रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विनर्स के नामों का ऐलान कर दिया गया है। 6 हस्तियों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। मनोरंजन के क्षेत्र की बात करें तो फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण सम्मान मिला है। इनके अलावा ऑस्कर की रेस में दौड़ रही RRR मूवी के गाने ‘नाटू नाटू’ के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को पद्म श्री सम्मान मिला है। इसी क्षेत्र में पद्म श्री के लिए रवीना टंडन का नाम भी शामिल है। आइये आपको बताते हैं कि मनोरंजन के क्षेत्र में किन हस्तियों के नामों का ऐलान किया गया है। जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण
जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण
इन हस्तियों को पद्म भूषण
पद्म भूषण
साउथ इंडियन सिनेमा की फेमस सिंगर वाणी जयराम को पद्म भूषण का सम्मान मिला है। सुमन कल्याणपुर बॉलीवुड की फेमस सिंगर हैं। उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से हुआ करती थी।
पद्म श्री कीलिस्ट
पद्म श्री
ऑस्कर जीतने की रेस में शामिल ‘आरआरआर’ फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी को पद्म श्री सम्मान दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को भी सम्मान मिला है। इस लिस्ट में उषा बर्ले और हेमंत चौहान भी हैं।
रियलिटी शो बिग बॉस 16 में आज मिड वीक एविक्शन हुआ। उसके पहले बिग बॉस ने घर में कुछ मेहमानों को बुलाया। वो थी बाहरी जनता। जिन्हें घरवालों ने एंटरटेन किया और जनता ने वोट किया। टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में से बिग बॉस 16 को अपना टॉप 5 मिल गया है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द ही जैसलमेर में सात फेरे लेने वाले हैं। वही कियारा आडवाणी से सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल होने के लिए उनके परिवार से अब तक करीब 17 मेहमान आ चुके हैं। रात करीब 8 बजे सिद्धार्थ अपने पिता सुनील मल्होत्रा, मां रीमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा और अन्य के साथ 4 फरवरी को आए थे।6 फरवरी को उनके चाचा जयदीप भल्ला, बुआ इरसेली, दादी हरचरण भल्ला, भतीजी अवनी, बुआ अंबिका होरा, चाचा अशोक होरा, चचेरे भाई रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशिता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे। इसी बीच कियारा आडवाणी की दूहल्न बने लाल जोड़े में फोटो खूब वायरल हो रही है।
सिद्धार्थ की दादी ने मीडिया को बताया कि वह बहुत उत्साहित और खुश हैं। दिल्ली के लड़के सिद्धार्थ की गेस्ट लिस्ट कियारा से लंबी है। इसमें उनकी मां के दोस्त भी शामिल हैं। ये मेहमान दिल्ली और पंजाब से आए हैं। इस जोड़ी के कॉमन फ्रेंड करण जौहर दोनों तरफ से लिस्ट में थे। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म निर्माता आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी और कई अन्य लोग शादी में शामिल होंगे। कियारा के परिवार से अब तक 10 लोग आ चुके हैं। इनमें उनके पिता जगदीप आडवाणी, मां जेनेवीव आडवाणी, ईशान आडवाणी और दादी शामिल हैं। रविवार शाम को उनके भाई मिशाल आडवाणी आए थे। इसके अलावा 5 फरवरी को बुआ सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, दादी वालेरी आडवाणी, बुआ शाहीन अग्रवाल, रिश्तेदार इशिता आडवाणी, कर्म विवान पहुंचे।
शादी में कियारा की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड के साथ-साथ बिजनेस फैमिली के लोग भी शामिल हैं। सबसे खास हैं उनकी बचपन की दोस्त ईशा अंबानी। ईशा और उनके पति अपने निजी चार्टर से रात करीब साढ़े नौ बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके अलावा कियारा के बॉलीवुड फ्रेंड शाहिद कपूर रविवार सुबह अपनी पत्नी मीरा और करण जौहर के साथ पहुंचे। अभिनेत्री जूही चावला और उनके व्यवसायी पति जय मेहता, कोरियोग्राफर शबीना खान, व्यवसायी महिला जेबा कोहली और अभिनेता ईशान चंडोक भी शादी में शामिल होंगे। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने शादी की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मुंबई और दिल्ली से वेटर्स की टीम बुलाई है। शादी में स्थानीय लोगों को किसी काम के लिए नहीं लगाया जा रहा है। लगभग 500 वेटरों की एक टीम को तैनात किया गया है, जिनमें से 200 मुंबई के हैं। वेटर्स के लिए सफेद पैंट और शर्ट और सिर पर पगड़ी का ड्रेस कोड तय किया गया है।
दूसरे के घर में क्या हो रहा है, ये जानने की उत्सुकता हर किसी में होती है। और जब बात शादी की हो तो ये एक्साइटमेंट दोगुनी-चौगुनी बढ़ जाती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के साथ भी ऐसा ही है। कब होगी, कैसे होगी, कहां होगी, कौन गेस्ट होगा… जैसे तमाम सवाल फैन्स के मन में घुमड़ रहे हैं। पहले था कि 6 फरवरी को कपल सात फेरे ले लेंगे। 5 फरवरी से गेस्ट्स भी पहुंचने लगे थे लेकिन अब खबर है कि वह 7 फरवरी को एक-दूजे के साथ जन्मों-जन्मों की कसमें खाएंगे। इसके अलावा एक मेंयू कार्ड भी सामने आया है, जिसमें 6 से लेकर 7 तक की पूरी जानकारी लिखी हुई है। जैसा कि सभी को मालूम है कि सिद्धार्थ और कियारा (Kiara Advani-Sidharth Malhotra) की शादी जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है। सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब इन्होंने एक होने का फैसला किया है। अब शादी के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स से जुड़ी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 फरवरी को पैलेस के कोर्टयार्ड में वेलकम लंच हुआ।
कियारा की शादी का पूरा टाइम-टेबल
इसके बाद शाम को संगीत का आयोजन किया गया। दूल्हा और दुल्हन की टोली शादी के पहले पूरा रंग जमाया।संगीत के बाद 7 फरवरी को हल्दी रखी गई है, जो कि पैसेल के एक हिस्से में होगी। इसके बाद बावड़ी में शादी होगी। और उसके बाद 7 फरवरी को ही सेलिब्रेशन लॉन में रिसेप्शन होगा। कुल मिलाकर इस शादी से जुड़े जो भी रस्में हैं, वो इस पैलेस में हो जाएंगी और उसके बाद कपल वहां से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में होगा ये खास
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में 10 देशों से 100 से ज्यादा पकवान रखे गए हैं। इतना ही नहीं, 50 से ज्यादा स्टॉल्स लगाई गई हैं। यहां मेहमानों को परोसने के लिए 500 वेटर्स की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही सैकड़ों टेक्निकल एक्सपर्ट को मुंबई और दिल्ली से जैसलमेर बुलाया गया है। इसके अलावा, संगीत में डीजे गणेश का जलवा होगा। उनके बजाए गानों पर पूरे रिश्तेदार और दोस्त थिरकेंगे। ये वही हैं, जिनकी बीट्स पर ईशा अंबानी की सगाई, ऋचा चड्ढा और अली फैजल की शादी में सब डांस कर चुके हैं।