Image Source : FILE PHOTO
पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बाबा रामदेव का बयान
नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विरोध पर स्वामी रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में धार्मिक आतंकवाद फैल रहा है। अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए हमारे धर्मशास्त्रों और महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगा रहे हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब बागेश्वर सरकार को लेकर हर दिन एक नई कंट्रोवर्सी हो रही है।
स्वामी रामदेव ने क्या कहा
योगगुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में कहा कि देश में सनातन धर्म को नीचा दिखाया जा रहा है। रामदेव ने कहा कि भारत विरोधी लोग सनातन पर लांछन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। योगगुरु ने कहा कि देश में धार्मिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर ये षडयंत्र किया जा रहा है। सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। धर्मशास्त्रों, महापुरुषों के चरित्र पर लांछन लगाए जा रहे हैं।
बागेश्वर सरकार को मिला संतों का समर्थन इसी बीच बागेश्वर सरकार ने हिंदू राष्ट्र की बात करके इस विवाद का नया चैप्टर शुरू कर दिया है। बाबा क्या अपने फॉलोवर्स को बढा़ने के लिए हिंदू राष्ट्र की बात करने लगे हैं। बाबा हिंदू राष्ट्र की ही नहीं रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने की भी बात कर रहे हैं। वहीं इस बीच प्रयागराज के माघ मेले में संतों ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम मंदिर के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर सरकार) को समर्थन दिया है। संतों ने इसी के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर धर्मांतरण के खिलाफ आंदोलन चलाने की भी घोषणा भी की है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्शन
बीजेपी की त्रिपुरा इकाई ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भी कमर कसनी शुरू कर दी है. नतीजतन त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. त्रिपुरा में होने वाले विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह ,स्मृति ईरानी , योगी आदित्यनाथ , हिमंत बिस्वा सरमा, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, लॉकेट चटर्जी का नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं.
लड़की पैदा हुई थी तब से ही महिला बार-बार बोलती थी कि यह लड़की उसने पैदा नहीं की है। यह लड़की किसी जादू टोना की वजह से उसके गर्भ में आई थी। वह कभी अपनी बच्ची को अपने नजर से नहीं देखती थी।
Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE
विकास दुबे का करीबी उमेश त्रिवेदी गिरफ्तार
कानपुर: यूपी की कानपुर पुलिस ने मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी उमेश त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साल 2022 में कानपुर देहात जिले में दर्ज रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तारी से बच रहा था। वह 2020 के बिकरू मामले के बाद पुलिस की वांछित सूची में था, जिसमें 3 जुलाई, 2020 को आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
पूछताछ में उसने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे ने ही उसके हथियार का लाइसेंस बनवाया था, जिसके बल पर उसने रायफल खरीदी। इसके बाद त्रिवेदी, विकास की गैंग में शामिल हो गया और उसके लिए काम करने लगा। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उमेश त्रिवेदी के खिलाफ वर्ष 2022 में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की गिरफ्तारी से अब तक बच रहा था
उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वह तब से पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था। उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया और उसे शिवली में मरहमाताबाद हवाई पट्टी के पास एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। वह उन्नाव में अपने बहनोई के यहां भागने की फिराक में था।
एसपी ने कहा, पुलिस ने उसकी हरकत पर नजर रखने के बाद मरहमताबाद हवाई पट्टी के पास एक जाल बिछाया। पुलिस ने जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने गोली चला दी। पुलिस घेराबंदी कर उसे पकड़ने में कामयाब रही।
उसके पास से 315 बोर की एक पिस्टल और एक कारतूस के अलावा कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी ने उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की। उमेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास केवल एक बीघा कृषि भूमि है।