राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुवाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई होगी।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मदतान की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?
राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस चुनाव मनोनीत सांसद भी अपना वोट डाल सकते हैं। इस तरह से देखें तो इस चुनाव में राज्यसभा के चुने हुए 233 सदस्य और 12 मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के 543 चुने हुए सदस्य और दो मनोनीत सदस्य वोट करते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा नहीं होता है। उसमें दोनों सदन के सदस्य के साथ-साथ विधायक भी वोट करते हैं।
दोषी शख्स की पहचान सैयद मुहम्मद जीशान के तौर पर हुई है। जीशान को शुक्रवार को पेशावर की एक अदालत ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम और आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया।
Image Source : FILE
यूपी बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के संगठन में पिछले कई दिनों से एक सूची का इंतजार किया जा रहा था। आज यह इंतजार ख़त्म हुआ। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की टीम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट का इंतजार कई महीनों से किया जा रहा था। इस सूची में बीजेपी के सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष बदले गए हैं। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी बड़ी मात्रा में फेरबदल किये गए हैं।
इस बार बनाए गए 18 प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 महामंत्री
देर रात जारी हुई लिस्ट में इस बार प्रदेश संगठन में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें से नोएडा से पंकज सिंह, लखनऊ से विजय बहादुर पाठक, कानपुर से सलिल बिश्नोई, मुरादाबाद से सत्यपाल सैनी, आजमगढ़ से नीलम सोनकर, गाजियाबाद से सुनीता दयाल प्रमुख हैं। इसके साथ ही इस बार 7 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। जिनमें अमेठी से गोविन्द नारायण शुक्ल, लखनऊ से अमर पाल मौर्य, सीतापुर से अनूप गुप्ता आगरा से रामप्रताप सिंह चौहान प्रमुख हैं।
Image Source : INDIA TV
प्रदेश उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की लिस्ट
बदले गए हैं सभी क्षेत्रों के अध्यक्ष
वहीं अगर क्षेत्रीय अध्यक्षों की बात करें तो इस बार के फेरबदल में कानपूर बुंदेलखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रकाश पटेल को दी गई है। वहीं काशी क्षेत्र का भार दिलीप पटेल को दिया गया है। गोरखपुर क्षेत्र का कामकाज शहजानंद राय को मिला है। इसके साथ ही अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी कमलेश मिश्रा को मिली है। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य बनाए गए हैं। वहीं सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिमी क्षेत्र की कमान मिली है।
India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्शन
एक और जहां शनिवार को सारा समसपुर पक्षी विहार से कानपुर चिड़ियाघर ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर गौरीगंज वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन में केस दर्ज किया है।