Connect with us

Health

चांदनी चौक जाएं तो जरूर खाएं ये 5 चीजें, इन्हीं में छिपा है दिल्ली का स्वाद

Published

on


Image Source : SOCIAL
Chandni chowk famous food

Chandni chowk famous food: दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट अपनी थोक बाजार के अलावा खाने-पीने की चीजों के लिए भी फेमस है। दरअसल, यहां आपको वेज-नॉन वेज और कई प्रकार की खाने की चीजें मिल जाएंगी। बात सिर्फ वेज फूड्स की करें तो, आपको इन फेमस चीजों का लुफ्त (chandni chowk famous food places) जरूर उठाना चाहिए। इनमें से हर किसी का स्वाद अपने आप में खास है, साथ ही इन्हें खाने लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। इसके अलावा इन्हें खाने के बाद आपको बार-बार यहां आने का दिल करेगा। तो, जानते हैं चींदनी चौक के सबसे फेमस फूड्स के बारे में विस्तार से।

चांदनी चौक के फेमस फूड्स-Chandni chowk famous food in hindi

1. पराठे वाली गली

चांदनी चौक के सबसे फेमस फूड्स में से हैं पराठे वाली गली। यहां आपको पराठे खाना काफी पसंद आ सकता है। यहां के पराठे देसी घी में तले जाते हैं और यहां हर प्रकार के पराठे मिल जाएंगे। यानी कि तमाम सब्जियों, दाल और पनीर के पराठे। इतना ही नहीं, इन पराठों के साथ खाई जाने वाली सब्जी का स्वाद भी गजब होता है और इनमें भी आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। 

दिल्ली की इस एक लेन पर मिल जाएगा आपको हर राज्य का सामान, गिफ्ट्स की शॉपिंग के लिए है बेस्ट प्लेस

2. लोटन छोले कुलचे

लोटन के छोले कुलचे 90 सालों से पुरानी दिल्ली में फेमस हैं। ये इतना चटपटा होता है कि इन्हें खाने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा। छोलों का स्वाद तो, बिलकुल ही अलग होते हैं जैसे इनमें तमाम प्रकार से मसाले होते हैं। दूसरा, इनके साथ कुलचों का स्वाद जिनमें काफी टेस्टी स्टफिंग होती है और इन्हें खाने के बाद आपका पेट भर जाएगा। 

3. बालाजी चाट

बालाजी चाट, चांदनी चौक काफी फेमस मार्केट है और इस दुकान के गोलगप्पे और चाट खाने लोग दूर-दूर से आते हैं। इनका स्वाद काफी गजब का होता है, मसालेदार और चटपटा। इसके अलावा इस दुकान पर आपको दूसरे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स भी खाने को मिल जाएंगे। 

daulat_ki_chaat

Image Source : SOCIAL

daulat_ki_chaat

नोएडा में इन जगहों पर मिलता है बेस्ट Street Food, एक बार जरूर चखें स्वाद

4. रबड़ी जलेबा

रबड़ी जलेबा, चांदनी चौक की काफी फेमस दुकान है। यहां जलेबी नहीं बड़े-बड़े जलेबा मिलते हैं जिसमें कि 1 जलेबा 100 ग्राम का होता है। ये जलेबा देसी घी में तले जाते हैं और इन्हें रबड़ी के साथ खाया जाता है। यहां आपको हमेशा भीड़ मिलेगी। 

5. दौलत की चाट

दौलत की चाट, दूध, मलाई और मक्खन आदि को मिलाकर तैयार की जाती है। ये काफी फेमस चाट है जिसमें दूध के ही तमाम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल होते हैं। खास बात ये है कि ये चाट बस यहीं मिलती है और इनका स्वाद भी इतना ही खास है। तो, चांदनी चौक जाएं और ये फेमस फूड्स जरूर खाएं।

Latest Lifestyle News





Source link

Health

हर कामयाब व्यक्ति में कॉमन होती हैं ये 5 बातें, कभी नहीं करते इन दो चीजों का इंतजार

Published

on

By


Image Source : SOCIAL
successful people habits

कामयाब व्यक्ति के लक्षण: कामयाबी सुनने और देखने में जितनी आसान लगती है असल में वो इतनी ही मुश्किल है। दरअसल, कोई भी व्यक्ति एक दिन में कामयाब नहीं होता बल्कि वो लगातार छोटी-छोटी चीजों को करने में लगा रहता है जिससे वो एक दिन कामयाब हो जाता है। अगर इन गुणों की बात करें तो ये हर कामयाब व्यक्ति में आपको एक से ही मिल जाएंगे। इसे आप उनकी आदत समझ सकते हैं जो कि उन्हें भीड़ से अलग करती है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से मजबूत बनने में मदद करती है। तो, जानते हैं हर कामयाब व्यक्ति में कौन सी बातें कॉमन हैं।

हर कामयाब व्यक्ति में कॉमन होती हैं ये 5 बातें-What are the 5 habits of success in hindi 

