ग्लोइंग और बिना दाग-धब्बों वाली स्किन चाहत हर किसी को होती है। लेकिन बहुत कम लोगों की स्किन ही नेचुरल और ग्लोइंग होती है। ज़्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान होते हैं। अक्सर लोगों का चेहरा तो साफ़ होता है लेकिन माथे पर टैनिंग बहुत ज़्यादा होती है। जिस वजह से चेहरे के आगे माथा भद्दा और मैला नजर आता है। इस वजह से कई बार लोग अपने माथे को लेकर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। टैनिंग की वजह से चेहरे और माथे का रंग अलग-अलग नजर आता है। चलिए आज हम कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए माथे की टैनिंग को आसानी से कैसे साफ़ करें इस बारे में बताते हैं।
हल्दी है असरदार
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से ये स्किन संबंधी समस्यायों को दूर करने में बेहद असरदार है। माथे के कालेपन को भी हल्दी से दूर किया जा सकता है। हल्दी को कच्चे दूध में मिलाएं। अब माथे के टैनिंग वाली जगहों पर इस पेस्ट को लगाएं। कुछ देर लगे रहने के बाद माथे को ठंडे पानी से धो लें। इससे धीरे धीरे टैनिंग की परेशानी दूर हो जाएगी।
खीरा सिर्फ सेहत के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि स्किन के लिए भी बेहद असरदार है। खीरा लगाने से डार्क सर्कल तो कम होता ही है साथ में न्यूट्रिएंट्स से भरपूर यह फल टैनिंग को भी खत्म करता है। टैनिंग वाली जगह पर खीरा के टुकड़े काटकर मसाज करें। 30 मिनट तक के लिए चेहरे को ऐसा ही छोड़ दें। अब पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
बादाम के तेल में मौजूद विटामिन सी स्किन से जुड़े हर तरह की परेशानियों को दूर करने में बेहद फायदेमंद है। इससे स्किन तो सॉफ्ट होती ही है साथ ही माथे जे काले दाग धब्बों को यह आसानी से खत्म करता है। बादाम के तेल में ज़रा सा दूध का पाउडर लें और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे लगाएं जब यह सुख जाये तो ठंडे पानी से चेहरा साफ़ कर लें।
कच्चा दूध
कच्चा दूध स्किन के डर्ट को आसानी से साफ़ करता है। साथ ही दूध सिर की टैनिंग भी आसानी से दूर कर सकता है। कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाकर माथे की मसाज करने से टैनिंग की परेशानी दूर हो जाती है।
Image Source : INDIA TV
Mahatma Gandhi Death Anniversary
Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज 30 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले बापू को आज पूरा राष्ट्र याद कर रहा है। उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर न केवल समाज को बदला जा सकता है, बल्कि देश और दुनिया को भी नई राह दी जा सकती है। बापू के अनमोल विचार आज भी काफी मायने रखते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बापू के प्रेरणा देने वाले कोट्स, सुविचार और अनमोल वचन। आपको बता दें कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया। 30 जनवरी 1948 की शाम को बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जानिए बापू के उन विचारों को जो आज भी सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं।
1. ‘खुद में वो बदलाव कीजिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं।’ – महात्मा गांधी
2. ‘पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।’ – महात्मा गांधी
3. ‘जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप निडर होकर चलेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने आजादी हासिल कर ली है।’ – महात्मा गांधी
‘4. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।’ – महात्मा गांधी
5. ‘शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।’ – महात्मा गांधी
6.’विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता हैं।’ – महात्मा गांधी
‘7.भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।’ – महात्मा गांधी
8.’हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।’ – महात्मा गांधी
9.’अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ। महात्मा गांधी’ – महात्मा गांधी
10.’कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें’ – महात्मा गांधी
11.’स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।’ – महात्मा गांधी
कई लोगों को साल के बारह महीने अंडरऑर्म्स से पसीना आता है। पसीने के साथ साथ बदबू भी आती है। जिस वजह से कई लोग बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो यह अच्छी तरह जानते होंगे की लोग आपके आसपास बैठने से भी कतराते हैं। अंडरआर्म्स में पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण भी ये समस्या हो सकती है। दरअसल, अंडरआर्म्स में पसीने की ग्रंथियों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए यहां ज्यादा पसीना आता है। लेकिन आपके पास बैठते ही अगर कोई नाक मुंह सिकोड़ने लगे तो आपको कैसा महसूस होगा? अगर आप भी चाहते हैं आप को सभी के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर आप अंडरऑर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
इन घरेलू उपायों से दूर भागेगी बदबू
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स की बदबू से आसानी से छुटकारा दिलाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गांठे ना बनने दें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगा रहने दें और बाद में साफ कर लें। यह पसीने को रोक कर बदबू से राहत दिलाता है।
गुलाबजल
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए गुलाबजल बहुत फायदेमंद है। इसे आप अंडरआर्म्स के आस-पास स्प्रे भी कर सकते हैं या फिर गुलाबजल से रूई के साथ अंडरआर्म्स को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है।
एप्पल साइडर विनेगर अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है और यह पसीने को भी कम करता है। एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है।
एलोवेरा
रात को थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रातभर के लिए रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें। चाहें, तो एक चौथाई कप एलोवेरा जेल पी भी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
कुछ लोग सुबह के समय उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं। ऐसे में अक्सर कई लोग यह सवाल करते हैं कि बिना ब्रश किए पानी पीना कितना उचित है। आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर से सारे गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। डॉक्टर्स के अनुसार भी एक दिन में 10 से 12 ग्लास पानी पीना चाहिए। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि बिना ब्रश किए पानी पीना चाहिए या नहीं? दरअसल, सुबह के समय पानी पीने से आपकी सेहत सही रहती है और आप पूरे दिन हाइड्रेटेड रहते हैं। साथ ही आपको पेट संबंधी विकार नहीं होते हैं और आपकी स्किन भी हमेशा ग्लो करती है। साथ ही कई बीमारियों से भी आपका बचाव होता है।
सुबह उठकर बिना ब्रश किए पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बिना ब्रश किए पानी पीने से शरीर की पाचन शक्ति मजबूत होती है। इस वजह से आप दिन भर जो भी चीज़ खाते हैं वह अच्छी तरह से पच जाती है। इसके अलावा सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से शरीर की कई प्रकार की बीमारियां भी दूर होती हैं।
सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होती है। अगर आपको भी बहुत जल्द सर्दी, खांसी और जुकाम हो जाता है तो आप सुबह के समय में रोज़ाना बिना ब्रश किए पानी पिएं।
अगर आप लंबे, घने बाल और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो बिना ब्रश किए पानी पीना शुरू कर दें। साथ ही पेट संबधी समस्या जैसे-कब्ज, मुंह में छाले, कच्ची डकार से परेशान व्यक्ति को भी रोज़ाना सुबह पानी पीना चाहिए।
अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज हैं। तो आपको सुबह में पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने से मोटापा भी कम होता है।
जिन लोगों को मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है, उन लोगों को सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। मुंह में सलाइवा की कमी के कारण हमारा मुंह पूरी तरह से सूख जाता है और बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आने लगती है। अगर आप सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएंगे, तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन