‘गुम हैं किसी के प्यार में’ पत्रलेखा का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में इस शो से अलविदा लिया था। उन्होंने कहा था कि वह नए मौकों की वजह से इस शो को छोड़ रही हैं। ढाई साल के बाद उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया है। अब वो Khatron Ke Khiladi 13 में दिखाई देंगी। प्रेस मीट के दौरान के तमाम फोटोज और वीडियो सामने आए थे जिसमें वह बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। अब खुद ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं।
पंकज त्रिपाठी से प्रतीक गांधी तक, अगर ये सेलेब्स ऐक्टर न होते तो करते ये काम
पति नील भट्ट ने दी बधाई
ऐश्वर्या शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा- यहां एडवेंचर का एक नया चैप्टर शुरू होता है। एक्ट्रेस ने अपनी इस नए सफर को ऑफिशियल एनाउंस करके फैन्स को गुड न्यूज दी है। इस पोस्ट पर एक्टर के पति और एक्टर नील भट्ट ने प्यार बरसाया है। उन्होंने लिखा है- ऑल द बेस्ट माय लव ऐश्वर्या शर्मा। इसके अलावा ऑनस्क्रीन पति योगेंद्र विक्रम सिंह ने भी एक्ट्रेस को बधाई दी है।
ऐश्वर्या शर्मा अपने किरदार से थीं परेशान
ऐश्वर्या शर्मा ने इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने किरदार से तंग आ गई थीं। उसकी शातिर चालें और उसका ट्रैक उन्हें पसंद नहीं आ रहा था। इस बारे में उन्होंने क्रिएटिव डायरेक्टर से भी बात की थी। कहा था कि उनको ये सब नहीं करना है लेकिन उन्हें हमेशा यही कहा गया कि उनका किरदार पॉजिटिव है। उन्होंने अपने किरदार के लिए बहुत सारी मीटिंग्स भी कीं लेकिन कुछ नहीं हुआ।