Shilpa Shetty Kundra और उनकी बेटी Samisha का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पा अकसर ही समीशा के क्यूट वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। समीशा के ये वीडियोज मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं और फैंस भी इस क्यूट परी पर खूब प्यार उड़ालते हैं।
अब शिल्पा और समीशा का जो वीडियो सामने आया है, उसे भी देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। वीडियो में समीशा, मम्मी शिल्पा शेट्टी के साथ कार से बाहर निकलती हैं। साथ में सिक्यॉरिटी गार्ड भी है, जो तुरंत आगे बढ़कर कार का गेट खोलता है। शिल्पा शेट्टी ने बिजनसमैन Raj Kundra से 2009 में शादी की थी।
सरोगेसी से पैदा हुई थी समीशा
शिल्पा और राज ने समीशा को 2020 में सरोगेसी के जरिए जन्म दिया था। शिल्पा और राज कुंद्रा का एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान है। फरवरी 2022 में समीशा दो साल की हो गईं। इस मौके पर शिल्पा ने समीशा का एक बेहद क्यूट वीडियो शेयर कर ढेर सारा प्यार उड़ेला था।
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी शिल्पा
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म ‘सुखी’ और रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं।