Connect with us

Business

दिवाली के अगले दिन लगा सूर्यग्रहण, साल के आखिरी ग्रहण का ये है समय

Published

on


इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 की जगह 26 अक्टूबर की जाएगी
बीएस वेब टीम / नई दिल्ली 10 25, 2022






 2022 का आखिरी आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के शुरू होने से पहले आधी रात में सूतक काल शुरू हो चुका। इस साल सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 25 की जगह 26 अक्टूबर की जाएगी। 


जानकारी के मुताबिक, ये आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर-पूर्वी अफ्रीका, पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।



वहीं भारत की बात करें तो ग्रहण नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा।

साथ ही पूर्वी भारत को छोड़कर इस ग्रहण को सारे भारत में देखा जा सकता है। बताते चलें कि इससे पहले 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था।


जानें भारत में कब तक रहेगा सूर्य ग्रहण:


भारत में सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। ये सूर्य ग्रहण लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण दिखेगा।



गलती से भी न करें सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम


नए काम की शुरुआत ना करें- ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसी के कारण कोई भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। साथ ही लोगों को ग्रहण काल के दौरान नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।

 

गर्भवती महिलाएं भी इन बातों का रखें ध्यान- अगर कोई महिला गर्भवती है तो उसे सूर्य ग्रहण काल किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही सिलाई-कढ़ाई करने से भी बचना चाहिए। गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को सूर्य ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा से नुकसान पहुंच सकता है।

 

ना खाएं खाना- सूर्य ग्रहण के दौरान खाने का सेवन नहीं करना चाहिए। कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा कुछ भी काटने और छीलने का काम भी नहीं करना चाहिए।




Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Business

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिर गया, निफ्टी 17,900 के नीचे बंद हुआ

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

सेंसेक्स में 77 अंकों की मामूली बढ़त, निफ्टी 18 हजार के पार खुला

Published

on

By


डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) भी सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 77.23 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 60,430.50 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.60 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 18,016.80 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1205 शेयरों में तेजी आई, 679 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ था।



Source link

Continue Reading

Business

पेट्रोल- डीजल की कीमतें हुईं अपडेट, जानें आज बढ़े दाम या मिली राहत

Published

on

By



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों को लेकर लंबे समय से कोई बढ़ा अपडेट देखने को नहीं मिला है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कई बार जबरदस्त तरीके से गिर चुकी हैं। हालांकि, जानकारों का मानना है कि, आने वाले दिनों में कच्चा तेल महंगा होने पर इसका असर देश में दिखाई दे सकता है। फिलहाल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि, आखिरी बार बीते साल में 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्‍ता हो गया था। इसके बाद लगातार स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। आइए जानते हैं वाहन ईंधन के ताजा रेट…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 



Source link

Continue Reading