को बदल देगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का बजट 500 अरब डॉलर रहेगा।

Latest World News





Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

International

हूती विद्रोहियों ने जिस जहाज का किया अपहरण, उस पर यमन में लोग बना रहे टिकटॉक वीडियो

Published

on

By


Image Source : SOCIAL MEDIA
यमन में अपहृत जहाज पर बन रहे टिकटॉक वीडियो

Yemen News: यमन के ​हूती विद्रोहियों ने जिस इजराइल से जुड़े एक कार्गो जहाज का अपहरण कर लिया था, उस जहाज का उपयोग अनोखे तरीके से हो रहा है। इस जहाज पर सोशल ​मीडिया इन्फ्लुएंसर टिकटॉक ​वीडियो बना रहे हैं। 


पिछले 19 नवंबर को लाल सागर से हूती​ विद्रोहियों ने भारत की ओर जा रहे इजराइली बेस्ड इस कार्गो जहाज को अगवा कर लिया था। इसके तहत नकाब और हथियारपोश हमलवर जहाज पर चढ़ गए थे और बंदूक की नोंक पर फिल्मी स्टाइल में जहाज को कब्जे में ले लिया था। हालांकि अब कहानी बदल चुकी है। इस जहाज का यमन में अलग ही तरह से उपयोग हो रहा है।

यमन के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का टिकटॉक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वे लोग कब्जे वाले गैलेक्सी मालवाहक जहाज पर नाच रहे हैं। हूती समूह की तरफ से जब्त किए गए मालवाहक जहाज पर वीडियो शूट किया गया। इसमें 10 लोगों को नाचते हुए दिखाया गया है। बता दें कि अब्दुल रहमान अल जौबी और मुस्तफा अल मुमारी यमन के कॉमेडियन स्टार है। उन्होंने डेक पर नाचने वाले क्लिप को यूट्यूब और टिकटॉक पर पोस्ट किया।

गैलेक्सी जहाज पर युवक थिरके

वीडियो के एक क्लिप में गैलेक्सी जहाज पर अल जौबी के साथ कुछ युवक भी थिरकते नजर आ रहे है। बता दें कि अल जौबी के यूट्यूब पर लगभग 42,000 सब्सक्राइबर हैं। वो मालवाहक जहाज पर कुछ लोगों के साथ एक लिफ्ट में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें अल जौबी अपने कान पर एक सेल फोन रखते हुए कैमरे के सामने बोल रहे हैं। वायरल वीडियो में लोगों की एक कतार को जहाज के शीर्ष डेक पर नाचते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में तीन लोग यमन के झंडे लहरा रहे हैं, जबकि अन्य के हाथ में हथियार हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने क्या दी चेतावनी?

एक अन्य यूट्यूब वीडियो में यमन के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अल मुमारी को जहाज के डेक पर देखे जाने से पहले छोटी सेलबोट में गैलेक्सी लीडर के पास जाता है। इस दौरान उन्होंने इजरायल से गाजा पर बमबारी बंद करने का भी आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर खून-खराबा जारी रहा, तो लोगों को अपने जहाजों के चोरी होने की उम्मीद करनी चाहिए।

Latest World News





Source link

Continue Reading

International

इजराइल में फिर गोलीबारी, सड़क पर गुजर रहे लोगों पर बरसाई गोलियां, दोनों हमलावर ढेर

Published

on

By


Image Source : FILE
इजराइल में फिर गोलीबारी

Israel News: इजराइल में फिर ​गोलीबारी की खबर है। जानकारी के अनुसार येरुशलम के पास सड़क पर गुजर रहे लोगों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हालांकि पुलिस ने दोनों हमलावरों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यरुशलम के प्रवेश स्थान पर मुख्य राजमार्ग के पास बस का इंतजार कर रहे और मार्ग से गुजर रहे लोगों पर गुरुवार को बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इजराइल की पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में 7 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घटना सुबह के बेहद व्यस्त समय में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों हमलावरों को मार गिराया गया है। 

