जूतों से बदबू आना आम समस्या है। अक्सर लोग जूतों से बदबू आने की वजह से परेशान रहते हैं। परेशानी तो उस वक्त और अधिक बढ़ जाती है जब आप लोगों से घिरे हों और आपको जूते उतारने हों। ऐसे में शर्मिंदगी के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं बचता। अगर आप भी इस सम्सया से परेशान हैं तो अब आपको जूतों से आने वाली बदबू से परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि घर में ही मौजूद चीजों से आप इससे बड़ी आसानी से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
सफेद सिरका
जूतों की बदबू को दूर करने के लिए सफ़ेद सिरका आपके काम आ सकता है। इसके लिए सफेद सिरके को पानी में डाल कर जूतों को धो लें। आप सिरका को जूतों के अंदर छिड़क कर कपड़े से साफ भी कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपने पैरों की दुर्गंध से परेशान हैं तो इसमें सिरका आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक बाल्टी गर्म पानी लें उसके बाद इसमें सेब का सिरका डाल दें। अब अपने पैरों को इस पानी में थोड़ी देर के लिए रहने दें। इससे बदबू गायब हो जाएगा।
टी-बैग
टी-बैग भी जूतों की बदबू को दूर कर सकता है। इसके लिए टी बैग को उबलते हुए पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद पानी से बाहर निकालकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इन टी बैग्स को जूतों के अंदर कुछ देर के लिए रख दें। इससे जूतों की बदबू दूर हो जाएगी।
इसके लिए चावल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। उसके बाद इस पानी को छान लें। अब इस पानी में अपने पैरों को डूबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे आपके पैरों से दुर्गंध दूर हो जाएगी।
बेकिंग सोडा
इसके लिए आप अपने जूतों में बेकिंग सोडा छिड़क दें। आप चाहें तो हर रात को जूतों में बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर इसे अगली सुबह उठकर साफ कर लें। ऐसा करने से जूतों से बदबू आना दूर हो जाएगी।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
Image Source : FREEPIK
Health benefits of Almond Flour
आपने न जाने कितने अनाज के आटे की रोटियां खाई होंगी। साथ ही उनसे होने वाले अनेक फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या अपने किसी ड्राई फ्रूट्स के आटे की रोटियां खाई हैं? जी हां, आज हम आपको बादाम के आटे के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, बादाम एक ड्राई फ्रूट है, लेकिन इसका आटा बनाया जाता है। इसके आटे से भी कई चीजें बनाकर खायी जा सकती हैं। बादाम प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड्स से भरपूर होती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।
हड्डियां बनाए मजबूत
हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए कैल्शियम बेहद जरुरी होता है। अगर आपकी हड्डियां भी कमजोर हो गयी हैं तो आप बादाम के आते का सेवन शुरू कर दें। बादाम के आटे में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्राई फ्रूट्स का आटा हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही थकान और कमजोरी दूर होती है। बादाम के आटे से पीठ और जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
दिल के लिए फायदेमंद
ओमेगा 3 फैटी एसिड्स से भरपूर बादाम बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं। बादाम के आटे से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर हो जाता है।
डायबिटीज में असरदार
बादाम में मैग्नीशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। मैग्नीशियम इंसुलिन को बढ़ाता है और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।
पाचन करे दुरुस्त
अगर आपका पाचन शक्ति कमजोर है और पेट से जुड़ी समस्याएं आपको परेशान करती हैं तो आप बादाम के आटे का सेवन शुरू करें। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। ये पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस और कब्ज जैसी दिक्कतों से छुटकारा मिल जाात है। हालांकि अगर आप बादाम का आटा खाते हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन
Image Source : INDIA TV
Mahatma Gandhi Death Anniversary
Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज 30 जनवरी 2023 को भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। देश और दुनिया को अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाने वाले बापू को आज पूरा राष्ट्र याद कर रहा है। उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलकर न केवल समाज को बदला जा सकता है, बल्कि देश और दुनिया को भी नई राह दी जा सकती है। बापू के अनमोल विचार आज भी काफी मायने रखते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं बापू के प्रेरणा देने वाले कोट्स, सुविचार और अनमोल वचन। आपको बता दें कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया। 30 जनवरी 1948 की शाम को बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जानिए बापू के उन विचारों को जो आज भी सही रास्ता दिखाने में मदद करते हैं।
1. ‘खुद में वो बदलाव कीजिए जो आप दूसरों में देखना चाहते हैं।’ – महात्मा गांधी
2. ‘पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।’ – महात्मा गांधी
3. ‘जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप निडर होकर चलेगी, उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने आजादी हासिल कर ली है।’ – महात्मा गांधी
‘4. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।’ – महात्मा गांधी
5. ‘शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।’ – महात्मा गांधी
6.’विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता हैं।’ – महात्मा गांधी
‘7.भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।’ – महात्मा गांधी
8.’हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।’ – महात्मा गांधी
9.’अपने आपको जीवन में ढूंढना है तो लोगों की मदद में खो जाओ। महात्मा गांधी’ – महात्मा गांधी
10.’कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें’ – महात्मा गांधी
11.’स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।’ – महात्मा गांधी
कई लोगों को साल के बारह महीने अंडरऑर्म्स से पसीना आता है। पसीने के साथ साथ बदबू भी आती है। जिस वजह से कई लोग बहुत ज़्यादा परेशान होते हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो यह अच्छी तरह जानते होंगे की लोग आपके आसपास बैठने से भी कतराते हैं। अंडरआर्म्स में पसीना आने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण भी ये समस्या हो सकती है। दरअसल, अंडरआर्म्स में पसीने की ग्रंथियों की संख्या ज्यादा होती है इसलिए यहां ज्यादा पसीना आता है। लेकिन आपके पास बैठते ही अगर कोई नाक मुंह सिकोड़ने लगे तो आपको कैसा महसूस होगा? अगर आप भी चाहते हैं आप को सभी के सामने शर्मिंदा ना होना पड़े तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर आप अंडरऑर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
इन घरेलू उपायों से दूर भागेगी बदबू
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स की बदबू से आसानी से छुटकारा दिलाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिलाएं। इसमें गांठे ना बनने दें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगा रहने दें और बाद में साफ कर लें। यह पसीने को रोक कर बदबू से राहत दिलाता है।
गुलाबजल
पसीने की बदबू से राहत पाने के लिए गुलाबजल बहुत फायदेमंद है। इसे आप अंडरआर्म्स के आस-पास स्प्रे भी कर सकते हैं या फिर गुलाबजल से रूई के साथ अंडरआर्म्स को साफ कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिला कर नहाएंगे तो इससे पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है।
एप्पल साइडर विनेगर अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा दिलाने के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स में होने वाले बैक्टीरिया का खात्मा होता है और यह पसीने को भी कम करता है। एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाने से आपको फायदा मिल सकता है।
एलोवेरा
रात को थोड़ा सा एलोवेरा जेल अपनी उंगलियों पर लेकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे रातभर के लिए रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें। चाहें, तो एक चौथाई कप एलोवेरा जेल पी भी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्शन