बच्चों को छुट्टियों में घूमना खूब पसंद होता है। वो अक्सर माता-पिता से जिद्द करते हैं कि उन्हें कहीं आप ले जाएं और घुमाकर ले आएं। ऐसे में आप छुट्टी वाले दिन दिल्ली-एनसीआर में ही अपने बच्चों को एक ट्रिप पर ले जा सकते हैं। इन जगहों की खास बात ये है कि यहां आपको तरह-तरह की चीजें मिलेंगी जहां बच्चे मजे कर सकते हैं। साथ ही वो कुछ ऐतिहासिक चीजों को भी देख पाएंगे और इनका लुत्फ उठा पाएंगे। तो, आइए जानते हैं आप इन जगहों के बारे में विस्तार से। साथ ही जानेंगे यहां जाने का तरीका और यहां कि टिकट कैसे पाएं।
1. अप्पू घर दिल्ली-Appu ghar
अप्पू घर गुड़गांव वॉटर पार्क, बहुत फेमस है। ये हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के निकट सेक्टर 29 में 12 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। ये एक प्रकार का एम्यूजमेंट पार्क है जहां बच्चों के लिए आपको तरह-तरह की चीजें मिल जाएंगी। साथ ही बच्चों को आप यहां पिकनिक के लिए भी ला सकते हैं। यहां कई प्रकार वॉटर पार्क भी हैं। यहां कि टिकट आप इसके ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
रेल भवन बच्चों के घूमने की बहुत सुंदर जगह है। यहां तरह तरह के झूलें और ट्राय ट्रेन हैं जहां बच्चों को घूमना खूब पसंद आएगा। ये सोमवार को बंद रहता है और बाकी दिन कभी भी आप अपने बच्चों के साथ यहां घूमने जा सकते हैं। यहां कि टिकट आपको यहीं जाकर मिल जाएगी।
Image Source : SOCIAL
appu ghar to visit with kids
3. अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय-Shankar’s International Dolls Museum
शंकर अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय 85 से अधिक देशों की 6500 सुंदर गुड़िया प्रस्तुत करता है। गुड़ियों के संग्रह में लगभग 150 भारतीय पोशाक पहनी हुईं गुड़ियां हैं जो विभिन्न भारतीय क्षेत्रों के साथ-साथ दुनिया की संस्कृति और लोकाचार को दर्शाती हैं। सुंदर गुड़िया वास्तव में आपको और आपके बच्चों को अपने आकर्षण से लुभाएंगी। ये आईटीओ के पास सेंट्रल बैंक के बगल में नेहरू हाउस में है।
राष्ट्रीय बाल भवन बच्चों के लिए दिल्ली में घूमने लायक उन जगहों में से एक है, जिसका उद्देश्य एक इंटरैक्टिव वातावरण के माध्यम से युवाओं के रचनात्मक कौशल में सुधार करना है। यहां एक स्केट पार्क, ट्रैफिक पार्क, एम्फीथिएटर और कैंपिंग हॉस्टल है। इस जगह का मुख्य आकर्षण एक मिनी टॉय ट्रेन है जिसमें बच्चों को बहुत मजा आता है। ये कोटला मार्ग, आईटीओ, मंडी हाउस में है।
लाइफस्टाइल और खानपान के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी स्किन के साथ-साथ बाल भी बेजान हो जाते हैं। आज के समय में हर कोई बालों के झड़ने, डैंड्रफ, सफेद बाल या फिर ट्राई हेयर से परेशान है जिससे निजात पाने के लिए बाजार से मंहगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनके साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने के लिए तेल की मालिश भी जरूरी है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा मैजिकल तेल जिसके इस्तेमाल से आपके बाल हेल्दी, घने -लंबे और काले हो जाएंगे।
इन चीज़ों से मिलकर बनेगा मैजिकल तेल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों को प्रोटीन देने के साथ-साथ मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं नीम की बात करें तो ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके बालों को डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। वहीं गुलहड़ आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाएं ये मैजिकल तेल।
तेल बनाने के लिए सामग्री
आधा लीटर नारियल तेल की।
एक छोटा कप करी पत्ता।
एक छोटा कप नीम की पत्तियां
एक चम्मच मेथी के बीज (रात भर भिगोए हुए)।
100 ग्राम सूखे हुए आंवला (रात भर भिगोए हुए)।
7। गुलहड़ के फूल 3-4
कुछ गुलहड़ की पत्तियां
ऐसे बनाएं ये मैजिकल तेल
नारियल तेल को छोड़कर सभी चीजें एक ग्राइंडर पर डालकर एक अच्छा पेस्ट बनाएं। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें पेस्ट डाल दें और धीमी आंच में 30-35 मिनट पकाएं। बीच-बीच में हिलाते रहें। जब तेल का रंग भूरा-काला हो जाएगा। तो हैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक कंटेनर में स्टोर कर लें। अगर आपके बाल ड्राई या फिर नॉर्मल है तो इसे रात में लगा लें और सुबह अच्छे से बालों को धो लें। ऑयली हेयर हैं तो शैंपू करने से एक घंटा पहले इस तेल को लगाएं।
सर्दियां आते ही स्किन ड्राई होने लगती है। हाथ-पैर फट जाते हैं और होंठ सूखने लगते हैं। कुछ लोगों की त्वचा इतनी रूखी और बेजान हो जाती है कि स्किन में क्रेक्स नज़र आने लगते हैं। इतना तो ठीक है, कई बार ड्राईनेस की वजह से गाल भी फटने लग जाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि छोटे बच्चों के गाल फटे रहते हैं। इससे स्किन में गंदगी भरने लगती है जो दिखने में खराब लगती है। कुछ महिलाएं भी इस समस्या से परेशान रहती हैं। सर्दियों में फटे गाल और होंठ आपकी खूबसूरती में दाग लगा सकते हैं। कई बार ड्राई स्किन में दर्द भी होने लगता है। मॉइश्चराइजर और लोशन लगाने के बाद भी ये ठीक नहीं होता। फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए आप ये घरेलू उपाय जरूर अपनाएं।
फटे गाल और होंठों को ठीक करने के लिए नुस्खे (Home Remedies For Dry Skin And Lips)
मलाई और हल्दी- मलाई मक्खन जैसे गाल चाहिए, तो इसके लिए फेस पर 1 चम्मच मलाई और उसमें थोड़ी हल्दी मिला कर लगाएं। इसे हाथों से गालों पर रब करें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से फेस को क्लीन कर लें। रोजाना रात में मलाई और हल्दी लगाने से चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग बन जाएगा।
देसी घी की मालिश- अगर आपकी स्किन बहुत रूखी और बेजान हैं तो देसी घी बहुत असरदार काम करता है। फटे गालों को हील करने के लिए आप देसी घी से मसाज कर लें। हाथों पर थोड़ा देसी घी लें और उसमें 2-3 बूंद शहद मिक्स कर लें। इसे पूरे चेहरे पर लगाते हुए हल्की मसाज करें। आपके फेस पर ग्लो आ जाएगा और फटी स्किन भी हील हो जाएगी।
शहद, हल्दी और ओट्स- फटे गालों को ठीक करने के लिए आप शहद, हल्दी और ओट्स का इस्तेमाल करें। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे फेस पर लगाएं। स्क्रब की तरह हल्का रब करें और फिर 10-12 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। शहद फटी स्किन को ठीक करने में असरदार काम करता है। वहीं डेड स्किन हटाने और त्वचा को रिपेयर करने में मदद मिलती है।
केला और मलाई- केला खाने और लगाने दोनों में फायदेमंद होता है। केले (Banana) को मैश कर लें और थोड़ी मलाई मिला लें। अब इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस भी मिला लें। तीनों चीजों को पैक की तरह फेस पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। इससे आपका फेस एकदम ग्लोइंग और स्मूद बन जाएगा।
बीयर पीने लिवर के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन चेहरे पर बीयर लगाने से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनती है। यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरोलॉजी के एक रिसर्च के मुताबिक बीयर में कई औषधीय गुण होते हैं जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। बीयर लगाने से मुहांसे की समस्या को भी कम किया जा सकता है। दरअसल बीयर को बनाने का जो तरीका होता है और उसमें इस्तेमाल होने वाले तत्व स्किन के लिए फायगेमंद होते हैं। बीयर बनाने में होप्स नाम के एक फूल का इस्तेमाल होता है जो एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-मेलानोजेनिक जैसे गुणों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व स्किन को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। फेस पर बीयर के इस्तेमाल से बैक्टीरियल इंफेक्शन और सूजन को भी कम किया जा सकता है।
चेहरे पर बीयर लगाने के फायदे
चेहरे पर बीयर लगाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम किया जा सकता है, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।
फेस पर डेड स्किन होने पर बीयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें लैक्टिक एडिस होता है जो मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।
बीयर में हाइड्रोक्विनोन नामक कंपाउंड होता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करता है।
त्वचा पर रोजना बीयर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है।
त्वचा पर कैसे लगाएं बीयर
चेहरे पर बीयर और नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बीयर, 1 चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर लें। अब इसे पूरे फेस पर अप्लाई करें। जब सूख जाए तो गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
बीयर और संतरे के रस को भी मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए आधा कप बीयर में करीब 2 चम्मच संतरे का जूस मिला लें। इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीरे फेस पर लगाएं। सूखने पर एक लेयर और लगा लें। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
बीयर के साथ स्ट्रॉबेरी को मिलाकर आप फेसपैक भी बना सकते हैं। इसके लिए करीब 3 स्ट्रॉबेरी आपको लेनी हैं और इन्हें मैश करना है। अब इसमें 1 चम्मच बीयर मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।