Connect with us

TRENDING

पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही देख उड़े UN चीफ के होश, कहा- ऐसा जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा

Published

on


पाकिस्तान में बाढ़ से मची भीषण तबाही को देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के ‘होश उड़ गए’ हैं। गुतारेस ने कहा कि उन्होंने इस तरह के बड़े पैमाने पर जलवायु नरसंहार कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘मैंने दुनिया में कई मानवीय आपदाएं देखी हैं, लेकिन कभी भी पाकिस्तान की इस बाढ़ जैसा जलवायु नरसंहार नहीं देखा। मैंने आज जो देखा है उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान और सिंध के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के दौरान गुतारेस को बाढ़ से हुई तबाही के बारे में जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बाढ़ से हुए विनाश को अकल्पनीय बताया। गुतारेस ने पाकिस्तान की मदद के लिए अंतराष्ट्रीय समुदाय से कदम उठाने की अपील की। उन्होंने स्वीकार किया कि इस देश में संयुक्त राष्ट्र जो कुछ कर रहा है, वह जरूरत का महज एक छोटा हिस्सा भर है। बाढ़ से हुए नुकसान पर गंभीर चर्चा करने की जरूरत है।

‘पाकिस्तान के लोगों के साथ हम पूरी तरह से एकजुट’

यूएन चीफ ने सिंध प्रांत के लरकाना में विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उन्हें अधिकारियों ने मोहनजोदड़ो में संयुक्त राष्ट्र के धरोहर स्थलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हम अपनी सीमित क्षमता और अपने संसाधनों से अवगत हैं। लेकिन आपको इस बारे में अवश्य ही आश्वस्त होना होगा कि पाकिस्तान के लोगों के साथ हम पूरी तरह से एकजुट हैं।’

‘पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आने का समय’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने को कहेंगे कि वे त्रासदीपूर्ण स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाने का संकल्प लें और इस समय पाकिस्तान की मदद के लिए आगे आएं। पिछले हफ्ते यूएन ने पाकिस्तान की मदद के लिए 16 करोड़ डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने की अपील की थी। गुतारेस ने कहा कि पाकिस्तान और अन्य विकासशील देश जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता जारी रखने की भारी कीमत चुका रहे हैं।

बाढ़ के चलते PAK की GDP 2% तक गिरने की आशंका

पाकिस्तान को संकट की इस स्थिति में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के आंकड़े में दो प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका सता रही है। इसमें बाढ़ के अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से फंड मिलने में हुई देरी और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से उभरती आर्थिक स्थिति को जिम्मेदार बताया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने की संभावना थी लेकिन बाढ़ एवं अन्य वजहों से इसके तीन प्रतिशत ही रहने के आसार दिख रहे हैं।

तीन करोड़ से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित

2010 में आए सुपर फ्लड ने लगभग दो करोड़ लोगों को प्रभावित किया था। मौजूदा बाढ़ का असर देश भर में 3.3 करोड़ लोगों पर पड़ रहा है। करीब 60 लाख बाढ़-प्रभावित लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,396 हो गई है, जबकि घायलों की कुल संख्या 12,700 से अधिक है।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

दो साल से लड़की का पीछा, फिर घर में अकेली देख रेप; नाबालिग के पिता ने मांगा इंसाफ

Published

on

By



पुलिस ने बताया, शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गुरुग्राम सेक्टर-50 थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा- 457 (रात में जबरन घर में घुसना) और पॉक्सो अधिनियम की धारा- 12 और चार के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।



Source link

Continue Reading

TRENDING

हिट फिल्मों के बाद अहंकारी हो गए थे रवि किशन, ‘बिग बॉस’ ने बदली जिंदगी

Published

on

By



Ravi Kishan in Aap Ki Adalat

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने इंडिया टीवी के हिट शो ‘आप की अदालत’ (Aap Ki Adalat) में बताया कि कैसे फेमस रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में जाने के बाद उनकी जिंदगी बदली है। रवि किशन ने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सामने ‘आप की अदालत’ (Aap Ki Adalat) के कठघरे में बैठकर कई ऐसे खुलासे किए जिन्हें सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। बीजेपी सांसद रवि किशन आज के समय में बॉलीवुड फिल्मों से लेकर रिएलिटी शो तक का हिस्सा बन चुके हैं।

‘बिग बॉस’ ने बदली जिंदगी

रवि किशन (Ravi Kishan) ने साल 2006 में सलमान खान के सुपरहिट रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लिया था। रवि किशन इस सीजन में तीसरे स्थान पर रहे थे और उनकी जर्नी भी बेहद दिलचस्प रही थी। ‘बिग बॉस’ के लिए रवि किशन के कहा कि इस रिएलिटी शो ने उनकी जिंदगी और करियर बदल दिया। रवि किशन के कहा, ‘फिल्में हिट होने के बाद मैं अहंकारी हो गया था। मेरी पत्नी ने सही राय दी और कहा नया शो आ रहा है बिग बॉस का नया सीजन, चले जाओ। जब तीन महीने बाद उस शो से निकला तो बहुत बदल गया। मैं बहुत पॉपुलर भी हो गया और बहुत नॉर्मल हो गया। मुझे शिव, अध्यात्म दिखाई दिया ,पत्नी – बच्चे, पारिवारिक जीवन एकदम सरल हो गया। मैं तीन महीने बाद एक बहुत बड़े कैद से बाहर निकला। बिग बॉस मेरे लिए अध्यात्म का कैद था। बिग बॉस ने मेरी जिंदगी में बहुत असर किया है।’

रवि किशन ने लिया था रिस्क

रवि किशन ने बताया, ‘शो में जाकर मैंने बहुत बड़ा रिस्क लिया था। मुझे लगा मैं बाहर निकलूंगा, बहुत सारे हीरो आ जाएंगे। फिल्म इंडस्ट्री में तो ऐसा है कि दो दिन आप गायब हो गए तो दूसरा कोई आ जाता है। लेकिन यह नेचुरल है। आपका कोई इंतज़ार नहीं करता।  हम लोग को गलतफहमी होती है कि मेरी वजह से इंडस्ट्री चल रही है। ये गलतफहमी किसी को नहीं रहनी चाहिए। किसी कि वजह से कुछ चलता नहीं है। समय चलता रहता है।  लेकिन, मैंने वो रिस्क ले लिया। पूरे परिवार के लिए वो रिस्क लेना जरुरी था।’

यह भी पढ़ें: Exclusive: तैमूर को पसंद हैं ‘पंचतंत्र की कहानियां’, करीना कपूर ने बेटे का सीक्रेट किया रिवील

Exclusive: करीना कपूर को नहीं बनना था एक्ट्रेस, इंडस्ट्री में 23 साल बिताने के बाद बेबो ने बताया अपना ड्रीम करियर

WWE चैंपियन और मशहूर एक्टर को बेटियों ने बना दिया ‘लड़की’, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी





Source link

Continue Reading

TRENDING

व्हाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा कंटेंट भेजने पर मौत की सजा, PAK की आतंकवाद-रोधी अदालत का फैसला

Published

on

By



दोषी शख्स की पहचान सैयद मुहम्मद जीशान के तौर पर हुई है। जीशान को शुक्रवार को पेशावर की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम और आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया।



Source link

Continue Reading