दही जलेबी खाने के फायदे: दही-जलेबी का नाम सुनते ही बहुत लोगों के मुंह से पानी आ जाता है। क्योंकि ये डिश या कहें फूड कॉम्बिनेशन है ही इतनी टेस्टी। जी हां, पता नहीं आपने दही-जलेबी खाई है या नहीं लेकिन, यूपी में आपको हर चौक पर इसे खाते हुए लोग मिल जाएंगे। दरअसल, दही जलेबी यूपी के प्रसिद्ध शहर इलाहाबाद का नाश्ता है और यहां लोग हर दिन सुबह इसे खाते हैं। अब तो लोग सेहत को देखते हुए इसे कम खाते हैं लेकिन, छुट्टी वाले दिन यहां लोगों का नाश्ता यही होता है। लेकिन, क्यों? आइए हम आपको बताते हैं इन दोनों को खाने के फायदे (dahi jalebi khane ke fayde)
दही जलेबी खाने के फायदे-Dahi jalebi khane ke fayde
1. प्रोबायोटिक है दही जलेबी
दही जलेबी, प्रोबायोटिक फूड है क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा ज्यादा होती है और ये पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। जब आप दही जलेबी खाते हैं तो आपका पेट खुश हो जाता है और गट बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे खाना तेजी से पचता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
पेट के लिए दही जलेबी एक बेहतरीन फर्मेंटेड फूड है। इन दोनों को खमीरी प्रोसेस के जरिए तैयार किया जाता है। साथ ही इनमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।
3. एनर्जी बूस्टर है दही जलेबी
दही-जलेबी को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इससे शरीर के तमाम सेल्स को एनर्जी मिलती है और ब्रेन तेजी से काम करता है। साथ ही नाश्ते में सुबह इस बेहतरीन डिश को खाने से दिन भर आपका मन खुश रहता है और काम में प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
दही जलेबी, शरीर में हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा देते हैं। ये असल में पेट के साथ मन में एक संतुष्टि पैदा करते हैं जिससे हैप्पी हार्मोन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही ये शरीर को ठंडा करता है और तनाव कम करने में मदद करता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
प्रोटीन से भरपूर मशरूम की सब्जियां लोग चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मशरूम का सूप बनाकर है? आज हम आपके लिए मशरूम का सूप बनाने कीविधि लेकर आए हैं। इसका सूप सेहत के लिहाज़ से बेहद फायदेमंद है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें इसका सूप ज़रूर पीना चाहिए। मशरूप सूप के सेवन से आप पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहते हैं। साथ ही इसके सेवन से आपके आपका वजन भी आसानी से कम हो सकता है। तो चलिए आपको बताए हैं कि आखिर इसका सूप कैसे बनाते हैं।
मशरूम सूप बनाने की सामग्री
200 ग्राम मशरूम
2 टेबलस्पून मक्खन
1 टेबलस्पून ताजी क्रीम
1 प्याज बारीक कटा
3-4 लहसुन कली
1/4 टी स्पून काली मिर्च कुटी
1 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
1 नींबू
2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
स्वादानुसार नमक
ऐसे बनाएं मशरूम का सूप
सबसे पहले मशरूम को धो लें। अब छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब प्याज और लहसुन को छीलकर बारीक काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें और ब्राउन होने तक भून लें। अब इसमे कटा हुआ मशरूम डालें। इसके बाद आप उसमे काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। मशरूम को 2-3 मिनट तक चलाते हुए पानी सूखने तक पकाएं। मशरूम जब पककर नरम हो जाए तो ठंडा होने के लिए रख दें। अब मशरूम को ग्राइंडर में डालें और अच्छी तरह से पीस लें। अब आप मशरूम के पेस्ट को कढ़ाई में डालें और करीब 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह उबालें। एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर का घोल तैयार करके उसे सूप में डाल दें। सूप को करीब 3-4 मिनट तक और उबालें। अब आपका पौष्टिकता से भरपूर मशरूम सूप बन कर तैयार है। फिर आप इसको नींबू के रस और बारीक कटी हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
Image Source : INSTAGRAM/ KERALATOURISM
केरल 597 मिलियन इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ दूसरे स्थान पर है
दुनियाभर के लोगों में योगा होलीडेज का क्रेज देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में Yoga Destinations की खोज में 376 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर #yogatrip को 1 लाख 27 हजार बार फोटोज के साथ यूज किया गया। वहीं,दुनिया भर के टॉप योग हॉट स्पॉट की एक लिस्ट के अनुसार, भारत में तीन ऐसे जगह हैं जो दुनिया भर के टॉप 10 सबसे Instagrammable योग स्थलों में शामिल हैं। जबकि बाली (इंडोनेशिया), टॉप पर है, इसके बाद केरल (भारत) और मोरक्को (उत्तरी अफ्रीका) का स्थान है। भारत में अन्य दो जगह हिमालय, नंबर 7) और मैसूर, नंबर 9 पर है। बता दें कि ये इंस्टाग्राम हैशटैग की संख्या पर आधारित हैं। आइए आज हम आपको टॉप इंस्टाग्राम योगा डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे।
जानिए भारत के इन योग स्थलों के बारे में
केरल (Kerala)
केरल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि वहां आपको बार-बार जाने का मन करेगा। यही वजह है कि केरल को ‘भगवान का देश’ भी कहा जाता है। दुनिया के टॉप 10 इंस्टाग्राम योगा डेस्टिनेशन में बाली के बाद भारत के केरल का नंबर आता है। केरल 597 मिलियन इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ दूसरे स्थान पर है। यहां का शांत वातावरण लोगों को काफी पसंद आता है।
हिमालय (Himalaya)
हिमालय अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़े पैमाने पर पहाड़ विभिन्न प्रकार के अवकाश अनुभव प्रदान करते हैं। यहां आप कई ट्रेकिंग स्थलों की तलाश कर सकते हैं। इसके अलावा, यह जगह भारत में सबसे शानदार और बेहतरीन रिसॉर्ट्स में से भी जानी जाती है। यह भारत में एक प्रमुख योगा रिट्रीट भी है।
मैसूर (Mysore)
अगर आप भव्य महल, अनोखे मंदिर, विशाल बगीचे या आध्यात्मिकता में रुचि रखते हैं तो मैसूर में आपको ये सब मिलेगा। मैसूर में आप शहर के प्रसिद्ध किले और रंगबिरंगे बाजार में घूम सकते हैं। यहां पर जगह-जगह आपको किले और पुराने महल मिल जाएंगे। आप यहां वन्य जीवन और समुद्र तटों का भी आनंद ले सकते हैं।
शोध के अनुसार, जनवरी 2023 तक ये हैं दुनिया के टॉप 10 Yoga Hotspots
Image Source : TWITTER
सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या तोता डांस कर सकता है?
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो और फोटोज देखने को मिलते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा हो सकता है? जब आप वीडियो देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
तोते संग डांस का वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक चिड़िया को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वायरल हो रहे वीडियो में कई लोग गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उनके साथ एक अमेरिकी तोता भी जा रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक तोता दीवार पर बैठकर डांस कर रहा है। वह अपनी गर्दन घुमाकर दिखा रहा है। कुछ खड़े लोग खूब तालियां बजा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।
इंसानों को समझने की क्षमता इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 6 हजार लोगों ने लाइक किया है। सबसे मजेदार जवाब आप इस वीडियो में देख सकते हैं। उन सभी रिएक्शन को देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। एक यूजर ने लिखा कि तोते इंसानों की बोली समझते हैं। इसमें इंसानों की फिलिंग्स को समझने की क्षमता होती है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन