नई दिल्ली: अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप 2022 के साथ, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गुरुवार को मेगा इवेंट के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी को लांच किया। टी-20 विश्व कप 2021 में उपविजेता रहे न्यूजीलैंड ने सोशल मीडिया पर अपनी जर्सी का खुलासा करने की घोषणा की। शर्ट डिजाइन में एक रेट्रो थीम है, जो 1990 के दशक में पहनी जाने वाली जर्सी के संयोजन से ली गई है। भारतीय रुपयों के हिसाब से 7200 में आप इस जर्सी को ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
शर्ट में सफेद रंग में टेक्स्ट और लाइनों के साथ काले और भूरे रंग का मिश्रण है। इसमें लाल रंग के सितारों के अलावा सफेद रंग का मिश्रण है जो लुक को काफी बढ़ाता है। न्यूजीलैंड 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगा। दोनों टीमें 2021 के फाइनल में भिड़ी थीं।
दूसरी ओर, यूएई ने भी जर्सी का खुलासा किया। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार, काले रंग की अपनी सामान्य रंग योजना से हटकर, वे चमकीले मैजेंटा और नीले रंगों के साथ आए हैं, जो ‘यूएई की खूबसूरत सर्दियों से प्रेरित’ हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे बोर्ड को नए यूएई क्रिकेट लोगो पर बेहद गर्व है, जो एक समृद्ध इतिहास को दर्शाता है और यूएई में हमारे खेल की गहरी जड़ों का सम्मान करता है, और जबकि हमने मुख्य डिजाइन तत्वों को बरकरार रखा है, हमने प्राथमिक रंगों के एक गतिशील बदलाव को अपनाया है। हमारे प्रगतिशील भविष्य का प्रतीक है।’
जायद अब्बास ने कहा, ‘हम आईसीसी टी20 विश्व कप (2022) से पहले अपना नया लोगो और किट लॉन्च करने के लिए बहुत उत्साहित हैं और हम आस्ट्रेलिया में शानदार विश्व कप स्थलों की पृष्ठभूमि में इस किट को देखने के लिए उत्सुक हैं। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सदस्य, जो मेगा इवेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे।’
यूएई 16 अक्टूबर को जिलॉन्ग के कार्दिनिया पार्क में नीदरलैंड के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरूआत करेगा। टीम पहले दौर के ग्रुप ए में नामीबिया, नीदरलैंड और श्रीलंका के साथ है। ऑस्ट्रेलिया मूल रूप से 2020 में इस आयोजन की मेजबानी करने वाला था, इससे पहले कि इसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया और इस साल 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के लिए फिर से निर्धारित किया गया।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने अपने खेल के जरिए अनेक लोगों पर प्रभाव छोड़ा है। उनका शुमार सबसे सफल कप्तानों में होता है। माही कई क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा हैं। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान भी धोनी के तगड़े फैन हैं। वह धोनी को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2015 को लेकर अहम खुलासा किया है, जो धोनी से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उस टूर्नामेंट में धोनी से एक सलाह मिली थी, जिसे वह आज भी फॉलो करते हैं।
सीमित ओवर फॉर्मेट में अफगानिस्तान टीम का अभिन्न हिस्सा जादरान फिलहाल यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 में खेल रहे हैं। वह टू्र्नामेंट में एमआई अमीरात का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जब एमआई अमीरात से बातचीत के दौरान जादरान से पूछा गया कि धोनी ने उनके क्रिकेट करियर को कैसे प्रभावित किया तो इसपर अफगान क्रिकेटर ने दिल की बात कही।
जादरान ने कहा, ”मैं धोनी को अपना आइडल मानता हूं। कोई भी पारी को उस तरह फिनिश नहीं कर सकता जैसा वह करते थे। मैंने उनसे काफी सीखा। मैंने वर्ल्ड कप 2015 में धोनी से बात की थी। उन्होंने तब मुझे शांत रहने और हाई प्रेशर सिचुएशन में भी खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। मैं आज भी उस सलाह पर विश्वास करता हूं और उसे फॉलो करता हूं।”
साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले जादरान अब तक अफगानिस्तान के लिए 82 वनडे और 86 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में 31.33 के औसत और 90.26 के स्ट्राइक रेट से 2187 रन जुटाए हैं। वहीं, जादरान ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 31.18 के औसत और 141.96 के स्ट्राइक रेट से 1590 बनाए। उन्होंने 23 इंटरनेशनल फिफ्टी और एक सेंचुरी ठोकी है। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए आखिरी मैच नवंबर 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
इंग्लैंड 27/1 (5.3 ओवर): इंग्लैंड Vs साउथ अफ्रीका स्कोरकार्ड
लाइव स्कोर,
रन रेट: 4.91 – इंग्लैंड
बनाम
साउथ अफ्रीका
क्रिकेट मैच का लाइव स्कोरकार्ड | Navbharat Times
Image Source : ICC
IND-W vs ENG-W, Under 19 Women’s World Cup Final
IND-W vs ENG-W: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में शैफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम इतिहास रचना चाहेगी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराकर फाइनल पहुंची इंग्लैंड ती टीम को भारत हल्के में लेने की भूल नहीं करेगा। इस मैच में भी भारतीय टीम अपने जीत के रथ को जारी रखते हुए वर्ल्ड कप अपमे नाम करना चाहेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले, यहां जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब।
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल कब होगा?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल 29 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा।
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का फाइनल पोटचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क में खेला जाएगा।
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल कब शुरू होगा?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल शाम 5:15 बजे (आईएसटी) से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 4:45 बजे (IST) होगा।
टीवी पर कहां देख सकेंगे भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल मैच?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में प्रसारित स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर किया जा रहा है। ऐसे में आप इस मैच को स्टार स्पोर्टस के अलग-अलग चैनल पर देख सकेंगे।
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आईसीसी की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी। वहीं आप लाइव मैच फैन कोड पर देख सकते हैं।