Image Source : FILE PHOTO
CM Nitish Kumar And Prashant Kishor
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशांत किशोर (पीके) ने आलोचना की थी, जिसके बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी पलटवार किया है। उन्होंने रविवार को प्रशांत किशोर को ‘बिहार को नहीं जानने वाला एक व्यापारी’ करार दिया। उन्होंने कहा, “पीके एक व्यापारी है, जो एक विक्रेता की तरह अपने उत्पादों को बेचने के लिए घूम रहा है। उसे बिहार का कोई ज्ञान नहीं है। वह एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं है, इसलिए उस पर टिप्पणी करने की कोई जरुरत नहीं है।”
पीके बिहार में अपने उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं- सिंह
सिंह ने कहा, “अगर कोई सेल्समैन देश में नहीं घूमेगा, तो वह अपने उत्पादों को कैसे बेच सकता है। वर्तमान में, वह बिहार में अपने उत्पादों का विज्ञापन कर रहे हैं। उन्होंने पिछले 17 वर्षों में बिहार के विकास में कोई योगदान नहीं दिया है।” उन्होंने आगे कहा, “हर कोई जानता है कि वह बिहार में बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह पर्दे के पीछे अभिनय कर रहे हैं। उन्हें स्क्रीन के सामने आना चाहिए और सीधे हमारे सामने आना चाहिए। उसका बिहार से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ अपने लिए ब्रांडिंग कर रहे हैं। वह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय ले रहे थे और दूसरी ओर, वह एक मीडियाकर्मी के सामने खुद को ब्रांड कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं।”
Image Source : PTI
JDU National President Lalan Singh
पीके फिलहाल बिहार में अपना ‘जन सूराज’ कैंपेन कर रहे हैं
बता दें कि पीके फिलहाल बिहार में अपना ‘जन सूराज’ कैंपेन कर रहे हैं और वह 2 अक्टूबर से चंपारण से पदयात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार ने भी पीके पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें बिहार की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “वह एक व्यवसायी हैं और सुर्खियों में बने रहने के लिए मेरे खिलाफ बयान दे रहे हैं।”
नीतीश कुमार को ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए- पीके
गौरतलब है कि राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला जारी रखते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें ‘फेविकॉल’ का ब्रांड एंबेसडर होना चाहिए। ‘जन सुराज अभियान’ के तहत पूर्णिया पहुंचे किशोर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अगर फेविकॉल कंपनी वाले मुझसे मिलेंगे, तो मैं उनको सलाह दूंगा कि नीतीश कुमार को अपना ब्रांड एंबेसडर बना लें। किसी की भी सरकार हो, लेकिन वह कुर्सी से चिपके हुए रहते हैं।”
दोषी शख्स की पहचान सैयद मुहम्मद जीशान के तौर पर हुई है। जीशान को शुक्रवार को पेशावर की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम और आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया।
Image Source : FILE
यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन में पिछले कई दिनों से एक सूची का इंतजार किया जा रहा था। आज यह इंतजार ख़त्म हुआ। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की टीम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट का इंतजार कई महीनों से किया जा रहा था। इस सूची में बीजेपी के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी बड़ी मात्रा में फेरबदल किये गए हैं।
इस बार बनाए गए 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री
देर रात जारी हुई लिस्ट में इस बार प्रदेश संगठन में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें से नोएडा से पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, कानपुर से सलिल बिश्नोई, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस बार 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें अमेठी से गोविन्द नारायण शुक्ल, लखनऊ से अमर पाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता आगरा से रामप्रताप सिंह चौहान प्रमुख हैं।
Image Source : INDIA TV
प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की लिस्ट
बदले गए हैं सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष
वहीं अगर क्षेत्रीय अध्यक्षों की बात करें तो इस बार के फेरबदल में कानपूर बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पटेल को दी गई है। वहीं काशी क्षेत्र का भार दिलीप पटेल को दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्र का कामकाज शहजानंद राय को मिला है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी कमलेश मिश्रा को मिली है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बनाए गए हैं। वहीं सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिमी क्षेत्र की कमान मिली है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्शन
एक और जहां शनिवार को सारा समसपुर पक्षी विहार से कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर गौरीगंज वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस दर्ज किया है।