Connect with us

TRENDING

कभी भारत के मसले दूसरे सुलझाते थे, अब हमारी ओर देख रही दुनिया; बजट सत्र में बोलीं राष्ट्रपति

Published

on


संसद के बजट सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में देशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है और दुनिया का उसे देखने का नजरिया बदला है। उन्होंने कहा कि कभी दूसरे देश हमारे मसलों को सुलझाते थे, लेकिन आज हमारी ओर दुनिया उम्मीद से देख रही है। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 2047 तक ऐसा भारत बनाना है, जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और हर आधुनिक बदलावों से समाहित हो। ऐसा भारत हो, जिसमें गरीबी न हो। ऐसा भारत हो, जिसकी युवा शक्ति समाज के विकास के लिए आगे खड़े हों। 

‘तकरार होगी, तकरीर भी होनी चाहिए’ बजट से पहले PM की विपक्ष को सलाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यदि हम इस सच्चाई को जीवंत करेंगे तो जरूर प्रगति करेंगे। अमृतकाल का यह समय बेहद अहम है। पहली बार जब देश की जनता ने सेवा का अवसर दिया तो हमने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ शुरुआत की थी। समय के साथ विकास विश्वास और सबका प्रयास भी जोड़ा गया। कुछ ही समय में मेरी सरकार के 9 साल पूरे हो जाएंगे। इस दौरान देश के लोगों ने कई सकारात्मक बदलाव देखे हैं। कभी भारत अपने आंतरिक मसलों के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर होता था, आज वह अन्य देशों के संकट हल कर रहा है। आज भारत में ऐसा डिजिटल नेटवर्क तैयार हो रहा है, जिससे विकसित देश भी प्रेरणा ले रहे हैं। 

आर्टिकल 370 हटाया और तीन तलाक भी कर दिया खत्म

मुर्मू ने कहा कि यह सरकार सभी के हित में काम करने वाली है। उन्होंने कहा कि भारत में आज प्रगति के साथ ही प्रकृति का भी संरक्षण करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने लगातार दूसरी बार स्थिर सरकार को चुना है। इस सरकार के दौर में एलओसी से लेकर एलएसी तक प्रतिद्वंद्वी देशों को कड़ा जवाब दिया गया है। आर्टिकल 370 से लेकर तीन तलाक तक को रोकने का फैसला लिया गया है। दुनिया में जहां भी राजनीतिक अस्थिरता है, वह देश आज गंभीर संकट से घिरे हैं। लेकिन हमारी सरकार ने जो फैसले लिए हैं, उसे देखते हुए दुनिया के मुकाबले बहुत अच्छी स्थिति है। 

नई व्यवस्था में ईमानदार लोगों का हो रहा सम्मान

भ्रष्टाचार लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा दुश्मन है। बीते कुछ सालों में हमने तय किया है कि ईमानदार लोगों का व्यवस्था में सम्मान हो।  भ्रष्टाचार मुक्त ईको सिस्टम बनाने के लिए बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसा गया है। इसके अलावा भगोड़ों की संपत्ति कब्जाने के लिए भी कानून बनाया गया है। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वालों को विशेष सम्मान दिया जा रहा है। टैक्स फाइल करने की प्रक्रिया को सरल किया गया है। टैक्स रिटर्न के लिए पहले लंबा इंतजार करना पड़ता था, रिटर्न फाइल करने के कुछ दिन बाद ही रिफंड मिल जाता है। 

वन नेशन, वन राशन कार्ड से गरीबों को मिली राहत

उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन राशन कार्ड के जरिए गरीबों को कहीं भी राशन मिल पा रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर को क्रांतिकारी बताते हुए मुर्मू ने कहा कि इससे लोगों तक पूरी रकम सीधे तौर पर पहुंच रही है। गरीबों को इस तरीके से लाभ देकर ही भारत करोड़ों लोगों को कोरोना काल में गरीबी रेखा के नीचे जाने से बचा पाया है। आज मतदाता चाहता है कि शॉर्ट कट वाली योजनाओं से बचा जाए। गरीबी हटाओ अब केवल नारा नहीं रह गया है बल्कि उसके खात्मे के लिए प्रयास हो रहे हैं। गरीबी का एक बड़ा कारण बीमारी होती है। इस संकट से दूर करने के लिए आयुष्मान भारत जैसी योजना शुरू की गई है। इस स्कीम से देश के 25 करोड़ परिवारों को लाभ मिल रहा है। 

3 साल में 11 करोड़ परिवारों तक पहुंचा नल से जल

गरीबों के 80,000 करोड़ रुपये इससे बचे हैं। इसके अलावा गरीब तबके को मामूली कीमत पर जनौषधि केंद्रों में दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 3 सालों में ही 11 करोड़ परिवार जल आपूर्ति से जुड़े हैं। इससे पहले 70 सालों में महज 3 करोड़ तक इसकी पहुंच थी। सरकार ने टॉयलेट, बिजली, पानी और घर जैसी मूलभूत सुविधाओं की चिंता से गरीबों को मुक्त करने का प्रयास किया है। बीते कुछ सालों में मेरी सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि शत-प्रतिशत आबादी तक मूल सुविधाएं पहुंची हैं। हमारी कोशिश है कि योजनाओं का लाभ सटीक लाभार्थी तक पहुंचे।



Source link

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING

व्हाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा कंटेंट भेजने पर मौत की सजा, PAK की आतंकवाद-रोधी अदालत का फैसला

Published

on

By



दोषी शख्स की पहचान सैयद मुहम्मद जीशान के तौर पर हुई है। जीशान को शुक्रवार को पेशावर की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम और आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया।



Source link

Continue Reading

TRENDING

यूपी BJP संगठन में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें

Published

on

By


Image Source : FILE
यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन में पिछले कई दिनों से एक सूची का इंतजार किया जा रहा था। आज यह इंतजार ख़त्म हुआ। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की टीम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट का इंतजार कई महीनों से किया जा रहा था। इस सूची में बीजेपी के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी बड़ी मात्रा में फेरबदल किये गए हैं। 

इस बार बनाए गए 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री 

देर रात जारी हुई लिस्ट में इस बार प्रदेश संगठन में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें से नोएडा से पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, कानपुर से सलिल बिश्नोई, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस बार 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें अमेठी से गोविन्द नारायण शुक्ल, लखनऊ से अमर पाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता आगरा से रामप्रताप सिंह चौहान प्रमुख हैं। 

Uttar Pradesh, BJP

Image Source : INDIA TV

प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की लिस्ट

बदले गए हैं सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष 

वहीं अगर क्षेत्रीय अध्यक्षों की बात करें तो इस बार के फेरबदल में कानपूर बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पटेल को दी गई है। वहीं काशी क्षेत्र का भार दिलीप पटेल को दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्र का कामकाज शहजानंद राय को मिला है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी कमलेश मिश्रा को मिली है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बनाए गए हैं। वहीं सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिमी क्षेत्र की कमान मिली है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Continue Reading

TRENDING

आरिफ को भारी पड़ी सारस की दोस्ती, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस 

Published

on

By



एक और जहां शनिवार को सारा समसपुर पक्षी विहार से कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर गौरीगंज वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस दर्ज किया है।



Source link

Continue Reading