Connect with us

International

‘मुझे यहीं मार दो, लेकिन मैं सिगरेट पियूंगी’, टॉपलेस एयर पैसेंजर ने खूब मचाया हंगामा

Published

on


Image Source : EAST2WEST NEWS
टॉपलेस हुई पैसेंजर

मास्को: रूस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। स्टावरोपोल से मास्को जाने वाली एक फ्लाइट में एक महिला ने जमकर हंगामा किया है। इस महिला ने न केवल फ्लाइट के अंदर सिगरेट पीने को लेकर हंगामा किया, बल्कि यात्रियों के सामने टॉपलेस भी हो गई। यही नहीं इस महिला ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को काट भी लिया। 

आरोपी महिला की पहचान 49 वर्षीय अंजेलिका मोस्कविटिना के रूप में हुई है। उन्होंने खुद को शौचालय में बंद कर लिया और सिगरेट जला ली। इसके बाद उन्होंने बाहर निकलकर अपने सीने को सभी यात्रियों के सामने खोल दिया। जब इस यात्री ने सभी सीमाएं पार कर दीं तो कैप्टन के आदेश पर महिला को प्लास्टिक की हड़कड़ी लगाई गई। 

कैसे हुई हंगामे की शुरुआत

महिला अपनी सीट से इसलिए उठी थी क्योंकि उसे शौचालय में धूम्रपान करना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने अपनी छाती को सबके सामने खोल दिया और साथी यात्रियों से चिल्लाकर कहा कि वे सभी बर्बाद हो गए हैं। उसने कॉकपिट में अपना रास्ता बनाने की भी कोशिश की।

महिला लगातार फ्लाइट क्रू के साथ बहस कर रही थी। क्रू ने उससे निवेदन किया कि वह अपनी सीट पर जाए और अपने कपड़े पहने। क्रू ने ये भी कहा कि आप विमान पर व्यवहार नियमों का उल्लंघन कर रही हैं? यहां बच्चे हैं। कम से कम उनकी इज्जत करो।

लेकिन महिला ने कहा कि मैं बच्चों का सम्मान करती हूं। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। मैं समझती हूं कि मैं मानसिक अस्पताल या जेल जाऊंगी। लेकिन मैं कॉकपिट पर जाना चाहती हूं। क्रू ने उसे कपड़े पहनने के लिए कहा तो महिला ने कहा कि मुझसे दूर चले जाओ। मुझे यहीं मार दो, लेकिन मैं धूम्रपान करूंगी।

ये भी पढ़ें- 

एक और खुलासा! साहिल-निक्की सुबह की ट्रेन से जाने वाले थे गोवा, स्टेशन के लिए निकल भी गए थे, पर फिर अचानक क्या हुआ?

पहले मंदी की आशंका का ऐलान, फिर खुद ही दे दिया विश्व बैंक के चीफ ने इस्तीफा, जानिए क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

International

वैज्ञानिकों ने खोजा सबसे विशालकाय ब्लैक होल, सूर्य से 33 अरब गुना बड़ा है आकार

Published

on

By


Image Source : NASA.GOV
विशालकाय ब्लैक होल की खोज

ब्रिटिश खगोलविदों ने एक विशालकाय ब्लैक होल की खोज की है। यह सूर्य के द्रव्यमान से 33 अरब गुना बड़ा है। यह अब तक खोजे गए सबसे विशालकाय ब्लैक होल्स में से एक है। खोज करने वाले वैज्ञानिकों की टीम का शोध बुधवार को  journal Monthly Notices of the Royal Astronomical Society में प्रकाशित हुआ है। शोध के लेखक और इग्लैंड स्थित डरहम यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के डॉ जेम्स नाइटिंगेल ने कहा कि एक खगोलशास्त्री के रूप में भी मुझे यह समझना मुश्किल है कि यह चीज कितनी बड़ी है।”

‘ब्लैक होल इससे ज्यादा बड़े नहीं हो सकते’

जेम्स नाइटिंगेल ने कहा कि यह ब्लैक होल अब तक खोजे गए सबसे बड़े ब्लैक होल में से एक हो सकता है, क्योंकि भौतिकविदों को लगता है कि ब्लैक होल इससे ज्यादा बड़े नहीं हो सकते। उनका कहना है, टीम के लिए यह खोज बेहद रोमांचक है। इस तरह के कई विशालकाय ब्लैक होल ब्रह्मांड में फैले हुए हैं। ये सूर्य के द्रव्यमान से 10 अरब से 40 अरब गुना तक बड़े हैं।

एक विशालकाय ब्लैक होल हो गया था गायब

पिछले साल 2022 में मैसाचुसेट्स के हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के वैज्ञानिकों ने एक बड़े ब्लैक होल की खोज की थी, जो पृथ्वी से 1,560 प्रकाश वर्ष दूर है। दो साल पहले एक विशालकाय ब्लैक होल गायब हो गया था, जो सूर्य से करीब 100 अरब गुना ज्यादा बड़ा था। नासा के वैज्ञानिक इसे अब तक खोज नहीं पाए हैं। नासा इस गायब हुए ब्लैक होल को खोजने के लिए NASA की चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी और हबल स्पेस टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन अभी तक इसका कोई अता-पता नहीं है। 

