Delhi Famous Food: दिल्ली में मिलने वाले छोले कुलचे खाने के लिए लोग बाहर से आते हैं। दिल्ली का खाना दुनियाभर में मशहूर है, यहां का नाम आते ही तरह तरह के पकवानों के नाम याद आने लगते हैं। अगर आप भी खाने के शौकीन है तो यहां हम आपको बताने वाले हैं दिल्ली में मिलने वाले मशहूर छोले कुलचे की जगहों के नाम, जहां खाने के लिए हर दिन सैकड़ों लोग आते हैं। इनमें से एक दुकान आजादी से पुरानी है और खास बात ये है कि इस दुकान पर नाम भी नहीं है। आइए जानते हैं छोले कुल्चे की मशहूर दुकानों के बारे में।
लोटन छोले कुलचे (Lotan chole kulche)
लोटन छोले कुलचे की दुकान 2368, छत्ता शाहजी रोड, मनोहर मार्केट, पुरानी दिल्ली में है। जहां आजादी के पहले से छोले कुलचे सर्व किए जा रहे हैं। इस दुकान पर छोले-कुलचे के साथ छोले का सूप भी मिलता है, जिसमें लोग मक्खन डालकर पीते हैं। इस सूप को पीने के बाद आपको दिन में तारे दिख सकते हैं। यह तीखा लेकिन स्वाद से भरपूर होता है। लोटन छोले कुलचे वालों की दिल्ली में कई और दुकाने भी खुल चुकी हैं लेकिन सबसे पुरानी दुकान छत्ता शाहजी रोड पर है, जहां दुकान पर नाम भी नहीं है।
सियाराम के छोले कुलचे
लाजपत नगर के मार्केट में सियाराम के छोले कुलचे मिलते हैं। यहां सुबह 11 बजे से, छोले कुलचे मिलने लगते हैं जिसे खाने के लिए दिनभर में सैकड़ों लोग आते हैं। सियाराम छोले स्वाद में बेहद टेस्टी होते हैं, यहां छोले और कुलचे के साथ तीखी मिर्च भी मिलती है।
कंप्यूटराइज्ड छोले कुलचे का पता गुरु अंगद नगर पश्चिम, लक्ष्मी नगर, दिल्ली है, जहां स्वादिष्ट छोले कुलचे मिलते हैं। यहां एक बार छोले कुलचे खाने वाला दोबारा जरूर आता है। वीकेंड पर आप भी परिवार के साथ कंप्यूटराइज्ड छोले कुलचे का आनंद जरूर उठाएं।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती है और इससे पहले शनिवार और रविवार है। तो, इस साल लंबे इंतजार के बाद ये लॉन्ग वीकेंड आया है। ऐसे में घर में बैठकर टाइम पास करने की जगह अगर आप कहीं जाकर घूम आएं तो समय का तो सदुपयोग होगा ही साथ ही, आपको एक लंबी बोरियत से छुट्टी मिलेगी। लेकिन, फिर हम इस सवाल के साथ फंस जाते हैं कि कहां जाएं। छुट्टी है पर इतनी ज्यादा भी नहीं कि हम बहुत दूर जाकर घूम आएं। ऐसे में इस मौके का इस्तेमाल करते हुए आप दिल्ली के आस-पास की इन 3 जगहों पर घूमकर आ सकते हैं।
घूम आएं ये 3 पहाड़ी इलाके-Gandhi Jayanti 2023 Long Weekend Trips
1. लैंसडाउन-Lansdowne
लैंसडाउन, उत्तराखंड का एक छोटा शहर है जो कि खूबसूरत पहाड़ियों का घर है। ये जगह उन लोगों को काफी पसंद आ सकती है जो थोड़ा शांति से रहना चाहते हैं। यहां आप तीन दिन की छुट्टियां बड़े आराम से बीता सकते हैं। जैसे कि आप यहां भुल्ला ताल, स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक, जंगल सफारी और तारकेश्वर महादेव मंदिर जा सकते हैं। लैंसडाउन जाने के लिए दिल्ली से मेरठ जाएं और फिर वहां से लैंसडाउन बस से जा सकते हैं। इसके अलावा आप कोटद्वार होते हुए भी यहां जा सकते हैं।
अगर आपको बहुत पैसे नहीं खर्च करने और कहीं घूमकर भी आना है तो आप नैनीताल जा सकते हैं। ये दिल्ली से पास है और कश्मीरी गेट से यहां के लिए हर समय बसें जाती रहती हैं। यहां बहुत से ताल हैं जहां आप घूमकर आ सकते हैं। इसके अलावा यहां कई मंदिर हैं। किलबरी टाइप के जंगल हैं, पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं और आप हिमालय म्यूजियम भी देखने जा सकते हैं। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं या फिर शॉपिंग के लिहाज से भी ये जगह अच्छी है।
रानीखेत,कुमाऊं में बसा एक आकर्षक हिल स्टेशन है। इसके पीछे कहानी ये है कि रानी पद्मिनी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से इतनी मंत्रमुग्ध थी कि राजा सुधारदेव ने उनके लिए यहां एक महल बनवाया और इस स्थान का नाम रानीखेत रखा। यहां आप हरे-भरे घास के मैदान, फलों के बगीचे और लंबे-लंबे चीड़ के पेड़ों के बीच एक ढ़लती शाम को देख सकते हैं। तो,छुट्टियां बर्बाद न करें और इन जगहों पर एक बार जरूर घूम आएं।
