Connect with us

Business

मक्के की नई आवक शुरू, घटेंगे दाम

Published

on


 












पिछले साल से इस साल खरीफ में मक्का उत्पादन बढ़ने का अनुमान
रामवीर सिंह गुर्जर / नई दिल्ली 10 14, 2022






मंडियों में नया मक्का आने लगा है। जिससे इसके दाम भी धीरे-धीरे घटने लगे हैं और आगे आवक जोर पकड़ने पर दाम और घट सकते हैं। बारिश के कारण मक्के की नई आवक में 10 से 15 दिन की देरी हुई है। हालांकि जानकारों के अनुसार बारिश से उत्पादन पर खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस खरीफ सीजन में 231 लाख टन मक्का उत्पादन होने का अनुमान है, जो पिछले सीजन के उत्पादन 226 लाख टन से ज्यादा है।

दिल्ली में सप्ताह भर में मक्के के दाम 50-70 रुपये घटे

मक्का कारोबारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि उत्पादक राज्यों की मंडियों में नये मक्के की आवक शुरू हो चुकी है। जिससे इसके दाम भी धीरे-धीरे सुस्त पड़ने लगे हैं। सप्ताह भर में दिल्ली में मक्के के दाम 50-70 रुपये घटकर 2,400 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। 

बारिश से कटाई में हो रही देरी, लेकिन उत्पादन पर खास फर्क नहीं 

ओरिगो कमोडिटीज में वरिष्ठ प्रबंधक (शोध) इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि बारिश के कारण मक्के की नई फसल की आवक में 10 से 15 दिन देरी हुई है। हाल में हुई बारिश से कटाई अभी भी प्रभावित हो रही है। कर्नाटक और मध्य प्रदेश की मंडियों में 1,000 से 1,500 बोरी मक्के की आवक हो रही है। नई आवक शुरू होने से मध्य प्रदेश में मक्के के दाम 2,400 रुपये से गिरकर 2,360 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुके हैं। मक्के की पोल्ट्री फीड में मांग सबसे ज्यादा रहती है। इस फीड में उपयोग होने वाले अन्य उत्पादों मसलन सोयाबीन, बाजरा, टूटे चावल आदि के दाम भी घटे हैं। इससे भी मक्के की कीमतों में गिरावट को बल मिल रहा है। बारिश से कटाई में देरी तो हो रही है। लेकिन उत्पादन घटने की संभावना कम है। इस साल पिछले साल से मक्के की पैदावार ज्यादा होने का अनुमान है। इससे भी मक्के की कीमतों में सुस्ती आई है।

आवक जोर पकड़ने पर मक्के के दाम और घट सकते हैं। पॉल कहते हैं कि आने वाले दिनों में सभी उत्पादक राज्यों में मक्के की आवक तेजी से बढ़ने लगेगी। ऐसे में इस माह इसके दाम घटकर 2,100 रुपये तक और अगले महीने भाव 2,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे जा सकते हैं। अग्रवाल के मुताबिक भी आवक जोर पकड़ने पर मक्के की कीमतों में 100 से 150 रुपये की गिरावट संभव है।  

Keyword: मक्का, Maize, Maize Production, Maize Price,


























Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिर गया, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की मामूली बढ़त, निफ्टी 18 हजार के पार खुला

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) भी सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1205 शेयरों में तेजी आई, 679 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज बढ़े दाम या मिली राहत

Published

on

By



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों को लेकर लंबे समय से कोई बढ़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई बार जबरदस्त तरीके से गिर चुकी हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होने पर इसका असर देश में दिखाई दे सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि, आखिरी बार बीते साल में 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। इसके बाद लगातार स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 



Source link

Continue Reading