बता दें कि ब्लैक होल अंतरिक्ष में वो जगह है, जहां भौतिक विज्ञान का कोई नियम काम नहीं करता। इसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि इसके खिंचाव से कुछ भी नहीं बच सकता। यहां तक कि प्रकाश भी इसमें जाने के बाद बाहर नहीं निकल सकता।

यह भी पढ़ें- 

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले इतने मरीज, पिछले 6 महीने में सबसे ज्यादा केस

Twitter ने की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल को भारत में किया ब्लॉक

Latest World News





Source link

Continue Reading

International

Coronal Holes: सूरज पर बने कुएं से निकल चुकी है सौर आंधी, धरती से टकराई तो क्या मचेगी तबाही?

Published

on

By


अत्यधिक पराबैंगनी प्रकाश में देखे जाने पर कोरोनल होल काले दिखाई देते हैं। कभी-कभी सौर हवा पृथ्वी पर ऊंचाई वाले स्थानों पर अरोरा पैदा कर सकती हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी के अनुसार जब कोरोनल मास इजेक्शन (सौर तूफान) पृथ्वी से टकराते हैं, तो वे भू-चुंबकीय तूफान पैदा कर सकते हैं, अरोराओं को ट्रिगर कर सकते हैं, रेडियो तरंगों के साथ-साथ जीपीएस और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को बाधित कर सकते हैं।



Source link

Continue Reading

International

Russia Vs US: पहले यार्स मिसाइल का अभ्‍यास, अब न्‍यूक्लियर बम का डेटा देना बंद… नाटो की परमाणु टेंशन बढ़ा रहे पुतिन

Published

on

By


मास्‍को: रूस अब अमेरिका के साथ परमाणु बमों की सूचना को शेयर नहीं करेगा। रूस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने इसका ऐलान कर दिया है। इससे पहले नई स्‍टार्ट संधि के तहत अमेरिका और रूस एक-दूसरे को परमाणु बमों का डेटा शेयर करते थे। रूस ने यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब साइबेरिया में पुतिन की सेना ने यार्स अंतरमहाद्वीपीय मिसाइलों के साथ अभ्‍यास शुरू किया है। यह मिसाइल अमेरिका तक तबाही मचाने में सक्षम है। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के इस ऐलान से अमेरिका के साथ उसका तनाव काफी बढ़ गया है।

रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि मास्‍को ने वॉशिंगटन के साथ सभी सूचनाओं का आदान-प्रदान करना बंद कर दिया है। इससे पहले पिछले महीने रूस ने नई स्‍टार्ट परमाणु हथियार संधि से खुद को अलग कर लिया था। यह पूछे जाने पर कि क्‍या अब रूस मिसाइलों के परीक्षण से पहले सूचना देगा, इस पर रयाबकोव ने कहा, ‘इस संबंध में कोई भी नोटिफ‍िकेशन नहीं जारी किया जाएगा।’ उन्‍होंने कहा कि इस संधि के अब किसी प्रावधान को लागू नहीं किया जाएगा।
Nuclear Weapons Report: दुनिया में कितने परमाणु हथियार लॉन्च के लिए तैयार? आ गई न्यूक्लियर वेपन्स की ताजा लिस्ट

नाटो के ऐलान से भड़का हुआ है रूस

इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने कहा था कि वह पुतिन के नई स्‍टार्ट संधि के रद करने के बाद रूस को परमाणु हथियारों के जखीरे को लेकर आंकड़ा देना बंद करेगा। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्‍ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘रूस पूरी तरह से नियमों को नहीं मान रहा है और उसने डेटा देना भी बंद कर दिया है जिस पर नई स्‍टार्ट संधि के तहत सहमति बनी थी।’ उन्‍होंने कहा कि चूंकि रूस आंकड़े नहीं दे रहा है, इसलिए वह भी अब रूस को यह आंकड़ा नहीं दे रहे हैं।

रूस और अमेरिका दोनों ही हर साल एक-दूसरे को अपने परमाणु हथियारों की संख्‍या और परमाणु बम गिराने में सक्षम बॉम्‍बर की तैनाती के बारे में बताते रहते हैं। इसे नई स्‍टार्ट संधि के तहत शुरू किया गया था। पिछले महीने पुतिन ने इस संधि से हटने का ऐलान किया था। उन्‍होंने यह ऐलान तब किया था जब अमेरिका और उसके सहयोगी नाटो देशों ने खुलकर कहा था कि यूक्रेन में रूसी सेना की हार उनका लक्ष्‍य है। रूस ने कहा है कि वह अपने मिसाइल परीक्षण की योजना के बारे में सूचना देता रहेगा।



Source link

Continue Reading