इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद विवादों में छाई रहती हैं। आधे से ज्यादा समय वह अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कई बार उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ता है लेकिन उससे वह कभी घबराती नहीं। अपनी दुनिया में वह हमेशा मगन दिखाई देती हैं। हाल ही में तो उन्होंने पपाराजी को भी हड़का दिया था। जब किसी ने उनके कपड़ों पर कमेंट किया था। वह हर छोटी-बड़ी चीज से अपने लिए ड्रेस डिजाईन कर लेती हैं। एक बार फिर वह टूटे हुए दिल के साथ स्पॉट की गईं, जिसमें वह कतई बिंदास लग रही थीं। उर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ से अपनी ऐसी पहचान बनाई कि अब उनको नेम-फेम दोनों भर-भरकर मिल रहा है। वह अपने अतरंगी लिबाज से टॉक ऑफ द टाउन बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आ रही थीं। उन्होंने जमकर लताड़ भी लगाई थी। क्योंकि किसी ने उनके लिए कहा था- आज ये ढंग के कपड़े पहनकर आई है। इस पर उन्होंने कहा था- ‘मैं यहां इसके लिए नहीं आती हूं। कपड़ों पर कमेंट करना है तो अपनी गर्लफ्रेंड और मां-बहन के कपड़ों पर करो। मेरे कपड़ों पर कोई कमेंट नहीं करेगा।’
उर्फी जावेद ने बिखेरा जलवा अब वह एक बार फिर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बेहद खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने मिनी रेड स्कर्ट और टूटे हुए दिल के शेप में टॉप पहना हुआ था, जिसमें कई सारी जंजीरें लगी हुई थीं। वीडियो में वह पपाराजी से बात कर रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यूजर्स भी उनके इस अनोखे लुक पर कमेंट कर रहे हैं। प्यार लुटा रहे हैं।
रणवीर सिंह-मसाबा गुप्ता कर चुके हैं तारीफ उर्फी जावेद को लोग भले ड्रेसिंग सेंस के लिए ट्रोल किया जाता रहा हो लेकिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता उनकी जमकर तारीफ कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर ने जहां उर्फी को फैशन आइकॉन बताया था। वहीं, मसाबा ने कहा था कि वह जिस तरह से अपने आउटफिट रातों-रात डिजाइन करती हैं, वो कला उनसे सीखना चाहती हैं। ऐसे में उर्फी का सातवें आसमान पर पहुंचना लाजमी है।
Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा, अभीर को अस्पताल ले जाती है। अभिनव, अभीर से बेहोश होकर उसे डराने के लिए नहीं कहता है। अक्षरा, अभीर को डांटती है और कहती है कि वह फुटबॉल खेलता रहता है और आराम नहीं करता। वह अभीर को फुटबॉल खेलने से रोकती है। अभीर, अक्षरा से उसे फुटबॉल खेलने देने की विनती करता है।
पार्थ ने हेरफेर करने की कोशिश –
अक्षरा, अभिनव से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि अभीर को कुछ नहीं होगा। अभिनव कहता है कि वह अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अभिनव और अक्षरा ने अभीर को सुला दिया। शेफाली, शिवू से बात करती है। पार्थ आता है और उसे माफ करने के लिए हेरफेर करने की कोशिश करता है।
अक्षरा की खुशी – अक्षरा, अभीर के लिए दवा बनाने की कोशिश करती है। सुरेखा, अक्षरा को आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बताती है। अक्षरा, मनीष को भरोसा दिलाती है कि वह अभिमन्यु और आरोही के लिए खुश है।
अभिमन्यु का पर्दाफाश – शेफाली-पार्थ से कहती हैं कि छुने की कोशिश न करें। पार्थ कहता है कि वह उसका पति है। पार्थ सबके सामने अभिमन्यु के ‘मैं बदल गया हूं’ के दावे का पर्दाफाश करने का फैसला करता है। अभिमन्यु, अभीर के अपडेट का इंतजार करता है। उसे अभीर के फुटबॉल मैच के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु, अभीर की जीत के लिए प्रार्थना करता है। वह सोचता है कि उसका अभीर से क्या संबंध है।
अभी को अभीर की चिंता – अभीर अपने मैच की तैयारी करता है। अभिनव को अभीर की सेहत की चिंता होती है। अभिमन्यु द्वारा उपहार में दिया गया जूता अभीर पहनता है। मुस्कान ने कायरव को उसका दुपट्टा लौटाने के लिए धन्यवाद दिया। सुरेखा को लगता है कि मुस्कान ने कायरव के साथ नई कहानी शुरू की है। अक्षरा, अभिनव अभीर को टूर्नामेंट में ले जाते हैं। अभिमन्यु को अभीर की चिंता होती है।
Precap: मुस्कान, अभिमन्यु को अभीर की स्थिति के बारे में बताती है। अभीर अस्पताल में भर्ती हो जाता है।
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। अंशुला की ये तस्वीर मालदीव वकेशन की है और सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अंशुला की इस तस्वीर पर उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने भी कॉमेंट किया है।
Written by अर्चना सिंह | Navbharat Times | Updated: 27 Mar 2023, 10:44 pm
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनके बचपन की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना, भाई राहुल खन्ना और मां गीतांजली नजर आ रही हैं।