1. बड़े मौकों का इंतजार नहीं करते

आपने सुना होगा कि कुछ लोग हमेशा कहते रहते हैं कि अरे हमारे पास ये होता, तो ये कर डालते। हमें बड़े मौके ही नहीं मिले और इस बीच अपने छोटे-छोटे मौकों को भी गवा देते हैं। दरअसल, बड़े मौकों का इंतजार करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता है। सफल वो है जिसमे छोटे-छोटे मौकों पर काम किया और उसे बड़ा बना दिया।

2. दूसरों का इंतजार नहीं करते

हर कामयाब व्यक्ति दूसरों के आने का इंतजार नहीं करते। न ही वो किसी भी काम के लिए दूसरों की तरफ मुड़कर देखते हैं। वो खुद आगे बढ़ते हैं और अपने बल पर सारी चीजें करने की कोशिश करते हैं। इसलिए, आपने देखा होगा कि कामयाब व्यक्ति आगे बढ़ता है और खुद काम की जिम्मेदारी लेता है और लीड करता है। वो ऑर्डर का इंतजार नहीं करता। 

झूठ बोलने वाले लोगों की पर्सनालिटी में कॉमन होती हैं ये 5 बातें, देखते ही पहचान लेंगे आप

3. अकेले चलना जानते हैं

अगर आप कामयाब होना चाहते हैं तो अकेले चलना आपको आना चाहिए। आपको अकेले चलने में डर महसूस नहीं होना चाहिए। दरअसल, अकेले चलना मुश्किल जरूर है लेकिन अगर आप एक बार चल पड़े तो, राह अपने आप नजर आएगी और आप अपना रास्ता खुद बना लेंगे। 

4. समय और काम के पक्के होते हैं

हर कामयाब व्यक्ति में ये दो चीजें हमेशा कॉमन रहती है। पहला समय का पाबंद और दूसरा अपने काम का पक्का होना। आप कुछ भी कर रहे हैं और छोटी से छोटी जगह पर क्यों न हो ये बातें आपको दूसरों से अलग कर देती हैं। तो, अगर आप भी कामयाब होना चाहते हैं तो इन दोनों चीजों को पूरी तरह से फॉलो करें। 

ये 5 बातें बना सकती हैं आपको धाकड़ और स्ट्रांग पर्सनालिटी वाला, Confidence देख लोग रह जाएंगे दंग

5. निराशा में भी आशा खोज लेते हैं

कामयाब व्यक्ति निराशा के दौर में भी आशावान रहता है। वो एक पल को दुखी होता है पर हर पल इस दुख में नहीं जीता। ऐसे लोग निराशा में भी आशा खोज लेते हैं और हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं। तो, अपने अंदर इन बातों को शामिल करें और हमेशा अपनी कोशिशों को जारी रखें। 

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading

Health

आलू-प्याज और पनीर नहीं,नाश्ते में खाएं इन 3 सब्जियों से बना गरमा गरम पराठा

Published

on

By


Image Source : SOCIAL
beetroot paratha

Healthy breakfast: नाश्ता करना बेहद जरूरी है नहीं तो डाइट में इसका शामिल न होना आपको इन बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में कुछ लोग होते हैं जो हमेशा नाश्ते में पराठा ही खाना चाहते हैं। पर हमेशा आलू, प्याज और पनीर पराठा खाना अच्छा नहीं है। दूसरी सब्जियां और दाल भी हैं जिनसे आप कुछ हेल्दी पराठा तैयार कर सकते हैं। अब सब्जियों की बात की है तो आप गाजर और मूली के पराठे बना सकते हैं। आप मिक्सड करके कई सब्जियों के पराठे बना सकते हैं या फिर आप हर एक सब्जी से एक अलग पराठा बना सकते हैं। तो, आज हम आपके साथ शेयर करेंगे 3 सब्जियों से बनी पराठे की रेसिपी।

नाश्ते में खाएं इन 3 सब्जियों से बना गरमा गरम पराठा

1. ब्रोकली पराठा-broccoli paratha

ब्रोकली पराठा हाई प्रोटीन से भरपूर होता है और इसे खाना शरीर में काफी एनर्जी देने वाला है। ब्रोकली पराठा बनाने के लिए आपको ब्रोकली को उबाल लेना है और इसे थोड़ा मौश करना है। इसमें बारीक कटी प्याज, मिर्च, लहसुन, अदरक और धनिया पत्ता मिलाएं। ऊपर से नमक, अजवाइन और काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। अब इस स्टफिंग को भर कर नॉर्मल तरीके से पराठा तैयार करें।

Eid Milad-Un-Nabi 2023: शीर खुरमा से लेकर शाही फिरनी तक, हर घर में बनती है ये 4 सेवई रेसिपी

