Delhi Capitals IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को शानदार अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने आतिशी बैटिंग की। आरसीबी ने दिल्ली को जीतने के लिए 182 दिया था, जिसे बल्लेबाजों की वजह से ही दिल्ली की टीम ने 16.4 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2023 में कमाल करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आइए जानते हैं, इसके बारे में।
इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
182 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2023 के शुरुआत से ही धमाकेदार खेल दिखाया। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। इसके बाद फिल सॉल्ट और मिचेल मॉर्श ने तूफानी पारियां खेली। सॉल्ट ने सिर्फ 45 गेंदों में ही 87 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। मॉर्श ने 26 रनों की पारी खेली। अंत में राइली रूसो ने 35 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने किया कमाल
दिल्ली आईपीएल के इतिहास में 180 रनों से ज्यादा का टारगेट चेस करते हुए, चौथी सबसे बड़ी जीत (गेंदों के मामले में) दर्ज करने वाली टीम बन गई है। दिल्ली ने 20 गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज की है।
IPL में सबसे तेज 180 से ज्यादा रनों का टारगेट चेस करने वाली टीमें (गेंदें शेष रहने पर)
1. मुंबई इंडियंस- 32 गेंद (टारगेट- 190 रन) बनाम राजस्थान रॉयल्स
2. केकेआर- 31 गेंद (टारगेट- 184 रन) बनाम गुजरात लायंस 3. मुंबई इंडियंस- 27 गेंद (टारगेट- 199 रन) बनाम पंजाब किंग्स 4. दिल्ली कैपिटल्स- 20 गेंद (टारगेट- 182 रन) बनाम आरसीबी 5. दिल्ली कैपिटल्स- 20 गेंद (टारगेट- 188 रन) बनाम डेक्कन चार्जर्स 6. सीएसके- 20 गेंद (टारगेट- 184 रन) बनाम मुंबई इंडियंस
IPL 2023 में रहा ऐसा प्रदर्शन
IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी तक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2023 में अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर मौजूद है। उसका रेट रन रेट माइनस 0.529 है। दिल्ली की टीम को आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी बाकी बचे बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके अलावा उसे दूसरी टीमों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।
एक समय था जब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ की ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड लड़ाई की कोई सीमा नहीं हुआ करती थी। हालांकि अब तस्वीर काफी बदल चुकी है। 2019 वर्ल्ड कप में जब स्मिथ ने बॉल टैम्परिंग कांड के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की थी, तो भारत के खिलाफ मैच में उनकी काफी हूटिंग हो रही थी, तब विराट ने फैन्स को स्मिथ का सपोर्ट करने के लिए कहा था। इस घटना के बाद से दोनों के बीच की केमेस्ट्री काफी बदल चुकी है। दोनों एक-दूसरे के प्रति पब्लिकली सम्मान दिखाने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा ही एक बार और देखने को मिला है, लेकिन विराट के मुंह से स्मिथ की इतनी तारीफ सुनने के बारे में शायद ही किसी ने कभी सोचा होगा।
विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ इस जेनरेशन के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी हैं और काफी समय से उन्होंने यह दिखाया है कि उनकी जो एडाप्टबिलिटी है, वह सबसे कमाल की है। जितने भी आप टेस्ट क्रिकेटर ले लें इस जनरेशन के। उनका रिकॉर्ड सबको पता ही है, 85 या 90 टेस्ट मैचों में उनकी 60 की औसत है। जो बहुत ही अविश्वसनीय है।’
विराट यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘स्टीव स्मिथ जिस कंसिस्टेंसी से और जिस इम्पैक्ट से रन बनाते हैं, मैंने पिछले 10 साल में किसी और बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करते हुए नहीं देखा है। उनकी स्किल और उनके टेम्पारामेंट को इसका क्रेडिट जाता है। निश्चित तौर पर हम लोगों के लिए उनकी टीम के मेन प्लेयर स्टीव स्मिथ होंगे और उनके साथ मार्नस लाबुशेन भी। ये दोनों मिलकर ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर को कंट्रोल करते हैं। लेकिन स्टीव स्मिथ ने हमारे खिलाफ खूब रन बनाए हैं, और इंग्लैंड में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन जैसे बड़े खिलाड़ी को आप यही कोशिश करते हैं कि आप जल्दी से जल्दी आउट कर दें, क्योंकि अगर वह लंबे समय तक खेलेंगे तो मैच विनिंग इम्पैक्ट बना सकते हैं।’
Image Source : INDIA TV
WTC Final IND vs AUS Day 1 Live
WTC Final IND vs AUS Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टीम इंडिया का यह लगातार दूसरा फाइनल है, वहीं कंगारू टीम पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल रही है। रोहित शर्मा के सामने भारतीय फैंस की 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार की उम्मीदें हैं। वहीं पैट कमिंस भी टीम को अपनी कप्तानी में पहला बड़ा टाइटल जिताना चाहेंगे।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ओवल की पिच की बात करें तो यहां कि पिच में इंग्लैंड की परंपरागत परिस्थितियों के अनुसार उछाल होता है। वहीं जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है वैसे यहां स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा कि वह चार पेसर और एक स्पिनर के साथ उतरे हैं।
दोनों टीमों की Playing 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।