Connect with us

Business

पेगाट्रॉन भी बनाएगी ऐपल iPhone 14

Published

on


शाइन जैकब / चेन्नई 09 30, 2022






ताइवान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पेगाट्रॉन भी ऐपल फोन की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इसने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चेन्नई के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में स्थापित किया है। इस प्रकार  पेगाट्रॉन भारत में ऐपल की तीसरी वेंडर/साझेदार बन गई है जो आईफोन बनाएगी। कंपनी इस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बनाने में लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे लगभग 14,000 जॉब क्रिएट होंगे।

 इसके पहले फॉक्सकॉन और विस्ट्रान ने देश में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की थी। भारत में 2025 तक ऐपल की  कम से कम एक चौथाई मैन्युफैक्चरिंग सेवाएं स्थापित करने की योजना है। उसी लक्ष्य के तहत इन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हो रही है। पिछले साल फरवरी में ही पेगाट्रॉन  ने तमिलनाडु सरकार के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन किया था।

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के कहा कि पेगाट्रॉन  के द्वारा MOU साइन करने के डेढ़ साल के भीतर ही मैन्युफैक्चरिंग शुरू करना तमिलनाडु सरकार की इन्वेस्टर फ्रेंडली नीति को दिखाता है।  चीन नए-नए मॉडल के मोबाइल बनाने का हब है। हम इसे बदलना चाहते है और तमिलनाडु को मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ऐसा हब बनाना चाहते है। पेगाट्रॉन  ने केंद्र सरकार की उत्पादन  प्रोत्साहन योजना के लिए भी आवेदन कर रखा है। तमिलनाडु सरकार  की योजना होशुर, कोयंबटूर और, श्रीपेरंबदूर को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की है।

तमिलनाडु की देश के इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में 20 फीसदी की हिस्सेदारी है। जिसमें सैमसंग, फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, और डेल की प्रमुख भागीदारी है।

 तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस सप्लाई चेन को राज्य में और बढ़ाना चाहते है।  पारंपरिक उद्योगों से परे हम नवीन उद्योगों में रुचि दिखा रहे हैं। उद्योग 4.0 के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें राज्य के मैन्युफैक्चरिंग मैप को बदलने की ताकत है। हम इस पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम पिछले साल के मुकाबले  ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में 14वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

 स्टालिन ने अपनी राज्य की अर्थव्यवस्था को 1 लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य के रोडमैप को तैयार कर रही है। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए राज्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को विशेष प्रोत्साहन दे रहा है। हर सेक्टर में हम अधिक रोजगार पैदा करने और विविधीकरण की पहल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके पहले  ऐपल भारत में प्रमुख रूप से पुराने मॉडल के  फोन बना रही थी। Apple ने 2017 में पहली बार  iPhones की देश में असेंबली शुरू की थी।

 ऐपल 2025 तक भारत में 25 फीसदी मोबाइल हैंडसेट बनाना चाहती है। कंपनी का जोर चीन से अलग जगह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने का है। कंपनी का  दुनिया में अलग-अलग जगह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाने की योजना है। ऐपल 2022 तक 5 फीसदी iPhone 14 की मैन्युफैक्चरिंग भारत में करना चाहती है।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिर गया, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की मामूली बढ़त, निफ्टी 18 हजार के पार खुला

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) भी सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1205 शेयरों में तेजी आई, 679 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज बढ़े दाम या मिली राहत

Published

on

By



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों को लेकर लंबे समय से कोई बढ़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई बार जबरदस्त तरीके से गिर चुकी हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होने पर इसका असर देश में दिखाई दे सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि, आखिरी बार बीते साल में 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। इसके बाद लगातार स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 



Source link

Continue Reading