Image Source : AP
Authorities transport a person out of the Avante nursing home in the aftermath of Hurricane Ian
Highlights
फ्लोरिडा में चक्रवात ‘इयान’ ने मचाई भारी तबाही
USA में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक
इयान के कारण सैकड़ों में हो सकती है मौतों की संख्या
Hurricane Ian: अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी फ्लोरिडा में आए चक्रवात ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात से सबसे ज्यादा नुकसान बुनियादी ढांचे को पहुंचा है। बिजली गुल होने के कारण करीब 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। चक्रवात के कारण आई बाढ़ में डूबे घरों में लोग गुरुवार को फंसे रहे। चक्रवात के कारण एक महत्वपूर्ण पुल का मुख्य क्षेत्र से संपर्क टूट गया। अमेरिका में आए सबसे शक्तिशाली चक्रवातों में से एक इयान ने बुधवार को फ्लोरिडा प्रायद्वीप में तबाही मचाई और यहां भारी बाढ़ के हालात बन गए।
सैकड़ों में हो सकती है मौतों की संख्या
चक्रवात ‘इयान’ के प्रभाव के चलते फ्लोरिडा और दक्षिण-पूर्वी अटलांटिक तट तक के क्षेत्र में भारी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने फ्लोरिडा में चक्रवात के चलते एक मौत की भी पुष्टि की है। वोलुसिया काउंटी शेरिफ ऑफिस ने एक बयान में कहा कि डेटोना बीच के पास डेल्टोना में 72 वर्षीय व्यक्ति बृहस्पतिवार तड़के अपने घर के पीछे एक नहर में मृत पाया गया। फ्लोरिडा के एक अन्य शेरिफ ने कहा, उन्हें लगता है कि मौतों की संख्या ‘‘सैकड़ों’’ में होगी। ली काउंटी शेरिफ कारमाइन मार्सेनो ने चैनल एबीसी से कहा कि उनके ऑफिस को मदद के लिए काउंटी से सैकड़ों कॉल प्राप्त हो रही हैं, लेकिन रास्तों और पुल से संपर्क टूटने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका का साउथ कैरोलीना अगला पड़ाव राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने कहा कि इयान बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रॉपिकल तूफान में तब्दील हो गया और बाद में दिन में कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के पास अटलांटिक जलक्षेत्र पर इसके तूफान के तौर पर उभरने की संभावना है। पूर्वानुमान जताया गया है कि चक्रवात का अगला पड़ाव अमेरिका के साउथ कैरोलीना में होगा।
चक्रवात की चपेट में आया एक अस्पताल फ्लोरिडा के तट के पास पोर्ट चार्लोट में चक्रवात की वजह से एक अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में जलजमाव हो गया और चौथे फ्लोर की छत क्षतिग्रस्त हो गई जहां आईसीयू स्थित है। अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। पोर्ट चार्लोट पर स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर बरजिट बोडाइन ने बताया कि बुधवार को पानी अस्पताल के आईसीयू तक पहुंच गया जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और उनमें से कुछ को दूसरी मंजिल पर पहुंचाया गया।
ईरान: उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जानकारी के अनुसार ईरान के शहर इस्फहान के सैन्य संयंत्र में तेज धमाके की आवाज भी सुनाई दी है। ईरान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 440 लोग घायल हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भूकंप प्रभावित इलाके के आसपास क्षेत्रों में भी लोग दहशत में हैं।
खोय शहर में काफी तेज भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप से काफी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। ईरानी मीडिया के अनुसार, मौत का आकंड़ा अभी और बढ़ने की संभावना है भूकंप के तेज झटकों की वजह से खोय शहर में कई इमारतें गिर गई हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की संभावना है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
बेवर्ली क्रेस्ट: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार की सुबह गोलीबारी की हुई नवीनतम घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के सार्जेंट फ्रैंक प्रेसियाडो ने लॉस एंजिलिस के नजदीक बेवर्ली क्रेस्ट में देर रात दो बजकर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी होने की पुष्टि की।
एक ही गाड़ी में सवार थे मारे गए तीनों लोग उन्होंने बताया कि जिन सात लोगों को गोली मारी गई उनमें चार बाहर थे जबकि मारे गए तीन लोग वाहन में सवार थे। प्रेसियाडो ने कहा कि उनके पास गोलीबारी की वजह की जानकारी नहीं है और यह भी नहीं पता कि घटना आवास में हुई या बाहर। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में इस महीने यह गोलीबारी की चौथी घटना है।
एक हफ्ते पहले भी कैलिफोर्निया में हुई थी गोलीबारी गोलीबारी की यह घटना लॉस एंजिलिस के उपनगर स्थित डांस हॉल में गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है जिसमें 11 लोग मारे गए थे और नौ अन्य घायल हुए थे। गत सोमवार को भी बंदूकधारी ने सैन फ्रांसिस्को के दो मशरूम फार्म में गोलीबारी कर सात लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और एक को घायल कर दिया था। गोलीबारी की इन घटनाओं से राज्य को झटका लगा है जहां पर सबसे सख्त बंदूक कानून लागू है और गोलीबारी की घटनाओं में मौत की दर सबसे कम है।
ऑस्ट्रेलिया में रेडियोएक्टिव कैप्सूल गायब होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यह कैप्सूल काफी छोटा है, पर उसके बाहरी आवरण पर सीजियम-137 लगा हुआ है। सरकार ने चेतावनी दी है कि इसे छूने पर गंभीर बीमारी हो सकती है। लोगों से ऐसी संदिग्ध वस्तु देखने के बाद तुरंत सूचना देने को कहा गया है।