Connect with us

Entertainment

किसी का चेहरा पहचान नहीं पाती हैं शेनाज ट्रेजरी, ‘इश्क विश्क’ फेम को हुई फेस ब्लाइंडनेस की गंभीर बीमारी

Published

on


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस से ट्रैवल ब्लॉगर बनीं शेनाज ट्रेजरी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो प्रोसोपैग्नोसिया नाम की एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, जिसे फेस ब्लाइंडनेस भी कहते हैं। इस बीमारी की वजह से वो लोगों के चेहरे नहीं पहचान पाती हैं। यहां तक कि अपने करीबियों को भी पहचान नहीं पाती हैं। उन्होंने कहा है कि इस वजह से उन्हें शर्म महसूस होती है।

साल 2003 में शाहिद कपूर संग ‘इश्क विश्क’ (Ishq Vishk) मूवी से बॉलिवुड में कदम रखने वाली ऐक्ट्रेस शेनाज ट्रेजरी (Shenaz Treasury) ‘लव का दि एंड’ और ‘डेली बेली’ जैसी मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अपनी इस गंभीर बीमारी प्रोसोपैग्नोसिया (Prosopagnosia) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया।

इसे फेस ब्लाइंडनेस भी कहते हैं…

शेनाज का पोस्ट

Shenaz Treasury ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। पहले में लिखा है, ‘मुझे Prosopagnosia नाम की बीमारी डायग्नोस हुई है। अब मुझे समझ में आया कि मैं सारे चेहरों को एक साथ क्यों नहीं रख पाती हूं (पहचान क्यों नहीं पाती हूं)। इसे भूलने की बीमारी भी कहते हैं। इसे फेस ब्लाइंडनेस भी कहते हैं, जिसका मतलब है कि आप लोगों के चेहरे पहचान नहीं पाते हैं।’

शेनाज को महसूस होती है शर्म

Shenaz Treasury

शेनाज को लोगों को पहचानने में लगता है समय

40 साल की ऐक्ट्रेस ने आगे लिखा कि, ‘मुझे हमेशा शर्म महसूस होती है कि मैं चेहरे नहीं पहचान पाती हूं। मैं सिर्फ आवाज पहचान पाती हूं।’

दोस्तों-फैमिली मेंबर्स को भी नहीं पहचान पाती हैं शेनाज

Shenaz Treasury post

शेनाज के और पोस्ट

शेनाज ने ये भी बताया है कि इस बीमारी के लक्षण क्या हैं। इसमें जो शख्स इस बीमारी से जूझ रहा होता है, वो अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के चेहरे भी नहीं पहचान पाता है। उन्होंने लिखा, ‘हां ये मैं हूं। मुझे लोगों को पहचाने में समय लग जाता है। कई बार वो करीबी दोस्त भी होता है, जिसे मैंने कई दिनों से न देखा हो।’

लोगों से की ये अपील

Shenaz Treasury latest news

शेनाज का पोस्ट

ऐक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया है कि टीवी या फिल्मों के किरदार अगर एक जैसे दिखते हैं तो उन्हें भी वो पहचान नहीं पाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ये रियल ब्रेन प्रॉब्लम है। प्लीज दयालु रहें और इसे समझें।

अब ये काम कर रही हैं शेनाज


शेनाज जब कॉलेज में थीं, तब एक फोटोग्राफर की नजर उन पर पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कई विज्ञापनों में भी नजर आईं। वो VJ भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2001 में साउथ मूवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वो बॉलिवुड फिल्म ‘इश्क विश्क’ (2003) में नजर आई थीं। उन्हें ऐक्टिंग के अलावा ट्रैवलिंग में बहुत दिलचस्पी थी। इसलिए उन्होंने अपने शौक को प्रोफेशन बना लिया। वो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वो ट्रैवल आर्टिकल्स भी लिखती हैं।

विदेश जाकर सीखी थी ऐक्टिंग की बारीकियां


पर्सनल लाइफ की बात करें तो शेनाज के पिता मर्चेंट मरीन इंजीनियर हैं। वो पारसी फैमिली में जन्मी हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। साल 2001 में वो ऐक्टिंग की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क सिटी गई थीं।

ऐसी ही बीमारी से जूझ रहे हैं हॉलिवुड ऐक्टर ब्रैड पिट
कुछ दिनों पहले हॉलिवुड ऐक्टर ब्रैड पिट ने भी फेस ब्लाइंडनेस जैसी गंभीर बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में बताया था कि इस वजह से सोशल पार्टीज में लोगों से मिलने के बाद उन्हें याद रखना मुश्किल लगता है।





Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Entertainment

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिनव और अक्षरा की लापरवाही से अभीर जिंदगी होगी बर्बाद, अभिमन्यु का हाल हुआ बेहाल

Published

on

By


Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा, अभीर को अस्पताल ले जाती है। अभिनव, अभीर से बेहोश होकर उसे डराने के लिए नहीं कहता है। अक्षरा, अभीर को डांटती है और कहती है कि वह फुटबॉल खेलता रहता है और आराम नहीं करता। वह अभीर को फुटबॉल खेलने से रोकती है। अभीर, अक्षरा से उसे फुटबॉल खेलने देने की विनती करता है। 

पार्थ ने हेरफेर करने की कोशिश –

अक्षरा, अभिनव से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि अभीर को कुछ नहीं होगा। अभिनव कहता है कि वह अभीर को कुछ नहीं होने देगा। अभिनव और अक्षरा ने अभीर को सुला दिया। शेफाली, शिवू से बात करती है। पार्थ आता है और उसे माफ करने के लिए हेरफेर करने की कोशिश करता है। 

अक्षरा की खुशी –
अक्षरा, अभीर के लिए दवा बनाने की कोशिश करती है। सुरेखा, अक्षरा को आरोही और अभिमन्यु की सगाई के बारे में बताती है। अक्षरा, मनीष को भरोसा दिलाती है कि वह अभिमन्यु और आरोही के लिए खुश है।

अभिमन्यु का पर्दाफाश –
शेफाली-पार्थ से कहती हैं कि छुने की कोशिश न करें। पार्थ कहता है कि वह उसका पति है। पार्थ सबके सामने अभिमन्यु के ‘मैं बदल गया हूं’ के दावे का पर्दाफाश करने का फैसला करता है। अभिमन्यु, अभीर के अपडेट का इंतजार करता है। उसे अभीर के फुटबॉल मैच के बारे में पता चलता है। अभिमन्यु, अभीर की जीत के लिए प्रार्थना करता है। वह सोचता है कि उसका अभीर से क्या संबंध है।

अभी को अभीर की चिंता –
अभीर अपने मैच की तैयारी करता है। अभिनव को अभीर की सेहत की चिंता होती है। अभिमन्यु द्वारा उपहार में दिया गया जूता अभीर पहनता है। मुस्कान ने कायरव को उसका दुपट्टा लौटाने के लिए धन्यवाद दिया। सुरेखा को लगता है कि मुस्कान ने कायरव के साथ नई कहानी शुरू की है। अक्षरा, अभिनव अभीर को टूर्नामेंट में ले जाते हैं। अभिमन्यु को अभीर की चिंता होती है। 

Precap: मुस्कान, अभिमन्यु को अभीर की स्थिति के बारे में बताती है। अभीर अस्पताल में भर्ती हो जाता है।

ये भी पढ़ें-

Prabhas की फिल्म ‘छत्रपति’ के रीमेक में होगी इस एक्टर की एंट्री, पहला पोस्टर रिलीज

भोजपुरी एक्टर आकांक्षा दुबे की मां ने इस शख्स को ठहराया मौत का जिम्मेदार, नाम सुन आप भी चौंक जाएंगे

Anupamaa New Promo: अनुपमा की बेरंग जिंदगी में रंग भरेंगा ये शख्स, इस तूफान में कौन देगा साथ?

 

 

 





Source link

Continue Reading

Entertainment

मालदीव से अर्जुन कपूर की बहन अंशुला की आई रोमांटिक फोटो, जान्हवी और खुशी कपूर ने लुटाया प्यार

Published

on

By


अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। अंशुला की ये तस्वीर मालदीव वकेशन की है और सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ उन्होंने बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अंशुला की इस तस्वीर पर उनकी बहनों जान्हवी और खुशी ने भी कॉमेंट किया है।

 



Source link

Continue Reading

Entertainment

अपनी सोलो फिल्म की असफलता पर बोले थे अक्षय खन्ना, क्या सफलता का मतलब आमिर, सलमान या शाहरुख ही हैं?

Published

on

By


Written by अर्चना सिंह | Navbharat Times | Updated: 27 Mar 2023, 10:44 pm

बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में शुमार अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनके बचपन की कुछ खास तस्वीरें, जिनमें उनके साथ उनके पिता विनोद खन्ना, भाई राहुल खन्ना और मां गीतांजली नजर आ रही हैं।

 



Source link

Continue Reading