Connect with us

Sports

टीम इंडिया के कप्तान को तुरंत लेना चाहिए आराम, WTC फाइनल से पहले इस दिग्गज की बड़ी सलाह

Published

on


Image Source : IPL
Rohit Sharma

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। आईपीएल के पिछले दो मैचों में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह तीसरे नंबर पर उतरे थे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी खराब फॉर्म का खामियाजा मुंबई इंडियंस को हराकर चुकाना पड़ा है। अब भारत के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनके लिए बड़ा बयान दिया है। 

सुनील गावस्कर ने कही ये बात 

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर मानना है कि भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल से ब्रेक  ले लेना चाहिए। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि मैं चाहूंगा कि रोहित फिलहाल ब्रेक ले और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए खुद को फिट रखे। वह आखिरी के कुछ मैचों के लिए वापसी कर सकते है, लेकिन फिलहाल उन्हें खुद को थोड़ा रेस्ट देना चाहिए। टी20 लीग में लंबे समय तक कम स्कोर के बाद रोहित का आत्मविश्वास डगमगा गया है। डब्ल्यूटीसी का फाइनल लंदन के ओवल में सात से 11 जून तक होना है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित 

IPL 2023 में अभी तक रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैचों में सिर्फ 184 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक आया है। वह आईपीएल 2023 में लगातार दो बार जीरो पर आउट हुए हैं। उनके नाम ही आईपीएल में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड है। 

ऐसा रहा है करियर 

रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 237 मैचों में 6063 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 41 अर्धशतक दर्ज हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले रोहित का फॉर्म में आना बहुत ही जरूरी है। उनके ऊपर भारतीय टीम को तेज शुरुआत देने की बड़ी जिम्मेदारी है। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

IPL में कैसा खेले टीम इंडिया के सूरमा, जिन्हें अगले हफ्ते WTC Final में ऑस्ट्रेलिया से लेना है लोहा

Published

on

By



इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले उन 13 भारतीय प्लेयर्स का रिपोर्टकार्ड, जिनसे अब पूरे देश को उम्मीदें होंगी। उम्मीदें होंगी इंग्लैंड में छा जाने की, ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गदा घर लाने की।



Source link

Continue Reading

Sports

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 का ऐलान, अनकैप्ड सीमर को मिली जगह

Published

on

By


ऐप पर पढ़ें

आयरलैंड के खिलाफ एक जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है। इस प्लेइंग इलेवन में एक अनकैप्ड सीमर को जगह मिली है। एशेज सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर इस चार दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है, जो लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के लिए जोश टंग (Josh Tongue) खेलने वाले हैं, जो पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेंगे। 

पेसर जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन को टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया है, लेकिन इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के पहले एशेज टेस्ट के लिए समय पर फिट होने की उम्मीद है। चोटों ने 25 वर्षीय टंग के लिए जगह बनाई, जिनके नाम 47 प्रथम श्रेणी मैचों में 162 विकेट दर्ज हैं। इससे पहले ही टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पुष्टि की थी कि जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन लॉर्ड्स में टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

नींद नहीं आई, यही सोचता रहा कि… IPL फाइनल में आखिरी ओवर डालने वाले मोहित ने सुनाई आपबीती

टंग के अलावा, इंग्लैंड के पास बेन स्टोक्स के साथ पेस अटैक में मैथ्यू पॉट्स और स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिनकी गेंदबाजी फिटनेस मैकुलम के यह कहने के बावजूद अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें विश्वास है कि कप्तान जल्द ही गेंदबाजी में वापसी करेंगे। टीम में शामिल होने के बावजूद क्रिस वोक्स अंतिम एकादश से बाहर हो गए। बेन डकेट और जैक क्राउले ओपन करते नजर आएंगे। नंबर 3 पर ओली पोप होंगे। 4 पर जो रूट खेलेंगे। 

आयरलैंड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन 

बेन डकेट, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग और जैक लीच।



Source link

Continue Reading

Sports

MS Dhoni Business: होटल से लेकर एयरोस्पेस तक फैला है कारोबार, बिजनेस टाइकून धोनी का नेटवर्थ जानकर हिल जाएंगे आप

Published

on

By


नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड पांचवीं बार इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी। रोमांचक फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। हालांकि यह कहा जा रहा था कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन उन्होंने एक और सीजन खेलने का फैसला किया है। धोनी इस लीग में कुल 250 मैचों में 5082 रन बना चुके हैं। वहीं आईपीएल के 16वें सीजन की बात करें तो उन्होंने 200 से भी अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी ने बेशक आईपीएल में खेलने रहने का फैसला किया है लेकिन उन्होंने साल 2020 में 15 अगस्त के दिए इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। क्रिकेट के मैदान पर धोनी अपने खेल में कितने माहिर हैं, यह तो हर कोई जानता है लेकिन मैदान से बाहर भी वह कई चीजों के मास्टर हैं। खास तौर से बिजनेस के। यही कारण है कि धोनी भारत के सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन में से एक माने जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का कुल नेटवर्थ 1 हजार करोड़ से भी अधिक का है।क्रिकेट से कमाई के अलावा धोनी के कई बड़े बिजनेस भी है। वहीं उन्होंने कई बड़े स्टार्ट अप में अपना निवेश भी किया है, जिसमें कपड़े से लेकर होटल और स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की कंपनी शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन बिजनेस में है महेंद्र सिंह धोनी का निवेश और कहां-कहां से होती है कमाई।

रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी

महेंद्र सिंह धोनी का रीति स्पोर्ट्स के नाम एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी है। इस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के द्वारा के दुनिया के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों का मैनेजमेंट का काम संभालती है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करने वाले फाफ डुप्लेसी, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और भुवनेश्वर कुमार रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के क्लाइंट हैं।

धोनी का फुटवियर ब्रांड

स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के अलावा धोनी ने साल 2016 में अपने कपड़े और फुटवियर ब्रांड सेवन को लॉन्च किया था। इस कंपनी में धोनी का पूरा मालिकाना हक है। सिर्फ फुटवियर ही नहीं, धोनी ने फूड एंड बेवरेज में भी निवेश किया है। धोनी ने खाद्य और पेय स्टार्ट अप 7 In Brews में भी निवेश किया है। इसके अलावा उन्होंने कॉप्टर 7 के नाम से एक चॉकलेट ब्रांड को भी लॉन्च किया है। यह ब्रांड उनके हेलीकॉप्टर शॉट से प्रेरित है।

धोनी की फिटनेस कंपनी

धोनी की पहचान दुनियाभर में एक फिट क्रिकेटर के तौर रही है। यही कारण है उन्होंने फिटनेस को बढावा देने के लिए एक चेन की शुरुआत की जिसका नाम धोनी स्पोर्ट्सफिट भी है। देश भर कुल 200 से भी अधिक फिटनेस चेन खुला हुआ है।

हॉकी टीम के मालिक हैं धोनी

धोनी के सभी फैन को पता है कि वह क्रिकेट से पहले फुटबॉल में गोलकीपिंग करते थे। क्रिकेट के अलावा भी उन्हें अन्य बांकी खेलों में भी खूब रूची रही है। यही कारण है कि उन्होंने हॉकी और फुटबॉल की टीम में अपना निवेश किया है। धोनी इंडियन सुपर लीग के चेन्नईयिन एफसी में फुटबॉल टीम के मालिक हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वह हॉकी टीम रांची रेज के सह-मालिक भी हैं।

धोनी का इंटरनेशनल स्कूल

महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरु में एक स्कूल की शुरुआत की है। धोनी के स्कूल का नाम ‘एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल इंग्लिश मीडियम है’। धोनी के स्कूल के साथ दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने किया है हुआ है जिसमें प्रोग्रामिंग जैसे सिलेबस को पढाया जाता है।

धोनी का प्रोडक्शन हाउस

धोनी ने फिल्म उद्योग में भी अपना हाथ आजमाया है। धोनी ने एक प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट है। उनके प्रोडक्शन के लेट्स गेट मैरिज में पैसा लगाया है। यह के एक तमिल फिल्म है। हाल ही में इस मूवी के पोस्टर को लॉन्च किया गया था।

फूड कंपनी में किया है निवेश

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शाका हैरी नाम के एक स्टार्टअप में निवेश किया है। यह कंपनी प्लांट बेस्ड प्रोटीन बनाने का काम करती है। शाका हैरी नाम के इस स्टार्टअप में धोनी के अलावा मनु चंद्रा जैसे निवेशक हैं।

ड्रोन कंपनी में धोनी का निवेश

धोनी ने एक टेक्नॉलॉजी कंपनी में भी निवेश किया है। इस कंपनी का नाम गरुड़ एयरोस्पेस है। इस कंपनी में धोनी के इंवेस्टमेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। धोनी इस कंपनी में ब्रांड एंबेसडर भी। इस कंपनी का मुख्य काम ड्रोन बनाने का है।

होटल कंपनी के मालिक हैं धोनी

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी होटल कंपनी भी मालिक हैं। झारखंड की राजधानी रांची में माही रेसिडेंसी के नाम से होटल भी है। हालांकि यह कोई होटल चेन नहीं है। धोनी का यह एकमात्र होटल है जो कि रांची में है।

कितनी है धोनी की नेटवर्थ

लगभग 10 से भी अधिक बिजनेस और स्टार्टअप में निवेश करने वाले धोनी की कुल नेटवर्थ 1030 करोड़ के करीब है। धोनी मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं। इस फ्रेंचाइजी से उन्हें अभी सालाना 12 करोड़ की बड़ी रकम मिलती है। इसके अलावा एंडोर्समेंट और प्राइज मनी अलग है। वहीं धोनी एक टीवी एड के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं। वहीं सब मिलाकर कुल 54 अलग-अलग कंपनियों का एड करते हैं।

धोनी ने साल 2011 में उत्तराखंड में एक शानदार घर भी खरीदा था जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ की है। वहीं उनके पास करोड़ की स्पोर्ट्स कार और बाइक का भी कलेक्शन है। यही कारण है वह नेटवर्थ के मामले में कई भारतीय क्रिकेटरों से काफी आगे है।

धोनी का क्रिकेटिंग करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी से बड़े खिताब दिलाए हैं। वह भारत के लिए साल 2004 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह अपने 16 साल के करियर में कुल 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4876 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाए हैं।

वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 10733 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1617 रन दर्ज है।

IPL: 20 करोड़ को भूल जाइए, आईपीएल में 10वें नंबर की टीम भी कर जाती है मोटी कमाई
IPL Final: CSK जीती फाइनल पर हारे तो मोहित शर्मा भी नहीं, अब 8 साल बाद हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी परेशानी, सुनील गावस्कर ने किया रोहित को आगाह



Source link

Continue Reading