Connect with us

Business

विप्रो कंज्यूमर केयर हटाएगी सैनिटाइजर

Published

on


शार्लीन डिसूजा / मुंबई June 29, 2022






कोविड की गंभीरता घटने और सैनिटाइजर जैसे उत्पादों की मांग में अहम गिरावट आने से विप्रो कंज्यूमर केयर ऐंड लाइटिंग बाजार से सैनिटाइजर को हटाने के बारे में विचार कर रही है। विप्रो कंज्यूमर केयर के सीईओ विनीत अग्रवाल ने कहा कि कंपनी अन्य श्रेणियों के भी उन कुछेक उत्पादों को हटा सकती है, जिन्हें महामारी के दौरान जरूरत पूरी करने के लिए उतारा गया था। हालांकि उन्होंने उन उत्पादों का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया, जिन्हें बाजार से हटाया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘जिस एकमात्र उत्पाद को बाजार से हटाया जा सकता है, वह सैनिटाइजर है।’ उन्होंने कहा, ‘साफ तौर पर सैनिटाइजर से हमें वित्त वर्ष 2021 और 2022 में अच्छी कमाई हुई है। लेकिन अब इसकी मांग लगभग शून्य हो गई है। हमने जो अन्य श्रेणियां, कुछ प्रकार शुरू किए थे, उन्हें भी हटाया जाएगा।’ कंपनी अधिग्रहण के जरिये उन बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करने के बारे में विचार कर रही हैं, जिनमें उसकी पहले ही मौजूदगी है। संतूर साबुन बनाने वाली यह कंपनी फिलिपींस, वियतनाम और इंडोनेशिया जैसे विकासशील देशों में अपनी जड़ें मजबूत करने के बारे में विचार कर रही है।

अग्रवाल ने कहा, ‘हम इन देशों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए वहां और अधिग्रहणों पर विचार कर सकते हैं।’ कंपनी भारत में भी अधिग्रहणों की संभावनाएं तलाशेगी। उन्होंने कहा, ‘अच्छी बात यह है कि इस साल मार्च-अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय यात्रा शुरू हो गई हैं, इसलिए हम विभिन्न कंपनियों का बेहतर तरीके से आकलन कर पाएंगे।’ कंपनी जिन अधिग्रहणों की योजन बना रही है, वे पर्सनल केयर, स्किनकेयर और होम केयर जैसी मौजूदा श्रेणियों में होंगे।

कंपनी की निवेश इकाई ने विप्रो कंज्यूमर केयर वेंचर्स के तहत भारत में सात कंपनियों में निवेश किया है और उसका कुल निवेश 100 करोड़ रुपये से थोड़ा ही कम है। अग्रवाल ने कहा, ‘हम उस फंड के प्रदर्शन से खुश हैं। अब हम दक्षिण-पूर्व एशिया खास तौर पर वियतनाम और इंडोनेशिया में निवेश करने को तैयार हैं।’

विप्रो कंज्यूमर केयर वेंचर केवल स्टार्टअप में हिस्सेदारी खरीदती है।

यह इन कंपनियों को चलाने के लिए अधिग्रहीत नहीं करना चाहती है। यह उभरते रुझानों की बेहतर समझ के लिए इन कंपनियों के अनुभवों से सीखना चाहती है। कंपनी का राजस्व वित्त वर्ष 2022 में 8,630 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को 52 फीसदी राजस्व अंतरराष्ट्रीय परिचालन और 48 फीसदी भारतीय कारोबार से प्राप्त होता है। अग्रवाल ने कहा कि इसके संतूर ब्रांड का राजस्व पिछले साल 2,000 करोड़ रुपये को पार कर गया क्योंकि यह भारत में दूसरा सबसे बड़ा साबुन ब्रांड बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से संतूर पांच राज्यों में पहले पायदान पर है। ये राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात हैं।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिर गया, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की मामूली बढ़त, निफ्टी 18 हजार के पार खुला

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) भी सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1205 शेयरों में तेजी आई, 679 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज बढ़े दाम या मिली राहत

Published

on

By



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों को लेकर लंबे समय से कोई बढ़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई बार जबरदस्त तरीके से गिर चुकी हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होने पर इसका असर देश में दिखाई दे सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि, आखिरी बार बीते साल में 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। इसके बाद लगातार स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 



Source link

Continue Reading