नाश्ता करना जरूरी है लेकिन रोज एक ही तरह का नाश्ता करना काफी बोरियत वाला काम हो सकता है। इसकी वजह से कुछ दिनों के बाद नाश्ता करने का दिल ही नहीं होता और फिर हमारी क्रेविंग दूसरे चीजों के प्रति बढ़ने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर आप अपने नाश्ते में बदलाव करते रहें और कुछ हेल्दी ट्विस्ट करते रहें। ऐसा ही एक साउथ इंडियन दिश है मेदू वड़ा। आप इसे नारियल की चटनी और सांबर के साथ खा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप इसे रात की बची सब्जी और दाल के साथ भी ले सकते हैं। तो, जानते हैं नाश्ते के लिए मेदू वड़ा बनाने की रेसिपी।
मेदू वड़ा बनाने की विधि-Best medu vada recipe in hindi
मेदू वड़ा बनाने के लिए आपके पास इन चीजों का होना जरूरी है। जैसे इस बनाने के लिए सबसे पहले धुली उड़द की दाल लें। इस दाल को पीसकर रख लें और थोड़ा सा सोडा पाउडर मिला लें। अब इसमें स्वाद के लिए अदरक,हरी मिर्च,नमक,काली मिर्च और हींग आदि मिलाएं। इसमें आप बाकी सब्जियां भी कद्दूकर करके मिला सकते हैं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंट लें और तब तक सांबर और चटनी की तैयारी करें। कुछ नहीं तो आप इस बैटर को रात में बनाकर रख सकते हैं ताकि सुबह तक ये अच्छे से फर्मेंटेट हो जाए।
मेदू वड़ा बनाने के लिए पहले एक कड़ाही चढ़ाएं। इसमें सरसों का तेल ऊपर से डालें। तेल को अच्छी तरह से गर्म होने दें। इसके बाद इसमें वड़ा बनाकर डालें। अब इसे रखते समय बीच में छेद जैसा बनाएं। इसे धीमी आंच पर पकने दें और तब तक पकाएं जब तक ये अच्छे से पका हुआ और क्रिस्पी न दिखने लगे। आप इसे और टेस्टी और क्रंची बनाने के लिए सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये इसके टेस्ट को बेहतर बना सकता है।
तो, वड़ा बनाएं और फिर इसे सांबर और चटनी के साथ बैठकर खाएं। ये नाश्ता काफी हल्का पर पेट भरने वाला होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और फिर आप तमाम क्रेविंग से बचे रहते हैं। तो, अगर आपने कभी घर पर मेदू वड़ा नहीं बनाया है तो एक बार ये जरूर ट्राई करें।
Image Source : SOCIAL
sadar bazar jewellery market in delhi
त्योहारों का सीजन लगभग आ चुका है और पृतपक्ष के बाद इसमें तेजी आ जाएगी। पृतपक्ष के बाद नवरात्री आ जाएगी, फिर करवा चौथ, उसके बाद दीवाली और फिर शादियों का मौसम। ये तमाम त्योहार लड़कियों के लिए फैशन गेटअप के बड़े अवसर होते हैं। डांडिया नाइट्स से लेकर करवाचौथ तक अलग-अलग अवसरों पर अलग-अलग ज्वेलरी को आप अपनी लुक का हिस्सा बना सकती हैं। इसके अलावा आपके खुद की शादी है तो भी आप अपने लिए हर प्रकार के गहने यहां से ले सकती हैं। पर सवाल ये है कि ज्वेलरी ले कहां से? तो, दिल्ली का ये मार्केट आपके लिए परफेक्ट है क्यों। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
सस्ते दाम पर खूबसूरत गहनों के लिए फेमस है दिल्ली का ये बाजार-Sadar bazar jewellery market
सदर बाजार दिल्ली में गहनों के होलसेल मार्केट के लिए फेमस है। यहां आपको हर प्रकार के ज्वेलरी मिल जाएंगे। आपको यहां ब्राइडेल ज्वेलरी मिल जाएंगी। इसमें भी आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। जैसे कि आप किस प्रकार का लुक रखना चाहती हैं। आप हैवी इंडिइन ब्राइड का लुक लेना चाहती हैं जैसे पंजाबी ब्राइड या फिर साउथ इंडियन ब्राइडल लुक। अगर आप रानी टाइप का कोई लुक रखना चाहती हैं तो राजस्थानी ज्वेलरी ले सकती हैं। इसके अलावा आप वेस्टर्न लुक में काफी सारी ज्वेलरी ले सकती हैं।
इसके अलावा आप करवाचौथ जैसे मौकों के लिए भी यहां से ज्वेलरी ले सकते हैं। इतना ही नहीं पार्टी के लिए या फिर हल्दी और मेहंदी के लिए भी आप यहां से हर प्रकार के ज्वेलरी ले सकती हैं। इतना ही नहीं डेली यूज के लिए भी आप यहां से सस्ते दामों पर खूबसूरत इयररिंग और नेकलेस ले सकती हैं।
कब और कैसे जाएं सदर बाजार-How to visit sadar bazar
सदर बाजार में बहुत भीड़ रहती है इसलिए कभी भी जल्दी-जल्दी में कोई भी चीज लेने यहां न जाएं। थोड़ा आराम से समय लेकर जाएं। तो, रविवार को छोड़कर आप यहां किसी भी दिन जा सकते हैं। ये सुबह 11 बजे खुलता है और शाम 6 बजे बंद हो जाता है। सदर बाजार जाने के लिए आपको पास का मेट्रो स्टेशन पड़ेगा चांदनी चौक। फिर आप यहां से रिक्शा करके या पैदल भी इस मार्केट तक पहुंच सकते हैं। ध्यान रहे कि यहां भीड़ काफी होती है इसलिए आपको थोड़ा ज्यादा समय लेकर यहां जाना चाहिए।