संघर्ष विराम खत्म होने से महज 8 मिनट पहले फिर बढ़ा सीजफायर

इसी बीच बड़ी खबर यह है कि इजराइल-हमास के बीच सीजफायर खत्म होने से 8 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 10:22 बजे इसे 1 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इजराइल और कतर के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक हमास ने आज आजाद होने वाले 10 बंधकों की लिस्ट दी है, जिसे इजराइल ने पास कर दिया है। युद्ध विराम के तहत हमास हर दिन 10 बंधकों को छोड़ेगा। इसके बदले में इजराइल 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इजराइली सेना ने बताया कि सीजफायर की दूसरी शर्तों पर अब भी बातचीत जारी है।

गाजा पट्टी से 16 बंधक इजराइल को सौंपे

इससे पहले इजराइल और हमास में संघर्ष विराम के बीच हमास ने गाजा पट्टी से 16 बंधकों को इजराइल को सौंप दिया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नागरिकों के इस समूह में इजरायली और थाई नागरिक शामिल थे। इन बंधकों को छोड़ने के बदले इस्राइल 30 फलस्तीनी महिलाओं और बच्चों को जेलों से रिहा करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने हमास की कैद से 16 बंधकों की रिहाई की पुष्टि की है। आईडीएफ ने कहा कि बंधकों के परिवारों को ताजा जानकारी से अपडेट किया जा रहा है।

Latest World News





Source link

Continue Reading

International

अमेरिकी एयरफोर्स विमान हादसे से घबराया जापान, उठा सकता है ये बड़ा कदम

Published

on

By


Image Source : FILE
अमेरिकी एयरफोर्स विमान हादसे से घबराया जापान

America Japan: अमेरिकी सैन्य विमान के जापान के तट के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जापान घबरा गया है। जापान अपनी  ‘ऑस्प्रे’ उड़ान निलंबित कर सकता है। जानकारी के अनुसार जापान में अमेरिकी वायु सेना के ‘ऑस्प्रे’ विमान के एक प्रशिक्षण अभियान के दौरान दक्षिणी तट के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जापान अपनी ‘ऑस्प्रे’ उड़ानों को निलंबित करने पर विचार कर रहा है।

टोक्यो ने अमेरिकी सेना से दुर्घटना के पीड़ितों की तलाश करने वाल विमानों को छोड़कर जापान में संचालित होने वाली सभी ‘ऑस्प्रे’ विमानों के परिचालन को रोकने के लिए भी कहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जापान के रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी तारो यामातो ने संसद में सुनवाई के दौरान कहा कि जापान कुछ समय के लिए ‘ऑस्प्रे’ उड़ानें निलंबित करने की योजना बना रहा है।

ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था विमान

जापान में संचालित अमेरिकी वायु सेना का एक ‘ऑस्प्रे’ विमान बुधवार को देश के दक्षिणी तट के पास एक प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के आठ सदस्यों में से कम से कम एक की मौत हो गई। जापानी तटरक्षक प्रवक्ता काजुओ ओगावा ने कहा कि दुर्घटना का कारण और उसमें सवार सात अन्य लोगों की स्थिति का तुरंत पता नहीं चल पाया है। तटरक्षक ने रातभर खोज जारी रखने की योजना बनाई।

‘हाइब्रिड’ विमान है ‘ऑस्प्रे’, हेलिकॉप्टर की तरह भरता है उड़ान

‘ऑस्प्रे’ एक ‘हाइब्रिड’ विमान है जो हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भरता और उतरता है, लेकिन उड़ान के दौरान यह अपने प्रणोदक को आगे की ओर घुमा सकता है और हवाई जहाज की तरह बहुत तेजी से उड़ान भर सकता है। ‘ऑस्प्रे’ से संबंधित कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें जापान में होने वाले हादसे भी शामिल हैं जहां उनका उपयोग अमेरिकी और जापानी सैन्य अड्डों पर किया जाता है। ओकिनावा के गवर्नर डेनी तमाकी ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि वह अमेरिकी सेना से जापान में सभी ‘ऑस्प्रे’ उड़ानों को निलंबित करने के लिए कहेंगे।

Latest World News





Source link

Continue Reading