Connect with us

TRENDING

मणिपुर हिंसा: असम के सीएम का कांग्रेस पर आरोप, आठवले बोले-आरोपियों को फांसी दे दो

Published

on


Image Source : FILE PHOTO
मणिपुर हिंसा पर अलग-अलग बयान

मणिपुर: राज्य में हुई अमानवीय घटना से पूरे देश को शर्मसार किया है। मणिपुर में हिंसा के दौरान दो महिलाओं को नग्न कर पीटा गया और परेड कराई गई। इस घटना की चहुंओर निंदा हो रही है। असम के सीएम एचबी सरमा ने इसे लेकर ट्वीट किया औऱ कांग्रेस पर आरोप लगाया। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने घटना के आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। असम के सीएम ने कहा कि, “कांग्रेस अचानक मणिपुर में अत्यधिक रुचि दिखा रही है। पार्टी का दोहरापन बेहद चिंताजनक है।

असम के सीएम ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा की यूपीए के कार्यकाल के दौरान, मणिपुर देश की नाकाबंदी राजधानी बन गया। 2010-2017 के बीच, जब उन्होंने राज्य पर शासन किया, तो हर साल में 30 दिन से लेकर 139 दिन तक नाकेबंदी होती थी।” सीएम सरमा ने ट्वीट किया, “तथ्य यह है कि 2004-2014 के दौरान, जब कांग्रेस देश और राज्य पर शासन कर रही थी, तब मणिपुर में 991 से अधिक नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। मई 2014 से अब तक, यह दुखद आंकड़ा 80% कम हो गया है… 7 दशकों के कुशासन द्वारा बनाई गई दोष को ठीक करने में समय लगेगा। 2014 के बाद से, मणिपुर के सामाजिक ताने-बाने में जबरदस्त सुधार हुआ है।”

केंद्रीय मंत्री ने की मांग

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मणिपुर में चार मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना में गिरफ्तार आरोपियों को फांसी देने की मांग की। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री आठवले ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में स्थिति को गंभीरता से देख रही है। मणिपुर में विभिन्न समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आठवले ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

ये भी पढ़ें:

Exclusive: मणिपुर पीड़िता के पति इंडिया टीवी से बोले, ‘पूरी वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई’

पशुपति पारस का एलान ‘मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा’, बिहार में अब छिड़ेगी चाचा-भतीजे की जंग?

https://www.youtube.com/watch?v=QlWpQrvddaA

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

TRENDING

चंद्रयान-3 के बाद अब भारत के पहले सूर्य मिशन से भी आई खुशखबरी, ISRO को मिली बड़ी सफलता

Published

on

By


ऐप पर पढ़ें

Aditya L1 Mission: चंद्रयान-3 मिशन में मिली सफलता के बाद भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 को लेकर इसरो ने शनिवार को खुशखबरी दी है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया है कि अब उसका यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बाहर जा चुका है। अब तक आदित्य-एल1 ने पृथ्वी से मिलाकर 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी पूरी कर ली है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ”आदित्य-एल1 पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है। अब यह सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट 1 (एल1) की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है। यह दूसरी बार है जब इसरो किसी अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र के बाहर भेज सका। पहली बार मंगल ऑर्बिटर मिशन में भेजा था।

इसरो ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि आदित्य-एल1 सौर मिशन अंतरिक्ष यान ने डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है जो वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद करेगा। इसमें कहा गया है कि एल1 के आसपास एकत्र किया गया डेटा सौर हवा और अंतरिक्ष मौसम की घटनाओं की उत्पत्ति, अनिसोट्रॉपी में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा।  पीएसएलवी-सी57 रॉकेट द्वारा आदित्य-एल1 का प्रक्षेपण 2 सितंबर को इसरो द्वारा सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान सूर्य का अध्ययन करने के लिए कुल सात अलग-अलग पेलोड ले गया है। 

इसमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे और शेष तीन प्लाज्मा और चुंबकीय क्षेत्र के इन-सीटू मापदंडों को मापेंगे। बता दें कि आदित्य एल1 में दो मुख्य पेलोड हैं, विजिबल एमिशन लाइन कोरोनोग्राफी (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी)। लैग्रेंज प्वाइंट पर पहुंचने के बाद, वीईएलसी पेलोड रोजाना 1,440 तस्वीरें भेजेगा। इसलिए इस पेलोड को आदित्य-एल1 का काफी अहम पेलोड माना जा रहा है। आदित्य-एल1 को लैग्रेंजियन प्वाइंट 1 (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह सूर्य के चारों ओर उसी सापेक्ष स्थिति में चक्कर लगाएगा और इसलिए लगातार सूर्य को देख सकता है। 



