डेलीस्टार की खबर के अनुसार, आर्थर की शादी सबसे पहले लुआना काजाकी से हुई थी। बाद में कपल अपने रिलेशनशिप को ओपन करने के लिए सहमत हो गया। अब अपनी छह पत्नियों के साथ शख्स सरोगेसी के जरिए अपने परिवार को बढ़ाना चाहता है। ब्राजील के साओ पाउलो के मॉडल आर्थर ने कहा, ‘मैं अपनी छह पत्नियों में से सबसे पहले गर्भवती होने के लिए किसी एक को चुनकर बाकियों को नाराज नहीं करना चाहता हूं।’
‘हमने चुना सरोगेसी का रास्ता’
आर्थर ने कहा, ‘हमने सरोगेसी का रास्ता चुना है। मैं कभी भी इस तरह की किसी चीज से नहीं गुजरा हूं इसलिए यह पहली बार है। हम बहुत चिंतित हैं लेकिन बच्चा पैदा करने के इस सपने को सच करने के लिए उत्साहित भी हैं।’ वर्तमान में उनकी एक 10 साल की बेटी है लेकिन अब वह एक बेटे की उम्मीद कर रहे हैं। वह अपनी हर पत्नी से एक-एक बच्चा चाहते हैं। वह शुरुआत में अपनी पहली पत्नी के अंडों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं।
शीतयुद्ध के बाद पहली बार रूस ने गिराया सुपरपावर अमेरिका का विमान
फैसले के साथ सभी पत्नियां
उनके इस फैसले में उनकी सभी पत्नियां अब साथ हैं जो पहले नहीं थीं। हाल ही में छठी महिला से शादी करने वाले आर्थर ने कहा कि ‘यह घर में एक नाजुक विषय है’। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम किसी ऐसी महिला की तलाश कर रहे हैं जो हमारी सरोगेट हो सकती है। वह इस प्रक्रिया पर 33,128 पाउंड यानी 33 लाख रुपए से अधिक खर्च करने को तैयार हैं। आर्थर और उनकी पहली पत्नी लुआना ने 2021 में अपना रिश्ता ओपन करने का फैसला लिया था।