2. मशरूम पराठा-mushroom paratha 

मशरूम पराठा बनाने के लिए मशरूम को बारीक-बारीक काट लें। फिर एक पैन में ऑलिव ऑयल डालकर सरसों के बीज डालें। फिर इसमें बारीक कटी प्याज, मिर्च, लहसुन, अदरक और धनिया पत्ता मिलाएं। इसके ऊपर से थोड़ा-थोड़ा सा सारा मसाला डाल लें जो कि आपको पसंद हो। थोड़ा सा नमक मिलाएं और इसे भून कर रख लें। अब इसे आटे में मिलाकर अच्छी तरह से गूंथ लें। फिर इसे बेलकर पराठा बनाएं और पकाकर इस हाई प्रोटीन पराठे का लुत्फ उठाएं। 

mushroom paratha

Image Source : SOCIAL

mushroom paratha

दुनियाभर में फेमस है कश्मीरी कहवा, जानें ऐसा क्या खास है इस चाय की रेसिपी में

3. बीटरूट पराठा-beetroot paratha

बीटरूट पराठा हाई कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। इसे बनाने के लिए बीटरूट को कद्दूकस करके रख लें। इसमें बारीक कटी प्याज, मिर्च और धनिया पत्ता मिलाएं। ऊपर से नमक और जीरा का पाउडर मिलाएं। अब इसे मैश करके तैयार कर लें। इसके बाद इसे पराठे की स्टफिंग के लिए इस्तेमाल करें और हेल्दी पराठा तैयार करें। तो, आप सभी को अपने नाश्ते में इन पराठा रेसिपी को जरूर शामिल करना चाहिए।

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading

Health

Eid Milad-Un-Nabi 2023: शीर खुरमा से लेकर शाही फिरनी तक, जानें सेवई की 4 रेसिपी

Published

on

By


Image Source : SOCIAL
Eid Milad-Un-Nabi 2023

Eid Milad-Un-Nabi 2023: ईद मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर मुस्लिम परिवार में इस दिन को खुशी के साथ मनाता है। ऐसे में हर घर में कुछ खास रेसिपीज बनाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है सेवई। सेवई को आप तमाम प्रकार से बना सकते हैं। दरअसल, दूध वाली सेवई हर जगह बनाई जाती हैं लेकिन, इन सेवई के बारे में आप में से बहुत से कम लोग ही जानते होंगे। कभी खाई भी होगी तो आपको इनकी रेसिपीज के बारे में पता नहीं होगा। ऐसे में जानते हैं ईद मिलाद-उन-नबी पर आप सेवई को कैसे बनाएं।

सेवई की रेसिपी-Different types of sewai in hindi

1. किमामी सेवई रेसिपी-Kimami Sewai Recipe

किमामी सेवई रेसिपी लखनऊ में काफी फेमस है। इसमें सेवई को कीमा की तरह बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए 250 ग्राम महीन सेवई भूनकर रख लें। अब इसमें ऊपर से घी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। फिर दूसरे बर्तन में चीनी डालकर अच्छी तरह से घोल तैयार कर लें और इसमें सेवई को मिक्स कर लें। अब इसमें केवड़ा इत्र, ड्राई फ्रूट्स और बाकी चीजें कूटकर मिला लें। अब धीमी आंच पर इसे पकाएं और 10 मिनट में पक जाने के बाद इसे उतार लें।

दुनियाभर में फेमस है कश्मीरी कहवा, जानें ऐसा क्या खास है इस चाय की रेसिपी में

2. मीठी सेवइयां-Meethi seviyan

मीठी सेवइयां, लखनऊ की नवाबी डिश है। इसे बनाने के लिए सेवई को खालिस घी में भून लें। इसके बाद इसे चीनी के शीरे में पकाएं। इसके बाद इसमें ऊपर से मेवा और केसर मिलाएं। सबको अच्छी तरह से पकाएं। लो तैयार हो गई आपकी मीठी सेवइयां जिसे खाकर आप भी कहेंगे वाह!

different types of sewai

Image Source : SOCIAL

different types of sewai

3. शीर खुरमा-Sheer Khurma

शीर खुरमा बनाने के लिए सेवई भून लें और दूध को केसर डालकर अलग से पका लें। अब इसमें सेवई डालें और फिर अच्छी तरह से पका लें। इसमें ऊपर से खजूर पीसकर डालें और फिर अच्छी तरह से पकाएं। इसमें ऊपर से घी और ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह से पका लें। इस तरह तैयार हो गया आपका शीर खुरमा।

बची हुई खिचड़ी का क्या करें? ये सोचकर परेशान न हों, बनाएं ये 3 चीजें जिन्हें खाकर आप भी कहेंगे-वाह!

4. शाही फिरनी-Shahi Phirni Recipe

शाही फिरनी बनाने के लिए चावल और सेवई किसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि सेवई को भून लें और अलग करके रख लें। ध्यान रहे कि इसमें आपको बहुत बारीक सेवई का इस्तेमाल करना है। अब ज्यादा दूध लें और इसमें केसर डालकर अच्छी तरह से पका लें। इसे ऐसे पकाएं कि ये गाढ़ा हो जाए। फिर इसमें ऊपर से पिस्ता, बादाम और इलायची डालकर अच्छे से पकाएं।

Latest Lifestyle News





Source link

Continue Reading