Image Source : AP
जापान के प्रधानमंत्री, फुमियो किशिदा
नई दिल्ली। यूरोप में रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अब एशिया में ताइवान-चीन युद्ध भी देखने को मिल सकता है। इस भारी आशंका के मद्देनजर अमेरिका समेत यूरोपीय देशों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद अब एशिया में ताइवान-चीन के बीच युद्ध की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा कि एशिया में ताइवान पर चीन की आक्रामता बिल्कुल यूक्रेन में रूस जैसी हो सकती है। इसलिए दुनिया को अभी से तैयार रहना चाहिए। इस बीच नाटो संगठन जापान से अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करने में जुट गए हैं। ताकि हर बड़ी मुश्किल का सामना किया जा सके।
वैश्विक खतरे के बावत नाटो-जापान एकजुट
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से वैश्विक खतरा पैदा होने पर जापान के साथ मजबूत संबंधों का आह्वान किया। वह अपनी पूर्वी एशियाई यात्रा के तहत जापान में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सुरक्षा निकटता से आपस में जुड़ी हुई है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के खिलाफ अमेरिका की अगुवाई में आर्थिक प्रतिबंध लगाने वाले देशों में जापान तुरंत शामिल हो गया था। जापान ने यूक्रेनी नागरिकों को मानवीय सहायता देने के साथ गैर-लड़ाकू रक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। इससे जाहिर होता है कि नाटो और जापान के संबंध काफी मजबूत हैं।
फुमियो किशिदा को चीन पर आशंका
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चिंता जतायी है कि यूरोप में रूस की आक्रामकता जैसी स्थिति एशिया में भी हो सकती है, जहां चीन ताइवान पर आक्रामक हो सकता है। ताइवान के समीप चीन के बढ़ते तनाव को लेकर पहले ही तनाव है। जापान ने हाल में नाटो से अपने संबंध मजबूत किए हैं। स्टोल्टेनबर्ग ने उत्तरी टोक्यो में इरुमा सैन्य अड्डे की यात्रा के दौरान कहा, ‘‘यूक्रेन में युद्ध दिखाता है कि हमारी सुरक्षा निकटता से आपस में जुड़ी हुई है। स्टोल्टेनबर्ग सोमवार देर रात को दक्षिण कोरिया से जापान पहुंचे थे। वह आज जापान के पीएम किशिदा से मुलाकात करके वैश्विक युद्ध के हालातों से उपजे सुरक्षा की चिंताओं पर बात कर रहे हैं।
रूस की जीत यूक्रेन के लिए त्रासदी
स्टोल्टेनबर्ग ने कहाकि अगर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में जीत जाते हैं तो यह यूक्रेनी नागरिकों के लिए एक त्रासदी होगी लेकिन इससे दुनियाभर के निरंकुश नेताओं को भी बहुत खतरनाक संदेश जाएगा क्योंकि तब उन्हें ऐसा लगेगा कि अगर वे सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करते हैं तो वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्शन
Image Source : FILE
मुसीबत से घिरे इमरान खान को मिली राहत, पाकिस्तान की अदालत ने 7 मामलों में दी जमानत
इस्लामाबादः पाकिस्तान की एक अदालत ने इस माह के शुरू में संघीय न्यायिक परिसर में हुई झड़पों को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ दर्ज सात अलग अलग मामलों में उन्हें सोमवार को अंतरिम जमानत दे दी। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ‘आईएचसी‘ के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक एवं न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की खंडपीठ ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई की।
पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ‘पीटीआई‘ के अध्यक्ष खान ने गोलरा, बारा काहू, रमना, खन्ना और सीटीडी थानों में उनके खिलाफ दर्ज सात मामलों में अंतरिम जमानत की मांग की। खान की ओर से याचिकाएं दायर करने वाले अधिवक्ता सलमान सफदर ने कहा कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तार हो जाते हैं, तो उन्हें ‘अपूरणीय क्षति‘ होगी। याचिका के अनुसार, ‘सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रमुख होने के नाते ऐसी आशंका है कि यदि याचिकाकर्ता को गिरफ्तारी.पूर्व जमानत नहीं दी जाती है, तो इमरान खान के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और विरोधी अपने कुत्सित इरादों में कामयाब हो जाएंगे।‘
अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खान को अंतरिम जमानत दे दी। पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किये गए एक वीडियो में खान को अदालत परिसर में प्रवेश करते दिखाया गया है। उनके बुलेट प्रूफ वाहन की सुरक्षा में इस्लामाबाद पुलिस तैनात थी। खान के खिलाफ 143 मामले दर्ज किये गये हैं, जिनमें से ज्यादातर आतंकवाद के आरोपों से जुड़े हैं।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्शन
पाकिस्तान पैसों के लिए यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे है। हाल में ही यूक्रेनी सेना के हाथों में पाकिस्तान में बने यारमुक रॉकेट को देखा गया है। इन हथियारों को यूरोप के रास्ते यूक्रेन भेजा गया है। पाकिस्तान शुरू से यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने से इनकार करता रहा है।
Denmark Quran Burning: डेनमार्क में तुर्की के दूतावास के सामने एक बार फिर कुरान जलाने की घटना देखने को मिली है, जिसके बाद मुस्लिम देश नाराज हैं। एक साल में यह दूसरी बार है, जब इस तरह की घटना देखने को मिली है। सऊदी अरब, यूएई और पाकिस्तान ने इस घटना की निंदा की है। आईए जानें किसने क्या कहा?