Source link

Continue Reading

TRENDING

मणिपुर हिंसा का फायदा उठाकर राष्ट्र विरोधी षडयंत्र रचने के आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार

Published

on

By


प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली :

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के मामले में शनिवार को सेमिनलुन गंगटे को गिरफ्तार कर लिया. उसे एनआईए ने मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार किया. उस पर आरोप है कि वह म्यांमार और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के नेतृत्व में रची गई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल है. मणिपुर में मौजूदा जातीय अशांति का फायदा उठाकर यह साजिश रची गई थी. एनआईए ने 19 जुलाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली में यह मामला दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें

एनआईए को जांच से पता चला कि, म्यांमार और बांग्लादेश के उग्रवादी गुटों ने मणिपुर में विभिन्न जातीय समूहों के बीच दरार पैदा करने के इरादे से हिंसा की घटनाओं में शामिल होने के लिए भारत में उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ साजिश रची. 

एनआईए को पता चला है कि इन गुटों का उद्देश्य भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना है. इसके लिए इन समूहों का नेतृत्व हथियार, गोला-बारूद और आतंकवाद के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य प्रकार के सामान की खरीद के लिए धन मुहैया करा रहा है. यह सामान सीमा पार से और साथ ही भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठनों से हासिल किए जा रहे हैं. 

आरोपी सेमिनलुन गंगटे को गिरफ्तारी के बाद नई दिल्ली लाया गया है. उसे यहां अदालत में पेश किया जाएगा. मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें –

कनाडा में मणिपुर के आदिवासी नेता के भाषण से उन पर खालिस्तान से संबंधों के आरोप सामने आए



Source link

Continue Reading

TRENDING

Asian Games 2023: भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को रौंदा, दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Published

on

By


Image Source : TWITTER
Indian Hockey Team

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी का मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के बुरी तरह से रौंद दिया। भारत ने इस मुकाबले को 10-2 से जीता। भारत ने इस मैच में मिली जीत के साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम एशियन गेम्स में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। बात करें इस मैच के बारे में तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा गोल दागे। उन्होंने इस मुकाबले में कुल 4 गोल दागे हैं।

कैसा रहा मैच का हाल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मेंस हॉकी मैच में भारतीय टीम पहले क्वार्टर से ही पाकिस्तान पर हावी नजर आई। भारत ने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे। इस दौरान मंदीप सिंह ने 8वें मिनट में और हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल किए। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दो गोल दागे। इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुमित ने एक-एक गोल किया। मैच के हाफ टाइम तक टीम इंडिया 4-0 से आगे हो गई।

हाफ टाइम के बाद भारतीय टीम ने अपने लीड को और भी मजबूत किया और पाकिस्तान को इस मैच में आगे आने का एक भी मौका नहीं दिया। मैच से तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दागा अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। भारत के लिए छठा गोल भी हरमनप्रीत सिंह ने ही किया। तीसरे क्वार्टर में पाकिस्कान ने अपना पहला गोल किया और मैच में वापसी करनी चाही। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी।

भारत ने तीसरे क्वार्टर में एक और गोल दाग लीड को 7-1 कर लिया। इस बार वरुण कुमार ने गोल दागा। चौथे और अंतिम क्वार्टर में पाकिस्तान की ओर से उनका दूसरा गोल आया, लेकिन भारत ने फिर में जवाब दिया और अपना 8वां गोल दाग दिया। इस गोल के साथ ही भारत ने इतिहास भी रच दिया। भारत ने इससे पहले कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में 8 गोल नहीं दागे थे। अंत में ललित और वरुण ने एक-एक गोल दाग भारत को इस मैच में 10-2 से आगे किया और भारत ने पुल टाइम तक इस लीड को बनाए रखा।

यह भी पढ़ें

Asian Games 2023: टेबल टेनिस में भारत की ऐतिहासिक जीत, एक और मेडल हुआ पक्का

वनडे वर्ल्ड कप में इन 5 खिलाड़ियों ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, सिर्फ दो ने ही लगाई डबल सेंचुरी





Source link

Continue Reading