नवीन के आते ही शुरू हुए फैंस
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है। क्रुणाल पंड्या ने तेज गेंदबाज नवीन उल हक को चौथा ओवर दिया। जैसे ही उन्होंने रनअप लेना शुरू किया फैंस विराट-विराट चिल्लाने लगे। दूसरे गेंद पर नवीन के खिलाफ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। उन्होंने बाहर निकलकर बल्ला भांजा लेकिन गेंद कवर के हाथों में चली गई।
नवीन के दो नए सेलिब्रेशन
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद चेपॉक पर मौजूद दर्शक शांत हो गए। नवीन भी यह मौका कहां चूकने वाले थे। उन्होंने अपनी दोनों हाथ की उंगलियां अपने कानों पर रख ली। इसके साथ ही उन्होंने जर्सी के पीछे इशारा करके अपना नाम दिखाने की कोशिश की। इसके बाद जब उन्होंने कैमरून ग्रीन को बोल्ड किया तो इसकी तरीके से जश्न मनाया।
मुंबई की पहले बैटिंग
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ग्रुप राउंड में लखनऊ तीसरे और मुंबई चौथे नंबर पर थी। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी। वहीं विजेता टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात से भिड़ेगी। नवीन ने रोहित को आउट करने के बाद मुंबई के दो और बल्लेबाजों को अपने दूसरे ओवर में आउट किया। पहले सूर्यकुमार यादव और फिर कैमरून ग्रीन उनकी धीमी गति की गेंद का शिकार बने।